लखनऊ02अप्रैल*UP में नॉनवेज के शौकीनों को बड़ा झटका, नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें*
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चार्ज लेते ही एक्शन में आ गई है।
ताजा फरमान मीट की दुकानों को लेकर जारी किया गया है।
नॅानवेज के शौकीन लोग ये खबर पढ़कर जरूर सन्न रह जाएंगे
क्योंकि पूरे प्रदेश में 10 अप्रैल तक मीट की दुकान खोलने पर पूर्णरूप से प्रतिबंद रहेगा।
यदि किसी भी दुकानदार ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मीट की दुकाने बंद करने के पीछे सरकार का उद्देश्य नवरात्रि शुरू होना है।
यही नहीं हर थाना अध्यक्ष को सुनिश्चित करना है कि उसके क्षेत्र में कोई मीट की दुकान
अगले 9 दिन तक न खुलने पाए।
अन्यथा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी।
यह भी गौरतलब है कि आज शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
इन 9 दिनों में हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाएगी।
उसके बाद कन्या पूजन कर नवरात्र के आयोजन का समापन होगा।
इन दिनों अधिकतर लोग 9 दिन तक व्रत रखकर मां भगवती की आराधना करते हैं।
सनातन धर्म के मुताबिक इन दिनों केवल सात्विक भोजन ही किया जाता है।
इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग यदि नॉनवेज देख ले तो माना जाता है कि उनका व्रत भी भंग हो जाता है।
इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में मीट की दुकाने 9 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
सभी दुकानों के लिए आदेश जारी
आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अलग से एस्कॉर्ट टीम का गठन किया है।
यह टीम विभिन्न इलाकों में जाकर भ्रमण करेगी।
जहां पर भी मीट की दुकान खुली हुई पाई गई और खासतौर से खुले में मीट बेचते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलाधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर ऐसा करने के लिए कहा है
ताकि कोई असमंजस की स्थिति न रहे।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;