February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २९ नवंबर २०२५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्त्वपूर्ण खबरे 

लखनऊ 29/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 29/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- लखनऊ जू में 104वां स्थापना दिवस का आयोजन, कार्यक्रम में अधिकारी और वन्यजीवप्रेमी हुए शामिल, विकास और संरक्षण में योगदान देने वालों को सम्मान, स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में पर्यटक भी उमड़े, धूप में बाहर निकला टाइगर देखकर पर्यटकों में उत्साह
100 से अधिक वर्षों में जू ने हासिल की नई ऊंचाइयां, बदलते समय के साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

➡लखनऊ- गुलाब देकर पुलिस ने किया जागरूक, जनता को बताए यातायात के नियम, थाना वजीरगंज डालीगंज पुल पर अभियान

➡लखनऊ- स्कूल बस चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, स्वर्ण शताब्दी के सामने कूदते ही मौके पर मौत, बच्चों को छोड़ने के बाद लौटने का कहकर निकला , आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस., बंथरा थाना क्षेत्र में की आत्महत्या

➡मेरठ- अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, जमानत पर छूटे आरोपियों ने शुरू किया था काम, फैक्ट्री से भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार बरामद, अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद, जंगल में चलाई जा रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, कॉल पर हथियार बनाने का लिया जाता था ऑर्डर, 5 से 6 हज़ार में बेचते थे आरोपी एक तमंचा, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर किया खुलासा, हस्तिनापुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

➡गाजियाबाद – मिलिट्री ग्राउंड में थार गाड़ी से स्टंटबाजी, थार सवार युवक का लोगों के बीच स्टंट, विजयनगर थाना क्षेत्र में स्टंटबाजी की

➡हापुड़- गाड़ी लगने के बाद दो पक्षों में पथराव, गाड़ियों में फेंककर मारे गए ईंट पत्थर, पथराव में गाड़ियों में हुआ नुकसान, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा का मामला

➡बुलंदशहर- तारों में शॉर्ट सर्किट से पेड़ में लगी आग, जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगी आग, विद्युत आपूर्ति बंद होने पर बुझी आग

➡आगरा – रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो वायरल, बरकत अली नाम की आईडी से वीडियो पोस्ट, वीडियो में हवा में फायरिंग करता दिखा व्यक्ति, 18 दिन पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो, कई यूज़र्स ने उठाई कार्रवाई की मांग, थाना खंदौली पोईया गांव का बताया जा रहा वीडियो

➡लखनऊ- अपना दल (एस) में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनिल सिंह परसिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए, राम सिंह पटेल भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए, अरविंद पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश महासचिव बने, शिखा सिंह को भी प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी, रविनंदन यादव, ओम प्रकाश पटेल प्रदेश सचिव बने, शिव कुमार, सुनील पटेल भी प्रदेश सचिव नियुक्त हुए

➡संभल – लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के लगी गोली, घायल हुए बदमाश, कार से बरामद बैग से 5 लाख कैश, तमंचा मिले, शराब व्यापारी के कलेक्शन एजेंटो से की थी लूट, थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव धीमर खेड़ी का मामला

➡प्रतापगढ़- कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवकों की हादसे में मौत, पुलिस ने कार, बाइक को कब्जे में लिया, कोहंडौर थाना के परशुरामपुर गांव की घटना

➡बस्ती- बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने की बैठक, समीक्षा बैठक में SIR में सहयोग की अपील की, बैठक में अन्य दलों को छोड़ बसपा में लोग शामिल, भाजपा की सरकार से जनता ऊब चुकी- विश्वनाथ पाल, स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी इंटर कॉलेज मरवटिया में बैठक

➡कुशीनगर – बुलेट बाइक, बोलेरो कार के बीच भिड़ंत, एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत , 5 युवक घायल, एक की हालत गंभीर , तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा की घटना

➡बस्ती- SP ने हर्रैया क्षेत्र में पैदल गश्त किया, एएसपी और सीओ सदर रहे मौजूद, भारी मात्रा में पुलिसकर्मी रहे मौजूद, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा, संदिग्ध गतिविधि की दें सूचना- एसपी

➡लखनऊ– एसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार, मलिहाबाद में न्याय को लेकर धरने पर बैठा परिवार, इंस्पेक्टर रहीमाबाद ने थाने से भगाया- परिवार, ACP ने धरना देने पर दी मुकदमे की चेतावनी- परिवार, दूसरी बिरादरी में शादी करने पर व्यक्ति का विवाद, भाइयों ने जायदाद में हिस्सा देने से किया इनकार, माता-पिता की मौत के बाद तीन बड़े भाई- हरिओम , CP, डीएम, एसडीएम, ACP से की कार्रवाई की मांग

➡फर्रुखाबाद – जीआरपी पर नाबालिग को पीटने का आरोप, जीआरपी ने फर्रुखाबाद स्टेशन पर पकड़ा था , चोर समझकर जीआरपी पर पीटने का आरोप, पीड़ित किशोर सूरत, गुजरात का निवासी, फर्रुखाबाद स्टेशन का मामला

➡इटावा- – डंपर से बचने के चक्कर में खंभे से भिड़ी कार, घटना में एक किशोरी की मौत, 4 लोग घायल, दिल्ली से भिंड जा रहा था कार सवार परिवार , माता-पिता सहित चार लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त, पछायगांव के सराय ताल के पास दर्दनाक हादसा

➡मैनपुरी – 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, करहल थाना क्षेत्र का मामला

➡मेरठ – अनुभव ने अपना मकान बेचने के लिए इंतजार किया, 3 महीने इंतजार किया, लेकिन कोई हिंदू नहीं आया, शाहिद कुरैशी ने 1 करोड़ रुपए में मकान खरीद लिया, अब हिंदू संगठन शाहिद के खिलाफत में खड़े हो गए, पुलिस से कहकर मकान पर ताला लगवा दिया गया
हिंदू संगठनों ने आज थाने पर हनुमान चालीसा पढ़ी, वे चाहते हैं कि शाहिद से मकान खाली करवाया जाए, कोई 1 करोड़ रुपए दे और मकान खरीद ले- शाहिद

Taza Khabar