लखनऊ 8 अप्रैल 26*बैग काटकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा*
लखनऊ के थाना नाका हिण्डोला क्षेत्र में बैग काटकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम और थाना नाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद इकरार उर्फ कल्लू, अरमान और अफजाल अहमद शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के 5 तार (करीब 11.380 ग्राम) बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी सीज कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑटो में अकेली सवारी को बैठाकर ध्यान भटकाते हुए बैग काटकर जेवर व नकदी चोरी करते थे। पुलिस से बचने के लिए चोरी के माल को गलाकर नया रूप दे देते थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विश्वजीत सिंह चारबाग व पुलिस टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई
हरदोई 10 अप्रैल 26**पिहानी में छात्राओं से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का आतंक जारी*
भागलपुर 10 अप्रैल 26*जब 102 चेहरों पर मुस्कान लौटी… रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के कृत्रिम अंग शिविर का भावुक समापन।