November 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।

लखनऊ10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।

लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।

*विवरण –*
आज दिनांक 10.11.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला को बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना इंदिरानगर पुलिस द्वारा जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि महिला मूल रूप से जनपद बाराबंकी की निवासी है तथा मानसिक रूप से कमजोर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त महिला सुबह के समय सुगामऊ क्षेत्र में पास की झुग्गी-झोपड़ियों की ओर चली गई थी, जहां उसने एक छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। इस पर वहां मौजूद व्यक्तियों ने महिला को बच्चा चोर समझकर उसके साथ मारपीट की।

सूचना प्राप्त होने पर थाना इंदिरानगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा प्रकरण की जानकारी की गई। महिला के पति द्वारा बताया गया कि उक्त महिला उसकी पत्नी है, जो मानसिक रूप से कमजोर है तथा किसी बच्चे की चोरी करने का प्रयास नहीं कर रही थी। महिला के पति द्वारा उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा पीड़िता के पति को लिखित तहरीर देने हेतु अवगत कराया गया।

आज दिनांक 10.11.2026 को पीड़िता के पति द्वारा थाना इंदिरानगर पर लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 0301/2026 धारा- 191(2)/191(3)/126(2)/115(2)/352/351(2)/109 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस कार्यवाही –* *प्रकरण में प्रकाश में आए तीन व्यक्तियों थाना इंदिरानगर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।* प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Taza Khabar