November 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: भाजपा की 2 दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक। आज भी सामाजिक संपर्क बैठक आयोजित की जाएगी। ‘अनेक समाज, एक परिवार’ की भावना के साथ संवाद। सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर जोर।

➡️लखनऊ: आज जारी होगा सपा का घोषणा पत्र। सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। शाम 4 बजे होटल सेंट्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संविधान दिवस पर आएगा सपा का घोषणापत्र। 3 अलग-अलग श्रेणियों में सपा का घोषणापत्र। जन-मन घोषणापत्र, 27 का संकल्प, PDA का प्रणपत्र।

➡️दिल्ली: CJP के सौरव दास ने हाईकोर्ट का रुख किया। विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को चुनौती। दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई। सरकारी अधिकारियों के फैसले को HC में चुनौती।

➡️लखनऊ: आज रमाबाई मैदान में आसपा की रैली प्रस्तावित। रैली को लेकर सुबह 8 बजे से यातायात डायवर्जन लागू। बिजली पासी किला से रमाबाई मैदान वाहन प्रतिबंधित। भारी वाहन स्मृति उपवन और रुचि खंड मार्ग से जाएंगे। बिजनौर तिराहे से वाहन औरंगाबाद ब्रिज होकर निकलेंगे। ओमैक्स तिराहे से वाहन न्यू गरौरा अंडरपास होकर जाएंगे। बंगला बाजार से भारी वाहन तेलीबाग मार्ग से निकलेंगे। एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और शव वाहन को अनुमति रहेगी।

➡️लखनऊ: आज लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद की महारैली। संविधान दिवस पर अंबेडकर मैदान में होगी महारैली। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं की पहली संयुक्त रैली। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन। महारैली का नाम बहुजन स्वराज संकल्प महारैली। चंद्रशेखर को CM पद का चेहरा घोषित किया गया। रैली में बड़े राजनीतिक ऐलान होने की भी संभावना। आज रमाबाई मैदान में आसपा की रैली प्रस्तावित। रैली को लेकर सुबह 8 बजे से यातायात डायवर्जन लागू।

➡️देहरादून: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी। आज प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन। सीएम पुष्कर धामी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहेंगे मौजूद।

➡️लखनऊ: आज संविधान गौरव दिवस मनाएगी BJP। भागीदारी भवन में जनसंवाद कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य वक्ता होंगे।

➡️देहरादून: उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले। लालरिन लियना प्रमुख सचिव आबकारी विभाग। दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग लिया गया। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग। बृजेश कुमार संत सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग। डॉ. आर. राजेश कुमार सचिव, औद्योगिक विकास। युगल किशोर पंत सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग। रंजना राजगुरु सचिव, नियोजन विभाग बनीं। अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण वापस। रीना जोशी अपर सचिव श्रम विभाग बनीं। विनीत कुमार अपर सचिव जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। मनुज गोयल अपर सचिव, वित्त विभाग। मेहरबान सिंह बिष्ट अपर सचिव गृह विभाग। अभिनव शाह अपर सचिव सहकारिता विभाग। PCS बीएस चलाल निदेशक, दुग्ध विकास। PCS इलागिरी अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता। विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण वापस। महिमा रौंकली अपर सचिव वन विभाग।

➡️सिद्धार्थनगर: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना। अखिलेश जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे- मंत्री। सपा-कांग्रेस गठबंधन में आपसी खींचतान- राजभर। दोनों दल एक-दूसरे को खत्म करने में लगे- राजभर। परिवारवाद और पीडीए के मुद्दे पर भी कसा तंज।

➡️एटा: कैंटर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर। कैंटर चालक केबिन के अंदर ही फंसा। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। मलावन क्षेत्र के FCI गोदाम की घटना।

➡️बुलंदशहर: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत। बेकाबू कार सड़क किनारे तालाब में गिरी। बाइक सवार ओमकार गंभीर घायल, भर्ती। पुलिस ने कार अपने कब्जे में लिया। गुलावठी क्षेत्र के मिठ्ठेपुर गांव का मामला।

➡️मुजफ्फरनगर: 2 बाइकों की आपस में भीषण टक्कर। 27 वर्षीय सुनील की दर्दनाक मौत। बाइक सवार 2 अन्य व्यक्ति घायल। भीषण सड़क हादसा CCTV में कैद। छपार थाने के गांव बढ़ीवाला का मामला।

➡️लखनऊ: निलंबित सिपाही श्याम सुंदर चौहान का जवाब। विभागीय कार्रवाई के बीच अपना जवाब दिया। लिखा- जीवनभर राजनीति करेंगे, सपा में ही रहेंगे। विभाग चाहे तो उन्हें बर्खास्त कर दे- श्याम सुंदर। पुलिस मुख्यालय को अपना लिखित जवाब दिया। सिपाही की धनघटा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी।

➡️लखनऊ: सपा प्रमुख और आज़म खां की आज मुलाकात। सपा नेता आज़म खां पहुंचे लखनऊ। निजी होटल में रुके आज़म खां। आज अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे आज़म।

➡️उन्नाव: चौकी के बाहर दो पक्षों में मारपीट। शिकायत को पहुंचे परिवार को दबंगों ने पीटा। दबंगों ने महिलाओं को भी पीटा। पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी। सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी का मामला।

➡️लखनऊ: चौक में ट्रामा सेंटर के पास जमकर मारपीट। एम्बुलेंस चालक और ठेला संचालक में विवाद। मारपीट में एम्बुलेंस का शीशा टूटा, ठेला पलटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

➡️गाजियाबाद: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद युवक ने काटी नस। अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। मेटा ने पुलिस के कंट्रोल को भेजी जानकारी। नंदग्राम पुलिस IP ट्रैक कर मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचकर उसका इलाज कराया। लड़का मूलरूप से बलरामपुर का निवासी है।

➡️लखनऊ: संविधान दिवस पर कांग्रेस की संविधान रक्षा यात्रा। सुबह 11 बजे नेहरू भवन से शुरू होगी यात्रा। हजरतगंज में अंबेडकर प्रतिमा तक जाएगी यात्रा। देर रात से ही कांग्रेस कार्यालय को सजाया जा रहा।

➡️लखनऊ: संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का पोस्ट। संविधान दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई- CM। ‘भारत का संविधान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प’। ‘संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता को आत्मसात करें’। ‘समानता, बंधुता के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें’। ‘राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाएं’।

➡️कुशीनगर: फर्जी दस्तावेज लगाकर निविदा में शामिल मामला। सिंचाई विभाग के टेंडर में फर्जी दस्तावेज लगाए। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ में पंजीकरण अनिवार्य। बिना पंजीकरण दस्तावेज लगाकर टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप। टेक्निकल बीट में संबंधित फर्म को शामिल करने का आरोप। फाइनेंशियल बीट में एल-1 घोषित किए जाने का भी आरोप। शिकायत के बाद आनन-फानन में टेंडर निरस्त। विभाग ने री-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की। अधिशासी अभियंता बोधिराम पर मिलीभगत का आरोप। कुशीनगर सिंचाई विभाग से जुड़ा मामला।

➡️रायबरेली: मनोज की मौत मामले में बड़ा खुलासा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि। अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की वजह। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना।

➡️सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत। गैस गोदाम से साइकिल से घर जा रहा था। गनेशपुर गांव का रहने वाला मजदूर अनिल। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के राजपुर की घटना।

 

————————————————————————————

Taza Khabar