November 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: लखनऊ जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, बंदी के सुसाइड के मामले में जेल प्रशासन की कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में जेल वार्डर हरिओम निलंबित, बैरक प्रभारी हरिओम पर विभागीय कार्रवाई के आदेश, तीन हेड जेल वार्डरों पर भी कार्रवाई की तैयारी, डीपी सिंह, उदय नारायण, दीपेन्द्र सिंह पर भी कार्रवाई।

➡️ नोएडा: 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों ने बंद मकान में की थी चोरी, पड़ोसियों के दरवाजों पर ताला लगाकर की चोरी, घर में घुसकर चुराया था कीमती सामान, 40 लाख के जेवर और अन्य सामान बरामद, चोरी में इस्तेमाल वेगनआर कार बरामद।

➡️ सोनभद्र: फसल काटने के विवाद में मारपीट, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ग्राम समाज की जमीन पर चल रहा विवाद, मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन, करमा थाना इलाके का पूरा मामला।

➡️ जालौन: कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठी कागज फैक्ट्री, आग लगने से इलाके में हड़कंप, आग बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कालपी के तुलसी राम फैक्ट्री का मामला।

➡️ गाजीपुर: चोरी की 3 वारदातों को पुलिस ने किया खुलासा, नंदगंज थाना पुलिस ने 3 शातिर चोरों को दबोचा, 5 लाख के जेवरात और नगदी बरामद की गई, घर में ताला बंद कर छठ पूजा करने गए थे लोग, पीछे से चोरों ने तीन घरों को बनाया था निशाना, आशीष कुमार, रोहित कुमार, आशीष कुमार अरेस्ट, एसपी के निर्देश पर नंदगंज पुलिस की कार्रवाई।

➡️ लखनऊ: लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत 3 दोषी, MP-MLA कोर्ट ने तीनों को दोषी करार दिया, सेल्स टैक्स ऑफिस में मारपीट, आगजनी मामला, 12 अगस्त 1998 को हजरतगंज की घटना, 24 नवंबर को तीनों को सजा सुनाई जाएगी।

➡️ रायबरेली: PDA पंचायत में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का बयान, मनोज पांडेय को हराने वाला सपा प्रत्याशी होगा- इंद्रजीत, अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील, ऊंचाहार से चौथी बार सपा को जिताने का आह्वान।

➡️ सुल्तानपुर: मामूली विवाद में युवक की हत्या का मामला, हत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, अखंडनगर थाना इलाके का पूरा मामला।

➡️ औरैया: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई, 107 किलो मिठाई कराई गई नष्ट, टीम ने कई स्थानों पर की छापेमारी, दूषित मिठाइयों को कराया गया नष्ट, पनीर का नमूना लेकर जांच को भेजा।

➡️ बलरामपुर: गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा की तैयारी, सेवा यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, 77 गांव में लगाए जाएंगे चिकित्सा शिविर, देवीपाटन मंदिर में लगेगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 300 चिकित्सकों की टीम 21 नवंबर को पहुंचेगी।

➡️ लखनऊ: नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, STF और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गिरोह का सरगना अभिषेक सिंह गिरफ्तार, वाराणसी से STF ने आरोपी को दबोचा, कई नामी कंपनियों की नकली दवाएं बरामद, Shelcal-500, Clavam-625, Nurokind-LC नकली मिलीं, हिमाचल के बद्दी-सोलन में होती थी पैकिंग, उत्तर प्रदेश और बिहार में होती थी सप्लाई, 2023 में भी गिरोह के सदस्य पकड़े गए थे।

➡️ बदायूं: ऑटो और प्राइवेट बस की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल, टक्कर के बाद ऑटो खाई में पलटा, ग्रामीणों ने सभी को निकाला बाहर, सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, दो यात्री गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर, घायलों का सामान गायब कर ले गए लोग, अलापुर थाना इलाके में हुआ हादसा।

➡️ हाथरस: मालगाड़ी की चपेट में आया रिटायर्ड लेखपाल, 67 वर्षीय रिटायर्ड लेखपाल की दर्दनाक मौत, बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक के पास हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे हरिओम शुक्ला, रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आने की आशंका, हादसे में मौके पर ही हुई रिटायर्ड लेखपाल की मौत।

➡️ सुल्तानपुर: युवक दिलीप की हत्या का मामला, पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को पकड़ा, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी, अखंड नगर थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या।

