March 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- लारी हॉस्पिटल मानसिक चिकित्सालय का मामला, दवाओं की दलाली करने वाला गिरोह पकड़ा गया, वजीरगंज पुलिस ने 4 दलालों को किया गिरफ्तार, मरीजों को सस्ती दवा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर ले जाते थे, प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर करते थे दलाली

➡ लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी सूचना विभाग की आज लेंगे बैठक, स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, एचएन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, शाम 3.30 बजे लोकभवन में कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

➡ लखनऊ- पेट्रोल पंप के पास सब्जी की दुकान पर विवाद, ग्राहक, दुकानदार के बीच हुआ विवाद, सब्जी खरीदने के दौरान हुआ विवाद, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट, मारपीट में ग्राहक गंभीर रूप से घायल, मडियांव थाना क्षेत्र का मामला

➡ अलीगढ़- थाना क्वार्सी में निजी अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में भर्ती युवक पर की फायरिंग, घायल युवक पर दो युवकों ने चलाई गोली, गोली सिर में लगने से वेदपाल गंभीर घायल, हमलावर फायरिंग करते अस्पताल से फरार, स्टाफ ने किया पीछा, हमलावरों ने की फायरिंग, एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे, वेदपाल का मथुरा की लड़की से था प्रेम प्रसंग, लड़की की शादी में पहुंचकर किया था हंगामा, लड़की के परिजनों ने वेदपाल की पिटाई की थी, मथुरा पुलिस ने वेदपाल को जेल भेजा था, जेल से छूटकर अस्पताल में करा रहा था इलाज, लड़की के दो भाइयों ने अस्पताल में मारी गोली, हमले से पहले आरोपियों ने की थी रेकी, पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके का मामला

➡ मिर्जापुर- आज मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, मुख्यमंत्री योगी 5 घण्टे जनपद में रहेंगे, चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी की समीक्षा करेंगे, मां विंध्याचल का दर्शन-पूजन करेंगे सीएम, अष्टभुजा में अधिकारियों संग बैठक करेंगे, निर्माणाधीन विंध्य विवि का करेंगे निरीक्षण, मड़िहान निर्माणाधीन विवि से लखनऊ जाएंगे

➡ बुलंदशहर- ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के जेवरात चोरी, शॉप से सोने की गले की चेन का डिब्बा चोरी, पीड़ित सर्राफा के अनुसार 3 बजे की घटना, ग्राहक बनकर दुकान में आए थे महिला, पुरुष, दोनों ने मिलकर 150 ग्राम सोने की चेन उड़ाई, चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, थाना खानपुर क्षेत्र का मामला

➡ बुलंदशहर- बीजेपी जिला कार्यसमिति की हुई घोषणा, बीजेपी से 8 जिला उपाध्यक्ष बनाए गए, बुलंदशहर से 3 जिला महामंत्री बनाए गए, 8 जिला मंत्री भी बनाए गए, 44 सदस्यों को सौंपी नई जिम्मेदारी

➡ हाथरस- रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, टक्कर से खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण, लोगों ने आरोपी चालक के ट्रैक्टर में लगाई आग, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस ने समझाकर आक्रोशित लोगों को किया शांत, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू, हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के जलेसर रोड की घटना

➡ जालौन- पुलिस चौकी के सामने 2 गुमटियों में लगी आग, लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास, सूचना पर पुलिस, दमकल मौके पर पहुंची, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी के पास का मामला

➡ अलीगढ़- अलीगढ़ में मोमबत्ती से लगी भीषण आग, इफ्तार पर रोशनी के लिए जलाई थी मोमबत्ती, इलाके में सुबह से थी बत्ती गुल, घटना के वक्त बुजुर्ग महिला थीं मौजूद, दमकल ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, सिविल लाइन थाना इलाके की घटना

➡ झांसी- जिला कारागार में कैदी काशीराम की मौत, काशीराम ने बेचैनी की शिकायत की थी, अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया, इलाज के दौरान काशीराम हुई मौत

➡ मेरठ- मेरठ कॉलेज में कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमला, कंधा टकराने पर खिलाड़ी, छात्र में हुआ था विवाद, छात्र ने साथियों संग मिलकर खिलाड़ी को पीटा, जान से मारने की नीयत से तमंचा तान दी धमकी, पुलिस ने 6 नामजद कई अज्ञात पर किया केस दर्ज, लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मेरठ कॉलेज में हुई घटना

➡ मेरठ- महिला से नोटों से भरा बैग लूट ले गए बदमाश, बाइक सवार नकाबपोश 2 बदमाशों ने की लूट, 25 लाख लूट की इलाके में हो रही चर्चा, पीड़ित महिला सब्जी का काम करती, महिला को पार्टनर को देने थे 5 लाख, पार्टनर को पैसे देने स्कूटी से जा रही थी, पुलिस लूट की घटना को मान रही संदिग्ध, महिला, पार्टनर के बयानों का नहीं हो मेल, सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर का मामला

