लखनऊ 13 दिसम्बर 25*🅰️चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर विधुत उपकरण चुराए*
*रिपोर्ट अजीत त्यागी*
*तल्हेडी बुजुर्ग संवाददाता*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* गांव गगदासपुर जट्ट में चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
शुक्रवार को तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के *गांव गगदासपुर जट्ट निवासी ग्राम प्रधान तरुण चौधरी पुत्र राजवर्धन व सुरेश* आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को देर रात किन्हीं अज्ञात चोरों ने हमारी ट्यूबवैल पर लगें ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके अन्दर से तेल व अन्य सभी विधुत उपकरण चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय जब हम अपने खेतों पर गए तो वहां ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा हुआ था और उसका सभी सामान गायब था। *ग्राम प्रधान तरुण चौधरी ने बताया कि* चोरी की घटना की जानकारी तल्हेडी विधुत उपकेंद्र के अधिकारियों को दे दी गई है। उक्त चोरी की घटना किसानों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। *पुलिस का कहना है कि* चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*
कानपुर देहात 03 मार्च 2026*डीएम की अध्यक्षता में 04 मार्च को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*