July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ02दिसम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो में आयोजित हुई विशाल आम सभा,

लखनऊ02दिसम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो में आयोजित हुई विशाल आम सभा,

लखनऊ02दिसम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो में आयोजित हुई विशाल आम सभा,

लखनऊ से अंकुर गुप्ता की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

अधिकारी नहीं कर पाएंगे किसी भी कर्मचारी का शोषण- गिरीश मिश्रा

दुबग्गा (लखनऊ)- खबर लखनऊ के दुबग्गा से है।जहाँ आज दुबग्गा डिपो में एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरजा शंकर तिवारी व प्रदेश महामंत्री श्री गिरीश चंद्र मिश्रा सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री जीपी तिवारी सहित संगठन के समस्त सभी कर्मचारियों ,पदाधिकारी गण, चालक परिचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबग्गा डिपो मे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक विशाल आम सभा का सफल आयोजन हुआ जिसमे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर तिवारी व प्रदेश महामंत्री श्री गिरीश चंद्र मिश्रा सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री जीपी तिवारी जी को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो में यह पहली आम सभा आयोजित हुई जिसमे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद जिंदाबाद के नारों से पूरा डिपो गुंजायमान हो उठा। तो वही संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने डिपो में पूर्व से संचालित संगठनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की दुबग्गा डिपो में अन्य संगठनों के नेताओ ने केवल कर्मचारियों का पैसा लूट अपनी जेब खूब गरम कर ली है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा किसी भी कर्मचारी से अब लूट खसोट नही हो पायेगी। संगठन के महामंत्री अबरार अहमद ने कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष को चालक,परिचालक व बहाय स्त्रोत के कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के निस्तारण की मांग की गयी जिस पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्ण रूप से भरोसा दिलाते हुए कहा की जायज मांगो समयबद्ध व विधिवत तरीके से कम से कम समय में पूरा कराने का प्रयास कराया जायेगा। दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ज्ञानचंद व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी श्री अनिल तिवारी जी का संगठन के संरक्षक श्री सर्वेश यादव,अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव ने फूल माला व साल उड़ाकर उनका सम्मान किया गया।आयोजित हुई आम सभा मे दुबग्गा डिपो के संरक्षक श्री सर्वेश यादव, अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री पंकज सैनी , संगठन मंत्री श्री विजय यादव, पंकज सिंह ,मुकेश कुमार, मान सिंह पीआरडी,आनंद कुमार यादव , महेंद्र सिंह, करन वर्मा, सूर्य भान पटेल, अजय वर्मा, इंद्र पाल, जितेंद्र त्रिपाठी, सुदीप दीक्षित, राजबहादुर, सुलेमान ,उस्मान, आलोक कुमार ,विजय प्रकाश सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता यूपी आजतक न्यूज़ चैनल

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.