➡ रायबरेली- सांड ने वृद्धा पर किया हमला, सांड के हमले से वृद्ध गंभीर घायल, अस्पताल में वृद्धा का चल रहा इलाज, लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡ मेरठ- युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत, वाहब सऊदी अरब में करता था नौकरी, कुछ महीने पहले हुई थी वाहब की शादी, शव को वतन लाने की कोशिश तेज, परिजनों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, मेरठ के सिवालखास कस्बे का निवासी था वाहब

➡ रायबरेली- महिला ने टेंपो चालक की चप्पलों से की पिटाई, चप्पलों से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, गुरबक्श गंज क्षेत्र के ढकिया चौराहे के पास की घटना

➡ हापुड़- मासूम बच्ची को कुत्ते ने काटा, बच्ची को मेरठ किया गया रेफर, नगर क्षेत्र के मजीदपुरा का मामला

➡ रायबरेली- घर में घुसकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किया हमला, पति-पत्नी, बच्चों पर किया जानलेवा हमला, हमले में पति-पत्नी समेत 4 लोग घायल, सभी घायलों को पहुँचाया गया सीएचसी, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡ हापुड़- LPG गैस की किल्लत से कई फैक्ट्रियों पर असर, बंद होने की कगार पर पहुंची कई फैक्ट्री, गैस आपूर्ति बाधित होने से मंडराया संकट, स्टील फेब्रिकेशन का काम हुआ ठप, लाखों करोड़ों रुपए की नुकसान की आशंका, श्रमिकों की रोजी रोटी पर भी मंडराया संकट, धौलाना क्षेत्र का यूपीसीडीसी में स्थित है फैक्ट्रियां

➡ हापुड़- युद्ध के बीच 20 फीसदी बढ़े प्लास्टिक के दाम, पेट्रोलियम संकट का प्लास्टिक के व्यापार पर असर, लोगों की जेब पर पड़ रही महंगाई की मार, प्लास्टिक का दाना नेपथा से होता है तैयार, कच्चे तेल, नेचुरल गैस से बनकर होता तैयार

➡ रायबरेली- दबंगों ने पुरानी रंजिश में पीटा, बुजुर्ग समेत महिलाओं को पीटा, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल, दबंगों की पिटाई से टूटा महिला का हाथ, घायल महिला जिला अस्पताल रेफर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡ चंदौली- बच्चों की तस्करी का बड़ा खुलासा, 6 नाबालिग बच्चों को कराया गया मुक्त, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से ले जाए जा रहे थे, एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्चों के साथ पकड़ा, आरोपी की पहचान दिनेश मंडल के रूप में हुई, बच्चों को गुजरात के बड़ोदरा ले जाया जा रहा था, गुजरात के बड़ोदरा ले जाकर मजदूरी कराते थे, आरपीएफ ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा, सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा

➡ दिल्ली- सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी का रास्ता साफ, मयूर विहार से एम्स तक का रास्ता साफ, दिल्ली कैबिनेट ने दी बारापुला फेज-III प्रोजेक्ट को मंजूरी, एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास योजना को मंजूरी, लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, ट्रैफिक जाम में आएगी बड़ी कमी

➡ दिल्ली- ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा, अधिकारियों के तबादले के मुद्दे पर जताई आपत्ति, ममता बनर्जी ने फैसले पर नाराज़गी दर्ज कराई

➡ दिल्ली- NIA की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार में कथित आतंकी प्रशिक्षण का मामला, 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 6 यूक्रेन के, 1 अमेरिका का नागरिक, अवैध रूप से भारत में घुसने का आरोप, हथियारों, ड्रोन की ट्रेनिंग देने का आरोप, यूरोप से ड्रोन आयात कराने का भी आरोप, कोर्ट में पेश किए गए सभी आरोपी, अदालत ने 11 दिन की हिरासत में भेजा

➡ इटावा- दूध पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, टक्कर मारकर पिकअप चालक फरार, कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

➡ दुबई- विदेशी एयरलाइंस की लैंडिंग पर अनिश्चितकालीन रोक, ईरानी हमलों के बाद दुबई में बढ़ी बेचैनी, हवाई अड्डे को काफी नुकसान होने की खबर, ईरान की मिसाइल से फ्यूल टैंक उड़ने का दावा, दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी का बड़ा फैसला, दुबई के दोनों एयरपोर्ट पर विदेशी एयरलाइंस की बैन, सुरक्षा कारणों से लिया गया सख्त कदम, यात्रियों, क्रू और कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता, हालात सामान्य होने के बाद ही हटेगा प्रतिबंध, एयरलाइंस को बाद में दी जाएगी नई जानकारी

