लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- सरकार उपलब्ध कराएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, 142 बीपीएचयू के जरिए उपलब्ध कराएगी सेवाएं, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लॉक स्तर तक कायाकल्प, ब्लॉक स्तर तक होगा व्यापक कायाकल्प, हर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी हाईटेक, करीब 50 लाख रुपए से बनाया जाएगा हाईटेक, इंचार्ज, रजिस्ट्रेशन रूम से लेकर वेटिंग रूम बनेंगे, PHC और सीएचसी के अंदर कराया जाएगा निर्माण
➡ लखनऊ- इजरायल-ईरान युद्ध का असर, एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत, बॉम्बे पाव भाजी के दुकानदार परेशान, इलेक्ट्रॉनिक भट्टी पर बना रहे सामान, कोयले की भट्टी, इलेक्ट्रॉनिक भट्टी का प्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक भट्टी से बिजली के बिल में बढ़ोतरी
➡ फर्रुखाबाद- कोतवाल, दारोगा द्वारा रिश्वत लेने का मामला, कोतवाल विनोद शुक्ला पर SP ने बैठाई जांच, दारोगा सुरेश चाहर पर भी प्रधान का था आरोप, SP ने ASP, CO को जांच, कार्रवाई के दिए आदेश, दारोगा को रिश्वतखोरी के आरोप में किया अरेस्ट, प्रधान ने 2.5 लाख घूस लेने का लगाया था आरोप, कोतवाली मोहम्मदाबाद के निसाई का था मामला
➡ मुरादाबाद- यूपी ATS द्वारा हारिश की अरेस्टिंग का मामला, ATS को मिली हारिश अली की 5 दिन की रिमांड, हारिश का संबंधित लोगों से सामना कराएगी ATS, हारिश के खातों से हुए लेन-देन की भी जांच होगी, रिमांड के दौरान कई सुराग मिलने की भी उम्मीद, ATS मुरादाबाद, सहारनपुर ले जाकर करेगी पूछताछ, नामी कोठीवाल डेंटल कॉलेज का छात्र था हारिश, ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा था हारिश अली
➡ मेरठ- डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, अनावरण से पहले प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, प्रतिमा का सिर तोड़कर अपने साथ ले गए, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, अज्ञात में केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई, इंचौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की घटना
➡ एटा- एटा में हिट एंड रन की सनसनीखेज घटना, 3 पुलिसकर्मी सहित 7 से 8 लोगों को रौंदा, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक का कहर, बाइक सवार किशोरी, तीन लोगों को रौंदा, पुलिस ने रोका तो बैरिकेड तोड़कर भागा, पुलिस की जीप में टक्कर मारकर पलटाई, कैंटर और दूसरी कार को भी टक्कर मारी, स्विफ्ट सहित तीनों गाड़ियां खाई में पलटीं, रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर की बड़ी घटना
➡ रायबरेली- सिपाहियों पर वसूली, प्रताड़ित करने का आरोप, मामूली विवाद में दो बच्चों के बीच था झगड़ा, विवाद के बाद दोनों पक्षों में हो गया था समझौता, पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने सिपाहियों के खिलाफ जताया आक्रोश, अरविंद यादव और देवनाथ दुबे पर लगाए आरोप, डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का मामला
➡ मैनपुरी- मैनपुरी में पुलिस सहायता बूथ में घुसा सांड, पुलिस सहायता बूथ में सांड ने मचाया तांडव, आवारा सांड को भागने में लगे कई पुलिसकर्मी, कड़ी मशक्कत के बाद सांड को बूथ से निकाला, शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश मेले का मामला
➡ अलीगढ़- दबिश देने गई पुलिस को मिला बूचड़खाना, भैंस चोरी के शक में दबिश देने गई पुलिस, भारी मात्रा में भैंस के कटे अवशेष बरामद, सलीम के बाड़े में मिला अवैध बूचड़खाना, सलीम पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, इगलास और गोरई थाना पुलिस की कार्रवाई, इगलास थाना क्षेत्र के गांव जवाहर की घटना
➡ आगरा- सेंट पैट्रिक जूनियर स्कूल पर लगा जुर्माना, DM आगरा ने लगाया पांच लाख का जुर्माना, मिशनरी स्कूल की मनमानी पर की कार्रवाई, कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद की कार्रवाई, गुपचुप तरीके से की थी अधिकारियों ने जांच, जांच में शिकायतें सही मिलने पर जुर्माना, माहेश्वरी बुक डिपो से किताबें लेने के लिए कहा, बुक डिपो की मनमानी से अभिभावक परेशान, एक ही दुकानदार से यूनिफॉर्म लेने को कहा, कई अन्य स्कूलों को भी नोटिस किए गए जारी