➡️ अमरोहा: मेले में हुड़दंगियों के खिलाफ SP का एक्शन, थार और स्कॉर्पियो समेत सात कार सीज, गाड़ियों से शराब की 10 बोतलें, डंडे बरामद, गाड़ियों में शराब पार्टी करते मिले युवक, गंगा घाट के पास शराब पार्टी करते मिले, तिगरी गंगा मेले में हुड़दंगियों पर एक्शन।

➡️ गोंडा: गोंडा में ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, फेवीक्विक से ATM कार्ड फंसाकर करते पिन चोरी, पिन चोरी कर खातों से रुपये उड़ाते थे शातिर, दो घटनाओं में 1.38 लाख की ठगी का खुलासा, कब्जे से 34,910 नगद, 23 ATM कार्ड बरामद, 6 मोबाइल और i-10 कार बरामद की गई, कोतवाली नगर पुलिस, साइबर सेल की कार्रवाई।

➡️ हाथरस: ईंटों के ढेर से टकराकर फिसली बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी घायल, जलेसर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हादसा, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में हादसा।

➡️ देवरिया: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे देवरिया, दिवंगत प्रकाशमणि त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा, ब्रह्मभोज और श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, पैतृक गांव बरपार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

➡️ सहारनपुर: स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा, 1.31 करोड़ रुपए स्मैक बरामद, महिला समेत 4 आरोपी अरेस्ट, बरेली से लाकर करते थे सप्लाई, कब्जे से 655 ग्राम स्मैक बरामद, नानौता थाना पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️ आगरा: आगरा में नहर की पटरी टूटने से मची अफरा-तफरी, खेतों में घुसा पानी, 150 बीघा आलू की फसल डूबी, पानी भरने से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, कमजोर नहर की पटरी टूटने से हुआ नुकसान, किसानों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग, थाना शमशाबाद क्षेत्र की बीकापुर नहर का मामला।

➡️ अमरोहा: इकरार अंसारी ने अपनाया हिंदू धर्म, इस्लाम धर्म छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म, आर्य समाज में परिवार समेत की घर वापसी, दिल्ली के आर्य समाज में की घर वापसी, इकरार अंसारी का नया नाम सत्यव्रत, पत्नी शाजिया संध्या के नाम से जानी जाएंगी, इकरार के दोनों बेटों के भी बदले नाम, शेर अली बने नकुल, साबिर मियां बने अर्जुन।

➡️ मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर MDA विभाग की बड़ी कार्रवाई, MDA टीम ने अवैध बिल्डिंग को किया सील, MDA विभाग ने आज तीसरी बार लगाई सील, मानक पूरे नहीं होने पर MDA ने किया सील, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का दावा, मेरठ चिकन प्वाइंट पर MDA ने लगाई सील, खालापार थाना के मीनाक्षी चौक का मामला।

➡️ गोरखपुर: सदर विधानसभा में CM योगी की जनचौपाल, 403 विधानसभा में जनचौपाल करेगी BJP, सीएम योगी ने जनचौपाल की शुरुआत की, बूथ मंडल स्तर पर जनता से सीधा संवाद, शांति से त्योहार मनाया गया- सीएम योगी, सपा अराजक और गुंडा पार्टी- CM योगी, सपा में सिर्फ सैफई सिंडिकेट का चयन- सीएम, पहले सपा के गुंडे माफिया कब्जा करते थे- CM, कार्यकर्ता बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत- सीएम, बूथ पर काम करना बीजेपी की ताकत- सीएम, 9 साल में यूपी में बदलाव- सीएम योगी, माफिया मिट्टी में मिल गया- सीएम योगी, अब इंसेफ्लाइटिस से बच्चों की मौत नहीं- CM, BJP कार्यकर्ता से दूसरे लोग जलते हैं- सीएम, 25 करोड़ लोग ही हमारे लिए परिवार हैं- CM, कल कुछ गुंडे सड़कों पर मचल रहे थे- सीएम, ‘पहले गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिलता था’।

➡️ संभल: अवैध पैथोलॉजी लैब क्लिनिक पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा किया गया सीज, दो अवैध क्लिनिक, सिटी पैथोलॉजी लैब सीज, जांच के दौरान नहीं दिखा सके थे वैध पेपर, संभल के बबराला थाना क्षेत्र का मामला।

➡️ अयोध्या: कार सवार बदमाशों ने की लूट की वारदात, बुजुर्ग व्यवसायी को कार में बैठाकर लूट, 28 हजार 500 रुपये लूट करने का आरोप, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, अयोध्या के बीकापुर इलाके का पूरा मामला।

