लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
लखनऊ – LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने तलब की रिपोर्ट, पार्कों की आय-व्यय विवरण तैयार करने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए
लखनऊ – बिजली बिल न भरने वालों पर एक्शन, पावर कॉर्पोरेशन की कनेक्शन काटने की कार्रवाई, दो दिन में 2500 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, जानकीपुरम, गोमतीनगर, सेंट्रल, अमौसी के इलाके
लखनऊ – सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, मीरानपुर में 5 करोड़ रुपए की जमीन मुक्त, अवैध कब्जेदारों की प्रॉपर्टी बनाने की थी तैयारी
लखनऊ – डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग छत्ते के पास आग, दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई, लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र का मामला
लखनऊ – सरोजनी नगर क्षेत्र में डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, डंपर राख, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है
हापुड़ – मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम वन विभाग, रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल लापरवाही से दहशत, सूचना मिलने के बाद भी टीम की लापरवाही, बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकौली तालाब का मामला
झांसी – अश्लील वीडियो भेजकर लाखों की मांग, साइबर क्राइम पुलिस ने की गिरफ्तारी, ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी नितिन कुमार से पासपोर्ट, फोन मिला, कार्रवाई झांसी साइबर सेल द्वारा की गई
रायबरेली – SP रवि कुमार ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सलोन सर्किल के डीह व सलोन थाने का दौरा, थाना परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अभिलेखों व शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रायबरेली- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाये जाने की अपील, धर्मगुरू, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, कलेक्ट्रेट के बचत भवन में हुई बैठक
हापुड़- बक्सर से मेरठ जाने वाली सड़क जलमग्न, करोड़ों की लागत पर फिरा पानी, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियां, सिंम्भावली क्षेत्र के भोवापुर गांव का मामला
हापुड़- दो कारो की आमने सामने की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, पुलिस ने CHC धौलाना में कराया भर्ती, घायलों की हालत स्थित बताई जा रही, हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सड़क हादसा
लखनऊ- होली पर यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात, उत्तर रेलवे ने चलाई 20 होली स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ से दिल्ली, वाराणसी, चंडीगढ़ को विशेष ट्रेनें, 23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर- गोरखपुर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आज दौरे के दूसरे दिन करेंगे गौ सेवा, पूजा, 11 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया पहुंचेंगे, नवनिर्मित ब्लॉक भवन और गेट का करेंगे लोकार्पण, दोपहर 2 बजे कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन
अम्बेडकरनगर- आज अम्बेडकरनगर के दौरे पर डिप्टी सीएम, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे केशव प्रसाद मौर्य, 10.50 बजे भीटी के हेलीपैड पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, 11 बजे खजुरी गांव में ग्राम चौपाल में होंगे शामिल
देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, सुबह 8.50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे, मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे, 10 बजे स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जाएंगे, यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे, 1.10 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे, 4.35 बजे त्रिशूल चौक में शिव बारात में प्रतिभाग करेंगे, 6.40 बजे शिव जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे
बहराइच- पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, मां-बेटी पर दंपति ने किया हमला, वृद्धा पर धारदार हथियार से हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, थाना मोतीपुर के शाहपुर खुर्द का मामला
मेरठ – रोहताश हलवाई के ठिकानों पर GST का छापा, 10 ठिकानों पर जीएसटी विभाग का छापा, टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी का छापा, हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ जारी, GST टीम ने दस्तावेज अपने कब्जे में लिया
आगरा- चाचा ढाबे पर हुई जमकर मारपीट, दो पक्षों के बीच चले लात और घूसे, नशे में फायरिंग की भी सूचना, भगदड़, एक आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा का मामला
हापुड़ – बस के अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा, तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत, भिड़ंत में बाद हाइवे पर पलटी कार, कार सवार शीशा तोड़कर निकले बाहर, सिंभावली क्षेत्र के बक्सर पुल की घटना
लखनऊ – UP में 18 फरवरी से बोर्ड परिक्षाएं, परीक्षाओं को लेकर नई व्यवस्थाएं लागू, परीक्षा केंद्रों पर रिजर्व प्रश्नपत्र सेट होंगे, आपात स्थिति में रिजर्व पेपर का इस्तेमाल, इस बार ए4 पोट्रेट साइज की कॉपियां मिलेगी, पुरानी कॉपियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक, चार रंगों में होंगी नई उत्तर पुस्तिकाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार लगेंगे जैमर

More Stories
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*सड़क पार कर रहे एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत*
अयोध्या14 फ़रवरी 26*योगी आदित्यनाथ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच बयानबाजी से सियासी माहौल गरमाया।
अयोध्या14 फ़रवरी 26*कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।