March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- होली के मद्देनजर कल लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 9 बजे से जुलूस समाप्ति तक रहेगा डायवर्जन, कैसरबाग अशोकलाट से नजीराबाद ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, छतरी वाला चौराहा से भी नजीराबाद की ओर आवाजाही बंद, गुइन रोड से भी नजीराबाद की ओर आवाजाही बंद रहेगी, ख्यालिगंज तिराहा से नजीराबाद की तरफ वाहनों पर रोक, श्रीराम रोड कोनेश्वर से चौक चौराहे की ओर ट्रैफिक डायवर्जन

➡लखनऊ- होली पर सभी अस्पताल रहेंगे सतर्क, आपात स्थिति के लिए 190 बेड आरक्षित, बलरामपुर में 50 में बेड आरक्षित, लोग बंधु अस्पताल में 20 बेड आरक्षित, KGMU 30, लोहिया 30, सिविल में 30 बेड, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेंगी, 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं रहेंगी अलर्ट

➡लखनऊ- केजीएमयू में नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा, लिखित परीक्षा 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, केंद्रों की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी, करीब 100 पदों पर भर्ती के लिए होगा आयोजन, टेक्निकल ऑफिसर समेत कई अन्य पद शामिल

➡लखनऊ- काशीराम जयंती के जरिए सपा साधेगी दलित वोट बैंक, जिलों में कार्यक्रम के जरिए सपा साधेगी दलित वोट बैंक, 15 मार्च को यूपी में काशीराम जयंती मनाने की तैयारी, दलित समाज के लोगों को कार्यक्रम में जुटाने का प्रयास, अखिलेश यादव का जिला, महानगर इकाइयों को निर्देश, दलित, पिछड़ों के गठजोड़ के जरिए 2027 की रणनीति, काशीराम जयंती PDA दिवस के रूप में मनाने की तैयारी

➡लखनऊ- सरकारी भर्तियों को लेकर होगी बेहतर व्यवस्था, भर्ती में आरक्षण को लेकर स्थिति होगी स्पष्ट, भर्ती प्रस्ताव भेजने से पहले ही स्थिति होगी स्पष्ट, आरक्षित पदों को बताना विभागों के लिए जरूरी, शासन ने सभी भर्ती आयोगों को भेजा निर्देश, आरक्षित पदों की संख्या तय होने के बाद ही होंगी भर्तियां, SC, ST, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के पद पहले होंगे स्पष्ट, भर्तियों में आरक्षण को लेकर होने वाला विवाद होगा खत्म

➡लखनऊ- यूपी जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विनोद शाही, प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता है विनोद कुमार शाही, यूपी ब्लाएंड, पैरा जूडो एसोसिएशन के भी उपाध्यक्ष नियुक्त, यह नियुक्ति अगले 4 सालों के लिए की गई है, सभी खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम करेंगे- विनोद

➡लखनऊ- होली पर लखनऊ मेट्रो के समय में बदलाव, 4 मार्च को दोपहर 2.30 तक बंद रहेगी सेवा, 2.30 बजे से रात 10.30 तक चलेगी मेट्रो

➡लखनऊ- भारत में आज लगेगा चंद्रग्रहण, सुबह 6.20 बजे पर लगेगा सूतक, दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा चंद्रग्रहण, शाम 6.46 बजे पर खत्म होगा चंद्रग्रहण, 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा चंद्रग्रहण

➡लखनऊ- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में भीषण आग, छोटे इमामबाड़े के पास कबाड़ की दुकान में आग, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों की हो रही जांच

➡फ़िरोज़ाबाद- पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, असलहों से लैस दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, माता, पिता, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, घायलों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल, पूर्व में भी हो चुकी है मारपीट की घटना, आरोपियों को थाने से छोड़े जाने का आरोप, फिरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- मामूली विवाद में ट्रक चालक पर हमला, ढाबा संचालक, उसके साथियों ने किया हमला, धारदार हथियार से चालक पर किये कई वार, जानलेवा हमले में ट्रक चालक हुआ लहूलुहान, नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर, बछरावां थाना क्षेत्र के चौहान ढाबा का मामला

➡शामली- शामली-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बोलेरो सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, कांधला क्षेत्र के एलम बाईपास के पास हादसा

➡बस्ती- एकतरफा प्यार में किशोरी की हत्या से हड़कंप, किशोरी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सिरफिरे पर किशोरी ने पहले भी कराया था केस, घर में घुसकर सिरफिरे ने दाग दी दो गोलियां, बचाने आई मां को भी गोली मारने का प्रयास, मौके का जायजा लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी, कलवारी थाना के बैडारी एहतमाली की वारदात

➡रुद्रप्रयाग- जिला कार्यालय सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम, DM विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन, कई विभागों की 30 शिकायतें दर्ज की गई, 14 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण, होली का त्योहार सकुशल कराने के निर्देश, अराजकतत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की

