लखनऊ 6 फरवरी 26 * उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप। …
लखनऊ के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड (DPRO)को निलंबित कर दिया गया है।
उन पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना में देरी और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है।
उन पर आरजीएसए, एसबीएम और अंत्येष्टि स्थल जैसी योजनाओं में प्रगति खराब होने का भी आरोप है।
निदेशक, पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
जांच अधिकारी के रूप में उपनिदेशक योगेंद्र कटियार को नामित किया गया है।
जांच अधिकारी को एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी।
यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सरकारी कामकाज में लापरवाही के आरोप में की गई है।
निलंबन की पुष्टि विभाग द्वारा की गई है।

More Stories
नई दिल्ली4अप्रैल26* राजयसभा मे राघव चड्ढा द्वारा अमजनता की समस्या उठाने से aap ने उपनेता पद से हटाया
लखनऊ 4 अप्रैल 26*निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री