लखनऊ 24जनवरी26*5 बार से ज्यादा चालान? लखनऊ में 10,050 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, अगला कदम और सख्त!
लखनऊ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना अब भारी पड़ रहा है। पांच या उससे अधिक बार चालान कटने वाले 10,050 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। आरटीओ प्रशासन ने साफ किया है कि यदि छह महीने के भीतर चालान जमा नहीं किया गया, तो वाहन का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के डेटा के आधार पर की गई है। साथ ही करीब 500 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा चुके हैं। आपको लगता है ये सख्ती सड़क हादसे कम करेगी या चालान सिस्टम में और सुधार जरूरी है?
#Lucknow #LucknowKhabar #LucknowNews #UttarPradesh #UttarPradeshNews #TrafficRules #ChallanAction
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें