February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 20फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 20फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 20फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- कानपुर देहात के शिवली में सड़क हादसा, मुख्यमंत्री योगी ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश, तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

➡लखनऊ- गोसाईंगंज,सैरपुर,काकोरी में LDA का बुलडोजर एक्शन, 8 अवैध प्लाटिंग पर चलाया गया ध्वस्तीकरण अभियान, 40 बीघा क्षेत्र में विकसित हो रही थी अवैध कालोनियां, गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरूहा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी के इब्राहिमगंज, खुदाईंट व पलेंहदा में कार्रवाई, सैरपुर के पलहरी, बौरूमऊ,कोडरी भौली में चला अभियान, बिना ले-आउट स्वीकृति के की जा रही थी प्लाटिंग, कई लोगों द्वारा विकसित की जा रही थीं अवैध कॉलोनियां, हजरतगंज के डालीबाग में अवैध कॉम्पलेक्स सील, बटलर रोड पर बन रहे 3 मंजिला निर्माण पर कार्रवाई

➡आगरा – सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के परिवार में विवाद, महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप, महिला मुस्कान और उसके पति में चल रहा विवाद,.बहनोई, सास और पति दबंगों के साथ पहुंचे, लाइसेंसी पिस्टल निकालकर की रंगबाजी, मारपीट, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर संजना का पति है श्याम ,. पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने चार नामजद, 11 अज्ञात पर किया केस, पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल को जब्त किया, एक महिला समेत पांच का शांति भंग में चालान, चित्राहाट इलाके के चौधरी पुरा गांव का मामला

➡कानपुर- होली के त्योहार के चलते खाद्य विभाग एक्टिव, एक साथ शहर में तीन जगहों पर हुई छापेमारी, आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश पर हुई छापेमारी, 1.81 लाख का 18972 लीटर खाद्य तेल जब्त

➡उन्नाव – दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों कार सवार शादी में जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर , आसीवन क्षेत्र के मुंडा के पास हादसा

➡देहरादून – AI समिट मामले में BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर बोला हमला , ‘कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अपना दृश्य को किया प्रदर्शित’ , राहुल गांधी भारत की छवि खराब कर रहें- MP भट्ट, कांग्रेस असली देश विरोधी पार्टी है- भट्ट
‘कांग्रेस का यह कृत्य क्षमा करने लायक नहीं’, आज AI समिट में यूथ कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन , दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रही समिट

➡संभल – सड़क पर चलते ट्रक में लगी आग , दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, ट्रक में कूलर वाली घास, केमिकल था, थाना हजरतनगर गड़ी क्षेत्र का मामला

➡कानपुर – रात में कार के दो टायर चोरी, सुबह गाड़ी मालिक को हुई जानकारी, शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार, घाटमपुर थानाक्षेत्र के बसंत विहार की घटना

➡अयोध्या- शातिर महिला सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, बच्चे को साथ लेकर महिला करती थी रेकी, कॉलोनी के सूने मकानों को बनाती थी निशाना, घरों से कीमती सामान पर करती थी पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई शातिर महिला, पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई

➡हाथरस- स्ट्रीट डॉग और बंदर की दोस्ती का प्यारा वीडियो, बंदर का स्ट्रीट डॉग के साथ वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में अठखेलियां करता दिख रहा बंदर, हाथरस के बंदर और कुत्ते की दोस्ती का वीडियो, nकुत्ते और बंदर की दोस्ती के मुरीद हुए लोग, लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों की दुकान के सामने का मामला

➡फर्रुखाबाद- बस बचाने में दो बाइकें आपस में भिड़ी, बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल, दूसरा बाइक सवार मौके से हुआ फरार , गंभीर घायल जिला अस्पताल लोहिया रेफर, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के रूटौल की घटना

➡हापुड़- पैसे को लेकर में दो पक्षों में मारपीट, दबंगों ने युवक को पीटा, घायल , पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस मामले की जांच में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡आगरा – एंबुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से प्रयागराज जा रही थी शराब, आगरा पुलिस, सर्विलांस टीम की कार्रवाई, 46 पेटी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार , बरामद शराब की कीमत करीब 3.5 लाख, पुलिस ने शराब तस्करों पर केस दर्ज किया, बसई अरेला क्षेत्र के अरनौटा का मामला

➡फिरोजाबाद- जर्मन दूल्हे ने भारतीय परंपरा से रचाई शादी, गुस्ताव ने खुशी के साथ लिए सात फेरे, विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति में दिखे, थाना शिकोहाबाद के जानकी महल का मामला

➡वॉशिंगटन- US सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका , US सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध बताया, ट्रंप को टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं-SC, US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द किया,IEEPA टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता-SC, दुनिया के देशों पर लगाया टैरिफ गैरकानूनी-SC

Taza Khabar