लखनऊ 16 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें………………*
➡लखनऊ- महोबा में टंकी फटने की खबर का खंडन. नगराड़ांग गांव में टंकी फटने की खबर का खंडन, जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय ने दी सफाई, टंकी फटने की खबर निकली गलत, जांच में टंकी सुरक्षित , अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, रिपोर्ट में टंकी में कोई क्षति नहीं होने की पुष्टि, टंकी ओवरफ्लो होने से बहा था पानी, लापरवाही में शामिल कर्मचारियों को हटाया गया, एडीएम नमामि गंगे ने भी डैमेज से किया इनकार, थर्ड पार्टी जांच में भी नहीं मिली कोई कमी, अधिशासी अभियंता ने डीएम महोबा को भेजी रिपोर्ट, जांच में टंकी में किसी प्रकार की कोई त्रटि नहीं मिली
➡रामपुर- जेल में आजम खान से मिलीं तंजीम फातिमा, बेटे अब्दुल्ला आजम से भी जेल की मुलाकात, सपा नेता यूसुफ मलिक भी साथ मौजूद रहे, जेल में आजम खान की सेहत ठीक नहीं-यूसुफ
➡झांसी- होटल मैनेजर की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की, मारपीट की घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल, होटल में कमरे न मिलने पर शुरु हुआ था विवाद, मैनेजर को लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर पीटा , पुलिस ने 3 युवकों पर धारा 151 में की कार्रवाई, नवाबाद थाना क्षेत्र के होटल का है मामला
➡मैनपुरी- पुलिस ने चेकिंग में बाइक चोर को किया अरेस्ट, आरोपी के पास से 2 चोरी की बाइक हुई बरामद , आरोपी मोहन यादव पर बाइक चोरी के कई केस, बाइक चोरी के मामले में पहले भी जा चुका जेल, आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद, किशनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
➡अमेठी- किसानों की शिकायत पर तहसीलदार की कार्रवाई, गन्ने की घटतौली की जांच करने पहुंचे तहसीलदार, अलीगंज गन्ना क्रय केंद्र पर मिल रही थी शिकायतें, प्रशासन ने जांच के बाद सभी स्टाफ को हटवाया, गन्ने की तौल में जानबूझकर कटौती- किसान, तहसीलदार ने मौके पर कांटे की जांच करवाई
➡श्रावस्ती- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर मारपीट,उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡कासगंज- पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय बाल्टी में गिरा बच्चा, मौत, आवास विकास कॉलोनी का मामला
➡चंदौली- सकलडीहा में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, लेखपाल पंकज कुमार यादव रंगे हाथ गिरफ्तार, दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, वाराणसी मंडल की टीम ने बिछाया था जाल, गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप
➡हापुड़- टेंपो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टेंपो, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- ISI एजेंट की पाकिस्तानी बेटी सबा फरहत गिरफ्तार, 34 साल से लॉगटर्म वीजा पर थी सबा फरहत, सबा ने 2 नामों से अपनी वोटर ID बनवाई थी, सबा की पाकिस्तानी बेटी भी अवैध रूप से रह रही, सबा और उसके पति ने बेटी की फर्जी ID तैयार की, सबा की वकील बेटी और पति पर भी कार्रवाई तय, लंबी पूछताछ के बाद देहली पुलिस ने अरेस्ट किया
➡हापुड़- 64 लाख की लूट का मामला, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित , SP ने 2 बदमाशों पर इनाम घोषित किया, 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया, चावल कारोबारी से हुई थी 64 लाख की लूट
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में संदीप हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने की अपने प्रेमी संग पति की हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर की गई थी संदीप की हत्या, आरोपी पत्नी मीनाक्षी, प्रेमी गौतम गिरफ्तार, नींद की गोलियां खिलाकर दोनों ने की हत्या, पत्नी का प्रेमी मृतक संदीप का ममेरा भाई , हत्या के बाद शव को जंगलों में फेंका था, बाइक पर रखकर शव को लगाया था ठिकाने, नगर कोतवाली पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
➡हापुड़ – नाली सफाई कर रहे युवक पर हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया , एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, थाना हापुड़ देहात का मामला
➡सीतापुर- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क सीमा में हुए अतिक्रमण को किया ध्वस्त, चौराहे से 150 मीटर दायरा हुआ अतिक्रमण मुक्त, सौन्दरीकरण के चलते की प्रशासन ने कार्रवाई, खैराबाद के डीजे चौराहे पर चला अभियान
➡सहारनपुर- पाकिस्तानी जासूस कड़ी सुरक्षा में रवाना, इकबाल भट्टी को कड़ी सुरक्षा में किया रवाना,. करीब 17 साल जेल में सजा काट चुका था इकबाल, निगरानी में सीमा की ओर भेजा गया आरोपी, कार्रवाई सुरक्षा कारणों से रखी गई गोपनीय, कल पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे जाने की तैयारी, 2008 में फर्जी पहचान के साथ हुई थी गिरफ्तारी, हकीकत नगर में देवराज सहगल बनकर रह रहा था , जासूसी के मामले में कोर्ट ने सुनाई थी 14 साल सजा, अन्य कानूनी प्रक्रिया जोड़कर 17 साल रहा जेल में
➡बागपत- बागपत में युवक की हत्या से सनसनी, ईंट से पीट-पीटकर की शमशाद की हत्या, हत्या कर हत्या आरोपी मौक़े से फरार, गांव-गांव में फेरी लगाकर बेचता था बर्तन, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡उन्नाव – प्रधान की गुंडई का वीडियो वायरल, गुर्गों के साथ महिलाओं को पीटा , बीच बचाव करने आये देवर को पीटा, देवर और पति को भी गुर्गो ने पीटा, सोहरामऊ थाना क्षेत्र कस्बे का मामला
➡हापुड़- दो लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, ऑनलाइन एप्लिकेशन के बारे में बताकर धोखाधड़ी, लाखों रुपए के कॉइन देकर हुई धोखाधड़ी, करीब 5 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी, पीड़ितों ने पुलिस से की मामले की शिकायत, थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡चंदौली- बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में भारी भीड़, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जलाभिषेक के साथ मंदिर परिसर में भव्य मेला, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें