लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- होली पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने पर वाहन जब्त, शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अभियान, होली से एक दिन पहले ही बढ़ाई गई निगरानी, शराब की दुकानों के आसपास रहेगी खास नजर, गलत दिशा से आने वालों पर भी कसेगा शिकंजा, त्योहार पर अतिरिक्त फोर्स की गई तैनात
➡अलीगढ़- पुरानी रंजिश में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, घायल अवस्था में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने फायरिंग का भी लगाया है आरोप, घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर, देहली गेट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की घटना
➡बहराइच- फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, खैरीघाट के चाइनपुरवा गांव निवासी था, पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की, थाना खैरीघाट इलाके के चाइनपुरवा का मामला
➡अमेरिका- सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी दूतावास बंद, कई देशों से नागरिकों को निकलने की चेतावनी, मध्य-पूर्व में तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, सऊदी, कुवैत में अमेरिकी दूतावास अस्थायी बंद, देश छोड़ने या सतर्क रहने की कड़ी सलाह जारी, सुरक्षा खतरों, क्षेत्रीय अस्थिरता को देखकर निर्णय
➡अमेरिका- अमेरिका ने UAE के लिए निकासी अलर्ट जारी किया, UAE से अमेरिकी नागरिकों को तत्काल निकलने को कहा, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच जारी किया अलर्ट, UAE को अपनी निकासी सूची में शामिल कर लिया, संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए उठाया कदम
➡अम्बेडकरनगर- लकड़ी व्यापारी की हत्या से हड़कंप, हत्या कर शव खेत में फेंका गया, सुरेंद्र माझी की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से किया हमला, टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में मिला शव
➡रामपुर- दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, युवक पर होलिका दहन करने का आरोप, होलिका दहन होने से जमकर हंगामा, हंगामे को शांत कराने पहुंची भोट पुलिस, पुलिस हंगामें को शांत कराने में जुटी, थाना भोट के बाजिदपुर गांव की घटना
➡लखीमपुर- लापता नाबालिग का शव मिलने का मामला, नाबालिग का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला, पांच दिनों से ढूंढने की कोशिश नही की गई, लापता नाबालिग को ढूंढने की कोशिश नहीं की, खेत में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला, रेप मर्डर की आशंका को लेकर आरोप, सदर कोतवाली क्षेत्र में शव मिला
➡हाथरस- रंग गुलाल की जगह फेंके ईंट-पत्थर, मामूली कहासुनी को लेकर पथराव, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में पथराव, गांव में पथराव, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, कोतवाली सासनी क्षेत्र की घटना
➡चित्रकूट- प्राइवेट जीवन रेखा हॉस्पिटल में लापरवाही, डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, नवजात बच्चे का कोई पता नहीं, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, अस्पताल स्टाफ मौके से फरार, स्टाफ ने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में ली शरण, अस्पताल मालिक भी फरार बताया जा रहा, जिला प्रशासन ने अस्पताल किया सील, कर्वी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- बाइक बिजली के खंभे से टकराई, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र- दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡दिल्ली- असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची, कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्टी जारी की
➡बहराइच- SDM पयागपुर की गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, पैदल जा रहे 4 वर्षीय मासूम समेत 4 लोग घायल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया, हादसे के वक्त गाड़ी में नहीं थे SDM पयागपुर, घायलों का CHC पयागपुर में चल रहा इलाज, आरोपी ड्राइवर हिरासत में, पुलिसिया जांच जारी, थाना पयागपुर के बस स्टॉप चौराहे का मामला
➡सहारनपुर- रमजान और होली को लेकर पुलिस अलर्ट, सर्किल के सभी क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात, असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर, शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन मुस्तैद
➡गाजियाबाद- यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमले का मामला, दूसरा आरोपी गुलफाम भी मुठभेड़ में ढेर हुआ, 3 दिन में गाजियाबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, ADCP क्राइम की टीम ने बदमाश को मार गिराया, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बदमाश को एनकाउंटर
———————————————————————————–

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*