लखनऊ 2 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश पुलिस में 1998 बैच के 123 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डिप्टी एसपी (सीओ) बनाया गया है।
लखनऊ *24 मार्च को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद 31 मार्च को इसके आदेश जारी किए गए। प्रमोशन पाने वालों में नागरिक पुलिस के 109 और प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर व ट्रैफिक पुलिस के 14 अधिकारी शामिल हैं।
इस पदोन्नति की सबसे खास बात यह रही कि चार इंस्पेक्टर—कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरण और सुशील कुमार—उसी दिन रिटायर हो गए, जिस दिन उन्हें डिप्टी एसपी बनाया गया। यानी सेवा के अंतिम दिन उन्हें प्रमोशन का लाभ मिला, लेकिन नए पद पर काम करने का अवसर नहीं मिल सका।
जानकारी के मुताबिक, इन अधिकारियों को इतना समय भी नहीं मिला कि वे नई वर्दी तक सिलवा सकें। इससे एक ओर जहां उन्हें करियर के अंतिम दिन सम्मानजनक पदोन्नति मिली, वहीं दूसरी ओर यह स्थिति सिस्टम की देरी को भी उजागर करती है।
इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है, लेकिन अंतिम दिन प्रमोशन और उसी दिन रिटायरमेंट ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।