*Breaking*
लखनऊ02मार्च25*लखनऊ पुलिस का सराहनीय कार्य बेटो द्वारा अस्पताल में माँ कों बेसहारा छोड़ने पर लखनऊ पुलिस ने लिया एक्शन*
65 वर्षीय निर्मला देवी को उनके बेटे आंखों का इलाज कराने के बहाने सिविल अस्पताल में भर्ती कर छोड़ गए। डेढ़ महीने तक अस्पताल में बेसहारा की तरह पड़ी रहीं निर्मला देवी ने जब कोई सहारा न दिखा तो उन्होंने हजरतगंज पुलिस की मदद ली।
रोते हुए थाने पहुंचीं निर्मला देवी की हालत देख एसएचओ विक्रम सिंह ने तुरंत एक्शन लिया और उनके बेटों सूरज यादव और अरविंद यादव को खोजकर थाने बुलाया। दोनों बेटे जब आए तो पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई और निर्मला देवी की उनकी जिम्मेदारी बेटो को याद दिलाई।
पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि वे अपनी मां की पूरी देखभाल करें और हर 15 दिन में उनकी कुशलता की जानकारी पुलिस को दें। जब मां अपने बेटों के साथ थाने से रवाना हुईं, तो उनकी आंखों में आंसू थे। इस बार दर्द के नहीं, संतोष के आंसू थे।

More Stories
मुरादाबाद २८ मार्च २६ * मुरादाबाद में तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले व बवाल में 16 दोषियों को आज सजा मिलेगी।
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामनवमी के अंतिम दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा: एसपी ने किया निरीक्षण*
मथुरा 28 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी गोवर्धन द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*