➡️ बाराबंकी: अश्लील गाना बजाने के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में युवक पर हमले का आरोप, 5 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से किया हमला, हमले में युवक राज सोनी गंभीर घायल, रेफर, बदोसराय थाना के शहरी गांव का मामला।

➡️ दिल्ली: निखिल सिंघल कांग्रेस में शामिल हुए, नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष हैं, राजेंद्र पाल गौतम ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस मुख्यालय में थामा कांग्रेस का दामन, 100 से अधिक समर्थकों ने भी ली सदस्यता।

➡️ हाथरस: हाथरस में स्वास्थ्य विभाग टीम का बड़ा एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों, अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर एक्शन, अपंजीकृत मिलने पर कई अवैध क्लीनिक सील, कई अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर किए सील, मुरसान में डॉ. महेश कुमार का क्लीनिक सील, रामपुर में डॉ. विनोद कुमार का क्लीनिक भी सील, नाइस पैथोलॉजी का संचालन कराया गया बंद, बागला अस्पताल के सामने बांके बिहारी पैथोलॉजी सील, सादाबाद में डॉ. एमए खान के प्रतिष्ठान पर भी सीलिंग, कई संचालक देखकर भागे, प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा, हाथरस शहर, सिकंदराराऊ समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी।

➡️ बाराबंकी: रामनगर पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विजय मौर्य के आवास पर लोगों से मिले, लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र का जायजा लिया, ‘अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी’, आज़म खां एक वरिष्ठ, कर्मठ नेता हैं- अरविंद, ‘आज़म का हर वर्ग के लोग सम्मान करते हैं’, ‘सरकार को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था’, थाना रामनगर के बड़ी बाजार के पास का मामला।

➡️ लखनऊ: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, आरोपी आमान को महिला थाना पुलिस ने पकड़ा, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना-II में मुकदमा, 18 नवंबर को पीड़िता ने पुलिस से की थी शिकायत, पूछताछ में आरोपी ने गलती स्वीकार कर मांगी माफी।

➡️ गाजियाबाद: मकान पर कब्जे को लेकर घर में घुसे बदमाश, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, घर में घुसकर की लूटपाट और महिला से छेड़छाड़, वारदात के बाद पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात कैमरे में कैद, मकान पर कब्जा लेने को लेकर लूटपाट, छेड़छाड़, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज इलाके की घटना।

➡️ गोरखपुर: सीएम पहुंचे कचहरी क्लब टाउनहाल, कार्यक्रम में जनता से संवाद करेंगे सीएम योगी, CM करेंगे जन चौपाल अभियान की शुरुआत, भाजपा का मंडल, बूथ स्तर पर संवाद कार्यक्रम, आज गोरखपुर से अभियान की शुरुआत होगी, गांव-मोहल्ले तक लोगों से संवाद किया जाएगा, सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे BJP नेता, कार्यकर्ता, टाउन हॉल मैदान में आज से अभियान शुरू।

➡️ गाजियाबाद: वसुंधरा की JKG हाइट्स सोसायटी में भीषण आग, 8वें और 9वें फ्लोर के दो फ्लैटों में लगी आग, फ्लैट नंबर 801 और 901 आग की चपेट में, मौके पर 4 फायर टैंकर ने आग पर काबू पाया, आसपास के दूसरे फ्लैटों को भी सुरक्षित बचाया।

➡️ मेरठ: 221 गुमशुदा मोबाइल बरामद हुए, सर्विलांस सेल ने बरामद किए फोन, बरामद फोन की कीमत 52 लाख, फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे।

➡️ मिर्जापुर: जमीनी विवाद में पाटीदारों में मारपीट, पहले गांव में की जमकर मारपीट, मेडिकल कराने गए चिकित्सालय में लड़े, गांव में हुए खूनी संघर्ष में 3 हुए थे घायल, एक साथ मेडिकल कराने गए दोनों पक्ष भिड़े, कटरा और शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️ बुलंदशहर: पूर्व ADM अशोक कुमार लाल पर दर्ज की गई FIR, पूर्व ADM, उनके पुत्र समेत 8 के खिलाफ FIR दर्ज, 41 लाख की जमीन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई, बेचने के लिए फर्जी बैनामा तैयार कराने का आरोप, जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने का आरोप, महिला ने जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया, SSP से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, खुर्जा नगर थाने में दर्ज किया गया केस, जांच जारी।

—————————————————–

Taza Khabar