————————————————————————————
[17/03, 09:42] Indra Kumar Singh Barabanki: ▶️….गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर गार्ड ने बैंक मैनेजर की हत्या की
मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा 34 साल के रूप में हुई है, आरोपी ने पुलिस को गिरफ़्तार किया
गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था
सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया. इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी
▶️ …..बरेली : डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
हत्यारोपी अफसर एनकाउंटर में ढेर हुआ
पुलिस पर पिस्टल से की 10 राउंड फायरिंग
2 पुलिस कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल
पिस्टल,कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
हत्या के मामले में अफसर को हुई थी उम्रकैद
उम्रकैद की सजा में पैरोल पर था अफसर
SSP, SP सिटी, भारी पुलिस फोर्स मौके पर
कल सास-साले को उतारा था मौत के घाट
पंचायत में अफसर खां ने किया था डबल मर्डर
इज्जत नगर के सहारा ग्राउंड में एनकाउंटर
▶️….देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए की गई कार्रवाई के तहत प्रदेश में 12 मार्च से अब तक 4,816 स्थानों पर छापे मार कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूरे प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इसके तहत 12 मार्च से अब तक प्रदेशभर में 4,816 स्थानों पर छापेमारी की गई है. उन्होंने बताया कि इस दौरान रसोई गैस वितरकों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं जबकि गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 60 प्राथमिकियां दर्ज कर कार्रवाई की गई और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
▶️…. उत्तराखंड के रामनगर में जंगल सफारी के दौरान जिप्सी के बोनट में 8–10 फीट लंबा पाइथन सांप मिला।
घटना तब हुई जब जिप्सी में सवार पर्यटक जंगल के एक जोन में सफारी का आनंद ले रहे थे और चालक को इंजन के पास हलचल महसूस हुई।
चालक ने जिप्सी का बोनट खोला तो सांप कुंडली मारकर इंजन के ऊपर बैठा हुआ दिखाई दिया, जिससे पर्यटक और चालक दोनों हैरान रह गए।
वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाइथन को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। ▶️….वाराणसी में कुछ युवाओं ने नाले से गैस बनाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उनका चूल्हा-चौका ले लिया।
युवाओं का यह प्रदर्शन शहर में गैस की किल्लत और सिलेंडर की लंबी कतारों के विरोध में था।
यह घटना सोशल मीडिया पर मीम और चर्चा का विषय बनी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में नाले की गैस से चाय बनाने की कहानी का उल्लेख किया था।
विज्ञान की दृष्टि से, नाले या कचरे से गैस (मीथेन) बनाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए एनारोबिक डाइजेस्टर जैसी जटिल तकनीक की आवश्यकता होती है।
सीधे नाले से गैस निकालकर चाय बनाना संभव नहीं है; यह सिर्फ सही तकनीक और प्रक्रिया से ही रिन्यूएबल नेचुरल गैस (RNG) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
▶️….टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर यंग एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके कंटेंट क्रिएटर भाई अयान जुबैर के साथ हुए हादसे से सभी बुरी तरह से सहमे हुए हैं. 16 मार्च को एक्ट्रेस और उनके भाई के साथ हुई इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसने उनके हजारों फैंस को चिंता में डाल दिया. खबरों के मुताबिक, मुंबई शहर के पनवेल इलाके में दोनों के साथ मारपीट हुई और साथ ही हाईवे पर उनका पीछा किया गया. इस घटना के बाद उनकी टीम ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दोनों के सुरक्षित होने की खबर दी है.

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की टीम ने कल देर रात इस हादसे को लेकर बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि दोनों भाई-बहन ने एक परेशान करने वाला अनुभव झेला है. लेकिन इस समय वो दोनों ठीक हैं और इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.  खबर अभी अपडेट की जा रही है.
जन्नत की टीम द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में बताया कि गया कि ये घटना 16 मार्च को हुई थी. इस दौरान एक्ट्रेस और उनके भाई संग दिनदहाड़े मारपीट हुई और फिर हाईवे पर उनका पीछा किया गया. जन्नत की टीम ने लिखा, ‘हाय ऑल, हम सभी को अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और उनके भाई अयान ने कल दिनदहाड़े हाईवे पर मारपीट और पीछा करने की घटना का दिल दहला देने वाली घटना का सामना किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जन्नत और अयान अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं और हम आपकी फ्रिक की कदर करते हैं, आपके लगातार सपोर्ट के लिए आभारी हैं.’
▶️…..जंग के बीच पहला भारतीय जहाज LPG लेकर पहुंचा

जंग के बीच LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है। यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।

शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।
यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज है।

शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। वहीं जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।