November 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: बसों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का एक्शन। ऑपरेशन सेफ्टी के तहत 3 एक्सप्रेस-वे पर अभियान। दो दिनों में 425 बसों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 152 वाहनों का चालान। 26 वाहन विभिन्न थानों में किए गए निरुद्ध। क्षमता से अधिक सीटें लगाने पर 14 बसों का चालान, एक बस बंद। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 19 बसों का चालान। इमरजेंसी एग्जिट क्रियाशील न होने पर 12 बसों का चालान। 61.65 लाख रुपये प्रशमन शुल्क, 2.62 लाख रुपये टैक्स की वसूली।

➡️लखनऊ: जयपुरिया पहुंचे विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे। जयपुरिया स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे प्रदीप। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। स्कूल में AI आधारित शिक्षा दी जा रही है- प्रदीप।

➡️बुलंदशहर: साइबर ठगों ने मजदूर को बनाया निशाना। मजदूर के खाते से 1.47 लाख रुपये गायब। किडनी के ऑपरेशन को जोड़ी थी पाई-पाई। पीड़ित सचिन कुमार का पंजाब नेशनल बैंक में खाता। थाना ककोड़ में प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज। ककोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर का मामला।

➡️अयोध्या: मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दैनिक सेवा बदली। विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव। भगवान का अब गुनगुने जल से स्नान। रात्रि शयन के समय रजाई ओढ़ाई जा रही। वस्त्रों और राग-भोग में भी परिवर्तन।

➡️बरेली: महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। झांसा देकर महिला संग गलत काम का आरोप। रक्षपाल सागर और जितेंद्र गंगवार गिरफ्तार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।

➡️कौशाम्बी: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। 8 महीने की गर्भवती मृतका संगीता गुप्ता। मायके पक्ष ने हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। मंझनपुर क्षेत्र के नया नगर द्वितीय की घटना।

➡️प्रतापगढ़: मामूली बात पर चौकीदार की निर्मम हत्या। कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट। पड़ोसियों का पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। इलाज के दौरान पिता की सांसें थमीं। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा बेटा। गाली-गलौज को लेकर हुआ था विवाद। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस पहुंची। संग्रामगढ़ थाना के सराय छत्ता का मामला।

➡️दिल्ली: BSF के डिप्टी कमांडेंट के घर पर फायरिंग। घर पर फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा। कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद। पड़ोसी ने साथियों के साथ घर पर की फायरिंग। परिवार का दावा, 9 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। घर में मौजूद थीं डिप्टी कमांडेंट की पत्नी, बेटा। पुलिस को मौके से मिले तीन खाली कारतूस। क्राइम ब्रांच और FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य।

➡️दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक। मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह शामिल। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक में मौजूद। कई केंद्रीय मंत्री भी बैठक में मौजूद। संसद सत्र की रणनीति को लेकर मंथन।

➡️मुंबई: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान। मुझे भी फोन आए, ऑफर मिले- उद्धव। ‘मैं अपनी पार्टी के हित को देख रहा हूं’। ‘शरद पवार भी महाराष्ट्र के हित को देखे’। ‘गठबंधन में कौन रहेगा मिलकर तय करेंगे’। ज्ञानेश कुमार के कारनामे सबके सामने हैं- उद्धव। शरद पवार दोनों तरफ नहीं खेल सकते- उद्धव।

➡️कौशाम्बी: अनियंत्रित स्कूटी बाइक से भिड़ी। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत। बाइक सवार मां-बेटे को लगी थी टक्कर। पुलिस द्वारा हादसे की जांच जारी। पिपरी क्षेत्र के नाईम मियां का मामला।

➡️बरेली: भाई के द्वारा बहन का शोषण मामला। पुलिस ने आरोपी भाई को किया अरेस्ट। भाई संग किराए में रहती थी पीड़िता। पुलिस ने सैटेलाइट पुल के नीचे से पकड़ा।

➡️मिर्जापुर: निषाद समाज पार्टी की रैली में भीड़ नहीं। संवैधानिक सुरक्षा अधिकार रैली फ्लॉप। मझवा सीट को लेकर थी हुंकार रैली। जनसभा स्थल में रैली से भीड़ गायब।

➡️आगरा: खस्ताहाल सड़क को लेकर हिंदूवादी लोग नाराज। राजपुर चुंगी-शमसाबाद रोड की हालत खस्ताहाल। निर्माण की मांग को लेकर बीच सड़क पर बैठे। प्रशासन ने दोनों नेताओं को धरने से हटाया।

➡️कन्नौज: आरोपी राशिद के कारखाने में छापामारी। पुलिस पर हमले का आरोपी है राशिद। पूर्ति विभाग का समधन स्थित मिठाई कारखाने में छापा। सूचना पर फरार हुए कारीगर व राशिद उर्फ तौला। सभी 11 सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज। गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

➡️सिद्धार्थनगर: जमीन के विवाद में फिर खूनी संघर्ष। हाईकोर्ट के स्टे पर भी जमीन पर निर्माण। महिला को चाकू मारकर किया घायल। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इटवा क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम का मामला।

➡️मेरठ: दलित छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित। पूर्व MLA संगीत सोम ने किया आयोजन। दलित छात्र-छात्राओं को दी घड़ियां। 2017 में भाजपा एकतरफा जीतेगी- संगीत। ‘कांग्रेस-सपा में सीटों को लेकर सिर फुटव्वल’।

➡️हरदोई: बाइक सवार युवक को मारी गोली। दो अज्ञात बाइक सवारों पर आरोप। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा। पिहानी क्षेत्र के मझिया, बखरिया की घटना।

➡️बलिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान। डिलिमिटेशन बिल को लेकर बोले गिरिराज। कांग्रेस कोई भी कुकर्म करने को तैयार- गिरिराज। ‘अपने सांसदों को अस्पताल से खींच लायेगी’। ‘CM योगी की वजह से हिंदुओं की बहू-बेटियां बचीं’।

➡️हापुड़: सिरफिरे व्यक्ति ने गांव में की फायरिंग। पत्नी के जाने से नाराज था आरोपी। पत्नी को तलाशता हुआ गांव पहुंचा था। बड़े भाई पर की 3 राउंड फायरिंग। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी। धौलाना क्षेत्र के सिवाया गांव का मामला।

➡️दिल्ली: बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया। सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया गया। लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया गया। 3 दिसंबर तक के लिए व्हिप जारी किया गया। सांसदों को संसद में मौजूद रहने के निर्देश।

➡️कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक मेले का चौथा दिन। चौथे दिन लोगों में देखने को मिला उत्साह। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने दिया संदेश। सामाजिक समरसता और एकता का बड़ा संदेश।

 

———————————————————————————–