November 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*

लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*

लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*

*लखनऊ-* उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शासन ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की है।

वाराणसी कमिश्नरेट में भी कई बदलाव हुए हैं। श्री रविकांत पारासर को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है। श्री संदीप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बरेली से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी भेजा गया है।

वहीं वाराणसी में तैनात श्री गौरव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर, श्री अनिल कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक बुलन्दशहर और श्रीमती प्रज्ञा पाठक को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।कुछ अधिकारियों के पूर्व के स्थानांतरण भी निरस्त किए गए हैं। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Taza Khabar