लखनऊ 18 फ़रवरी 26*शिव रात्रि के दिन एक दिवसीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गौरैया खेल महोत्सव के अंतर्गत गौरैया गांव में गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शिव रात्रि के दिन एक दिवसीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय खेल में वीरपुर की टीम ने विसरामउ की टीम को हरा कर फाइनल जीता।
प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें, RPF लखनऊ, रितेश इलेक्ट्रॉनिक ऊचगांव टीम, अयोध्या हॉस्टल, बाराबंकी, महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ, साईं हॉस्टल रायबरेली ने भाग लिया।
जिसमें फाइनल मैच RPF लखनऊ और महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ के मध्य हुआ जिसमें RPF लखनऊ 25-21, 25-19 के अंकों के साथ विजय रही।
खेल का उद्घाटन गांव के ही बीजेपी नेता आशु बाजपई ने किया तथा समाज सेवी पुष्पेन्द्र सिंह, अनुराग त्रिवेदी, सूरज सिंह चौहान, अंकित सिंह परिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश यादव, सपा नेता नितिन पटेल आदि उपस्थित रहे ग्राम प्रधान विनीत कुमार ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से स्वागत किया तथा अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया।
आयोजक शिव शंकर वर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, कीर्ति सिंह,अजय वर्मा, प्रियंका सिंह, डॉ अमित गौरैया एवम् समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*