लखनऊ 4 अप्रैल 26*निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ *उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के निदेशक को ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने का अभियान चलाने को कहा है।
यह निर्देश संभल सहित विभिन्न स्थानों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें NCERT की किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है।
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्देश हैं कि स्कूलों में केवल NCERT की किताबें ही बेची और पढ़ाई जाएं।
उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है, तो वह स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात करेंगी और जांच के आदेश देंगी। यदि यह साबित होता है कि अभिभावकों पर दबाव बनाकर दूसरी किताबें बेची जा रही हैं या NCERT की पुस्तकों के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं, तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*