लखनऊ04मई25*टीकरडीह कौशांबी एवं अन्य घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से मिले।*
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) समय 5:00 बजे लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार मुलाकात की। माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया दिनांक 28/04/2025 को सुबह 6:00 बजे वॉर्ड नंबर 6 बाला जी नगर टीकरडीह नगर पालिका परिषद भरवारी कौशांबी तालाब के मिट्टी के खुदाई के दौरान मिट्टी के टीले के नीचे दबे 9 लोगों में से 5 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत्यु शोकाकुल परिवार एक एक सदस्य को नौकरी एवं आवासीय पट्टा (कृषि भूमि)की माँग की है। साथ ही साथ कोमल सरोज हत्याकांड प्रतापगढ़, शनि हत्याकांड आजमगढ़, देवीशंकर हत्याकांड करछना (प्रयागराज) के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही पीड़ित परिवार के सदस्य को एक एक नौकरी वा मुआवजा की मांग की। साथ ही साथ यह भी अवगत कराया कि मृतक कोमल सरोज प्रतापगढ़ बासीगांव वा अन्य ग्रामीणों के खिलाफ 150 से 200 लोगों के खिलाफ अज्ञात केस दर्ज कर पुलिस नजायज परेशान कर रही है और जेल में डाल रही है।
जिसको उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की।
माननीय मुख्यमंत्री जी उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से अपने संज्ञान में लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किए और साथ ही साथ सभी मांगे पूरी करने के लिए आश्वासन दिए।
यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव भदोही जिला प्रभारी
कमल तिवारी ने दिया
यू पी आजतक भदोही से
योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*