➡नोएडा- इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग माफिया का खेल, 200 रुपये की जबरन एंट्री फीस का आरोप, ट्रक ड्राइवरों का दावा- पर्ची नहीं तो एंट्री नहीं, सेक्टर 63, 58, 62, 59 में खुलेआम वसूली, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली पोल, पार्किंग ठेकेदार, अधिकारियों की साठगांठ का आरोप, सेक्टर 63A का बताया जा रहा वायरल वीडियो

➡बुलंदशहर- खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग, आग लगने से मची अफरा-तफरी, आग से कार जलकर हुई खाक, रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप, गांव के युवक पर आग लगाने का आरोप, कार मालिक ने थाने में दी लिखित शिकायत, कोतवाली देहात क्षेत्र के चावली का मामला

➡गोरखपुर- CM योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, सीएम योगी ने की पूजा अर्चना और गौ-सेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, CM ने एक एक करके सुनी सबकी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम

➡रायबरेली- संप्रेषण गृह में बंद किशोर अस्पताल से भागा, सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से आरोपी फरार, सुरक्षा में लगे दोनों सुरक्षा कर्मी रहे सोते, पुलिस ने CCTV खंगाले, नहीं मिला सुराग, घायल बंदी को कराया गया था भर्ती, हथकड़ी लगा बंदी पुलिस को चकमा देकर भागा, शहर कोतवाली के जिला अस्पताल की घटना

➡हरदोई- ऑपरेशन के दौरान पेट में तौलिया भूले, हुई मौत, 5 माह पहले महिला का पथरी का ऑपरेशन हुआ, ऑपरेशन में डॉक्टर ने तौलिया पेट में ही छोड़ दी, 5 फरवरी को दूसरे डॉक्टर को दिखाने पर पता चला, 5 माह तक तौलिया पेट में होने से संक्रमण फैला, फिर ऑपरेशन में तौलिया निकाली, महिला की मौत, रविवार को 46 वर्षीय महिला जदुरानी की मौत हुई, महिला के पति ने आईजीआरएस पर शिकायत की, मुरलीपुरवा के निजी अस्पताल में हुआ था ऑपरेशन, टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव की निवासी थी महिला

➡ग्रेटर नोएडा- मध्यपूर्व में फंसे लोगों की मदद करेगा प्रशासन, मध्यपूर्व के देशों में फंसे हैं कई भारतीय, जिले के लोगों का डेटा जुटा रहा प्रशासन, जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम का नंबर जारी, 0120-2978231, 0120-2978232 पर दें सूचना, आपदा विशेष नंबर 8145563077 पर करें संपर्क, केंद्र सरकार की मदद से निकासी की तैयारी, जरूरतमंद तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें- प्रशासन

➡हापुड़- सीएम सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार मामला, फजीहत कराने के बाद जागा समाज कल्याण विभाग, कार्यों के हिसाब से अलग अलग निकाला गया टेंडर, पहले टेंडर में 75 लाख रुपए की होनी थी बंदरबाट, पंडाल में लगाया गया था फटा और गंदा टेंट, योजना के अंतर्गत करीब 517 जोड़ों का होना विवाह

➡देहरादून- होली के उत्साह के बीच प्रशासन सक्रिय, त्योहार सकुशल संपन्न कराने का लक्ष्य, अराजकतत्वों पर पुलिस रख रही नजर, शान्ति भंग करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म पीस कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई

➡देहरादून- हरिद्वार कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, पूरी तरह अलर्ट मोड में शासन-प्रशासन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज, तैयारियों को लेकर बोले सीएम पुष्कर धामी, विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे- CM, कुंभ मेला आस्था, श्रद्धा का महापर्व- सीएम, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है- सीएम, श्रद्धालु को बेहतर, सुगम व्यवस्थाएं मिलें-CM, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी-CM

➡मिडिल ईस्ट- ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, हमले से एंबेसी के एक हिस्से में लगी आग, मिडिल ईस्ट में लगातार ईरान कर रहा हमले, 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल, ड्रोन दागे, कतर पर 92 मिसाइल, 17 ड्रोन से हमला, दुबई, ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया

➡देहरादून- NHRC के विशेष मॉनिटर पहुंचे देहरादून, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया भ्रमण, छात्रों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देने पर दिया जोर, मानवाधिकार के प्रति लोगों को किया जागरुक

➡दिल्ली- गल्फ में फंसे भारतीयों को निकालने की पहल, आज 10 स्पेशल फ्लाइट चलाने की तैयारी में इंडिगो, सऊदी अरब के जेद्दा से इंडिगो चलाएगा फ्लाइटें, कई भारतीय शहरों के लिए विशेष राहत उड़ानें, मौजूदा हवाई क्षेत्र की स्थितियों पर निर्भर फ्लाइट
———————————