लखनऊ 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- रघुकुल पार्क के ठेकेदार पर LDA का एक्शन, निरीक्षण में हॉर्टीकल्चर कार्य असंतोषजनक, पार्क में लगे झूले पाए गए क्षतिग्रस्त, LDA वीसी ने जुर्माना लगाने के दिए निर्देश, सेक्टर-1 सेट्रल पार्क का भी किया निरीक्षण, ओपन जिम उपकरण गुणवत्ता अनुरूप नहीं मिले, अधिकारियों को फटकार, नए उपकरण के निर्देश, गोमती नगर विपुल खण्ड-3 की लाइब्रेरी होगी अपग्रेड, लाइब्रेरी सुविधाओं को उच्चीकृत करने के दिए निर्देश, निरीक्षण में LDA के कई अधिकारी रहे मौजूद
➡लखनऊ- LDA की नैमिष नगर योजना में हुए बैनामे, BKT तहसील में 100 कृषकों से कराई गई रजिस्ट्री, 51 बीघे से अधिक भूमि का हुआ बैनामा निष्पादन, किसानों को 38 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट वितरित, रजिस्ट्री के साथ ही मिला तत्काल प्रतिकर, प्रभावित कृषकों से सहमति पत्र मिलने का दावा, अवकाश के दिन भी खोला गया निबंधन कार्यालय, जल्द बैनामा निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था
➡लखनऊ- राहत आयुक्त डॉ.हृषिकेश भास्कर के सख्त निर्देश, कर्मयोगी पोर्टल पर आपदा प्रबंधन कोर्स अनिवार्य, मुख्य सचिव और नियुक्ति विभाग को भेजा पत्र, DM, SP, CDO, नगर आयुक्त को ट्रेनिंग लेनी होगी, ADM,SDM,ASP,तहसीलदार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शामिल, बाढ़, वज्रपात, हीटवेव से निपटने की तैयारी का मकसद, iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध कोर्सेस अनिवार्य, कोर्स पूरा करने की समय सीमा 1 महीने के अंदर, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में देना होना सर्टिफिकेट, नए अफसरों के लिए पद ग्रहण के पहले माह में अनिवार्य, कुशल प्रबंधन,कार्रवाई के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग जरूरी
➡लखनऊ- नेपाल के रास्ते दिल्ली-NCR भेजी जा रही नशे की खेप, DRI की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास बस में मारा छापा, तलाशी के दौरान 10.4 करोड़ की हेरोइन बरामद की, सादी वर्दी में टीम ने बस को रुकवाकर की जांच, एक यात्री की अटैची से मिले संदिग्ध पैकेट, प्राथमिक जांच में हेरोइन होने की पुष्टि, दिल्ली निवासी आरोपी संदीप गिरफ्तार हुआ, नेपाल कनेक्शन को लेकर जांच में जुटी एजेंसी, नशा तस्करी के नेटवर्क की खंगाली जा रही कड़ियां
➡लखनऊ- 400 KL क्षमता का फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार, 7.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक पम्पिंग स्टेशन, बारिश में जलभराव से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत, LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने किया स्थल निरीक्षण, मशीनों की टेस्टिंग कर संचालन की तैयारी के निर्देश, स्टेशन में लगाए गए 60 HP के कुल 6 हाई कैपेसिटी पम्प, हर पम्प प्रति मिनट 13,000 लीटर पानी निकालेगा
➡लखनऊ- फेयरवेल पार्टी के नाम पर महंगी गाड़ियों से स्टंटबाज, सड़क से निजी स्कूल परिसर तक खतरनाक करतब, गाड़ी के गेट पर बैठकर स्टंट करते वीडियो वायरल, जान जोखिम में डालकर बनाई जा रही रील, वायरल वीडियो बीकेटी क्षेत्र का बताया जा रहा, पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की
➡प्रयागराज- मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल, घायल बाइक सवार अधिवक्ता की मौत, परिजनों की कार्रवाई और मुआवजे की मांग, वकील श्याम प्रकाश पटेल हुए थे घायल, गंगानगर जोन के सोरांव कस्बे की घटना
➡जालौन- जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत, घटना से जेल प्रशासन में हड़कम्प, मेडिकल कॉलेज में हुई बंदी की मौत, जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी, उरई के जिला कारागार का मामला
➡फ़िरोज़ाबाद- तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार महिला व बच्ची की मौत, परिवार के दो लोगों की मौत, 2 घायल, पुलिस ने घायलों हॉस्पिटल में भर्ती कराया, अरांव क्षेत्र के निन्नू मल कोल्ड की घटना
➡चंदौली- गंगा पार सैर को लेकर बड़ा बवाल, नाव चालकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों में झड़प, मनमानी वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, नाव चालकों की ओर से 5 लोग गंभीर घायल, गंगा पार रेत पर अफरा-तफरी,पर्यटकों में दहशत, माझी समाज ने गिरफ्तारी की उठाई मांग, कार्रवाई न होने पर नाव संचालन बंद की चेतावनी, मुगलसराय कोतवाली के कटेसर गंगा तट का मामला
➡बाराबंकी- शोएब किदवई हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एसपी से मिले, सफेदाबाद असैनी मोड़ पर कल हुई थी हत्या, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की थी हत्या, 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ़्तारी का अल्टीमेटम, गिरफ़्तारी ना होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान
➡मुजफ्फरनगर- पार्सल से सोना चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने दिनेश व सूर्य और भूप को दबोचा, गैंग से 2 सिक्के और 2 बिस्कुट बरामद, आरोपियों से 4 मोबाइल फोन भी मिले, अमेजॉन पार्सल को गैंग बनाता था निशान, ब्लू डार्ट डिलीवरी बॉय से सेटिंग करता था गैंग, गैंग के अशोक और हितेश अभी भी फरार है, राजस्थान का संगठित गैंग गोल्ड ऑर्डर करता था, गोल्ड पार्सल खाली कर वापस करता था पार्सल गैंग, नई मंडी थाना पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई
➡झांसी- युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पुत्र, 22 वर्षीय अंशुल राजपूत को मारी गई गोली, परिजनों का रघुवीर पर पुरानी रंजिश का आरोप, रक्सा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, जिले के रक्सा थाना क्षेत्र की घटना
➡सहारनपुर- कपिल विहार में युवक पर बदमाशों का हमला, रेलवे यार्ड के इलेक्ट्रीशियन गौरव को बनाया शिकार, घात लगाकर बैठे 3 युवकों ने अचानक किया हमला, चेहरा ढककर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए, घटना का CCTV आया सामने,हमले की तस्वीरें, पीड़ित ने थाना सदर बाजार में दी लिखित तहरीर
➡श्रावस्ती- महाशिवरात्रि को लेकर सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा, इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस, SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग, एसपी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता, थाना मल्हीपुर पुलिस,SSB ने असनहरिया में गश्त की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, पहचान पत्रों की जांच

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*