➡ प्रयागराज- कोल्ड स्टोरेज हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, जिला उद्यान अधिकारी पर गिरि राज, सौरभ श्रीवास्तव के निलंबन का आदेश, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आदेश, जिला उद्यान अधिकारी ही रिन्यूअल करते हैं, कोल्ड स्टोरेज का रिन्यूअल करते हैं अधिकारी, सपा नेता अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज, 4 लोगों की मौत हुई थी, 14 लोग घायल
➡ आगरा- एत्मादपुर रजिस्ट्री दफ्तर में IT का सर्वे, 900 करोड़ के बैनामों में गड़बड़ी उजागर, 5 घंटे की जांच में बैनामों में गड़बड़ी मिली, एसएफटी रिपोर्टिंग नहीं करने पर पूछताछ, 30 लाख से ऊपर के सौदों की सूचना नहीं दी, बैनामों में नगद भुगतान, नियमों का उल्लंघन, उप निबंधक कार्यालय पर कार्रवाई की तैयारी
➡ गोरखपुर- स्पाइस जेट एयरवेज की कर्मचारी ने दी जान, जहर खाकर महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड, मौत से पहले स्टेटस लगाकर दी जानकारी, स्टेटस में डिप्रेशन में होने की बात लिखी, ‘मेरे कदम को किसी और चीज से मत जोड़ना’, ‘घरवालों पर, परवरिश पर उंगली मत उठाना’, सिक्योरिटी एक्सयूटिव पद पर थी शिवांगी वर्मा, एम्स क्षेत्र के सैनिक कुंज में किराये पर रहती थी
➡ लखीमपुर- ग्रामीणों ने तेंदुए को खुद ही कैद किया, कई दिनों से तेंदुए को बांधकर रखा था, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, दो लोगों को तेंदुए ने घायल किया था, वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू किया, मझगईं रेंज के बेला गांव का मामला
➡ कौशाम्बी- कथित हत्यारोपी पति निकला बेगुनाह, पत्नी की हत्या के आरोप में गया था जेल, मृत बताई गई पत्नी हरियाणा में जिंदा मिली, मौसेरे भाई के साथ रहने का हुआ खुलासा, मौसेरे भाई से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ससुर की तहरीर पर 4 पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया अरेस्ट, महेवाघाट थाना क्षेत्र का चौंकाने वाला मामला
➡ गोरखपुर- इटावा का रहने वाला फर्जी IAS पकड़ा गया, उसने खुद को असली IAS बता शादी की थी, लड़की वालों को 15 लाख का चूना लगाया था, प्रीतम निषाद ने IAS बन गोरखपुर में शादी की, प्रीतम निषाद ने पहले से कई शादी कर रखी थी, प्रीतम अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने वाला था, कैन्ट पुलिस ने फर्जी IAS को किया गिरफ्तार
➡ हापुड़- हापुड़ में भी गैस की किल्लत का असर, चार दिन बंद रही चाय की फेमस दुकान, चार दिन बाद भट्टी पर बनाई जा रही चाय, चाय के दामों में पांच रूपये की हुई वृद्धि, 15 रुपए से बढ़ाकर 20 रूपये किए गए, दुकान पर कम संख्या में पहुंच रहे ग्राहक, बुलंदशहर रोड पर है लड्डू चाय वाला
➡ कासगंज- सायबर सेल टीम को मिली बड़ी कामयाबी, गुम हुए 80 मोबाइल किए गए बरामद, 27 लाख की कीमत के मोबाइल बरामद, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, फोन स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान
➡ औरैया- औरैया की MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, न्यायालय ने एक लाख का अर्थदंड लगाया, गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनाई गई सजा, गनर अवनीश गैंगस्टर मामले में बरी हुआ, अन्य आरोपियों को 5 साल की सजा सुनाई, कोर्ट ने 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया
➡ दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, जहां से संभव हो तेल, गैस की सप्लाई पहुंचे-PM, तेल और गैस की सप्लाई भारत पहुंचे- पीएम, ऐसी हर कोशिश के नतीजे भी देश देख रहा-PM, अनेक देशों से LPG से भरे जहाज़ भारत आए-PM, कच्चा तेल, LPG से भरे जहाज़ भारत आए- पीएम
——————————-

More Stories
लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास 24 मार्च 26*मेगा ड्राइव: सासाराम – आरा रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान*
पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 *पूर्णिया जिले में गार्डासिल टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*