लखनऊ 28 अक्टूबर 26*यूपी पुलिस के जांबाज मेहनती तीन चौकी इंचार्ज सस्पेंड*
लखनऊ *उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी और भी मौजूद है इस तरह के मेहनती जांबाज चौकी इंचार्ज और थानेदार*
*खुलासे के नाम जिस तरह से लूट मचाई कि पूरी पुलिस वर्दी हो गई कलंकित*
ऐसा गुडवर्क किया कि 3-3 सस्पेंड ही हो गए. तीनों चौकी प्रभारी. साढ़े 6 लाख मिले. और दिखाए सिर्फ 87 हजार… भनक ऊपर के अफसरों को लग गई. फिर क्या… नाप दिए गए.
ये हुआ प्रयागराज के नैनी में. मध्य प्रदेश के रीवा में विपिन पाठक और आकाश सिंह को एक मामले में अरेस्ट किया गया. अरेस्ट के दौरान पुलिस ने दोनों के पास 6. 55 लाख रुपये बरामद किये.
….
लेकिन इतनी रकम देख सब इंस्पेक्टर विक्की गुप्ता, सब इंस्पेक्टर रामानंद विश्वकर्मा और सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार का मन टहल गया. बहल गया.
तीनों के मन में अपनी सेवा का मन हो गया.
तीनों ने बरामद हुए 6 लाख 55 हजार रुपये में से 5 लाख 68000 रुपये निकाल लिए.
और बरामदी दिखाई सिर्फ 87 हजार रुपये की.
….
तीनों मेहनती सब इंस्पेक्टर खुश, लेकिन तभी ऊपर के अधिकारियों को इसकी भनक लग गई. बात कोर्ट तक पहुंची.
जांच बैठी और सब सामने आ गया.बचे बचाए लाखों रुपये गए.. और नाम भी… सस्पेंड हुए सो अलग.
….
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*
वाराणसी 28 अक्टूबर 26*पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*MLC चुनाव अपडेट, 4 राज्यों की सभी 28 सीटों का अपडेट, 28 में से 16 सीटों के नतीजे आए