May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 12दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 12दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 12दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ – कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामला, ईडी की छापेमारी की कार्रवाई जारी, ईडी सिपाही आलोक सिंह के घर पर मौजूद, रिलेटेड बैंक के अधिकारी भी मौजूद, कार्रवाई जारी, बीते 12 घंटे से जारी ईडी की कार्रवाई

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली बैठक, YPO गोल्ड मुम्बई चैप्टर के कार्यक्रम के संबंध में बैठक, 5 केडी CM आवास पर सीएम योगी ने ली बैठक

➡सुल्तानपुर – 3 साल की बच्ची के अपहरण का मामला, पुलिस की सतर्कता से चंद घंटों में बच्ची बरामद, पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया , आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल, चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ से अरेस्ट

➡चित्रकूट- केन्द्रीय विद्यालय में 14वां वार्षिक खेल दिवस सम्पन्न, डीएम ने मार्च-पास्ट की सलामी लेकर किया शुभारंभ, छात्रों ने 100m, 200m, 400m दौड़ में किया प्रतिभाग

➡जालौन- संदिग्ध हालत में डेढ़ माह के बच्चे की मौत, एक दिन पूर्व हुआ था मासूम का टीकाकरण, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कैलिया थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव का मामला

➡मैनपुरी- संदिग्ध हालत में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका लापता, लापता शिक्षिका के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी , एटा के गांव नगला बख़्ती के युवक पर लगाया आऱोप, 9 दिसंबर को शिक्षिका को अपने साथ ले गया युवक
पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी , थाना घिरोर के एक ग्राम की बताई जा रही घटना

➡हापुड़- घर जाकर महिला से लाखों की धोखाधड़ी की वारदात, ATM चालू करने के नाम पर महिला से की धोखाधड़ी, लोन का लिंक ट्रांसफर कर 3.9 लाख की धोखाधड़ी की, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के गालंद का मामला

➡हमीरपुर- युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का किया प्रयास, युवक के जबड़े में गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, आनन फानन में युवक को पीएचसी में कराया भर्ती, काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था युवक
हमीरपुर के मुस्करा थाना कस्बे का मामला

➡एटा – संदिग्ध हालत में नवविवाहिता का मिला शव, मृतक युवती की 37 दिन पहले हुई थी शादी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, कोतवाली नगर के सहावर रोड शिवसिंहपुर की घटना

➡हापुड़- बीएएलएलबी के दो छात्रों को नकल करते पकड़ा, आंतरिक उड़नदस्ता टीम ने दोनों छात्रों को पकड़ा, करीब 813 परीक्षार्थियों ने दिया था पेपर, SSV पीजी कॉलेज में थी परीक्षा

➡वाराणसी- कफ सिरप मामले में हो रही छापेमारी, शुभम के चार्टड एकाउंटेंट के ऑफिस में छापा , एकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल कर रहे है सहयोग, विष्णु के अधिवक्ता ने किया बड़ा खुलासा, शुभम कफ सिरप, रियल स्टेट का करता था काम , सभी साक्ष्यों को ED, SIT को देने का किया दावा

➡हमीरपुर- शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, हजारों की नगदी, अन्य सामान राख, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जलालपुर क्षेत्र के भेड़ी डांडा का मामला

➡संभल – दो किशोर भाइयों का अपहरण का मामला, पहले बड़े और अब छोटे भाई का शव मिला, धनारी थाना क्षेत्र के तालाब से शव बरामद, मौसेरे भाई पर लगा है हत्या का आरोप, पुलिस मामले में नहीं कर सकी गिरफ्तारी
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मैथरा निवासी थे मृतक, दोनों का धनारी थाना क्षेत्र से हुआ था अपहरण

➡झांसी- पुलिस लाइन झाँसी में पेन्शनर्स वार्ता गोष्ठी आयोजित की गई, IG आकाश कुलहरि और SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कियाझांसी- पुलिस लाइन झाँसी में पेन्शनर्स वार्ता गोष्ठी आयोजित की गई, IG आकाश कुलहरि और SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया

➡अयोध्या- भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कर लेंगे भाग, ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के अयोध्या पहुंचने लगे

➡झांसी- 25 हजार के इनामी अनिल यादव का सरेंडर, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह का है रिश्तेदार, अनिल यादव ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण, थाना मोठ में कई गंभीर धाराओं में था वांछित , पूर्व विधायक की तलाश में भी पुलिस की दबिश जारी

➡मुज़फ्फरनगर – ढाबे में घुसी अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, कार चालक गाड़ी को लेकर हुआ फरार , मुर्क़दर्शक बने रहे होटल कर्मचारी , मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी का मामला

➡हापुड़- डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कल आगमन, महाराणा प्रताप सिंह के 77वें वंशज हैं , मेवाड़ परिवार के 77वें संरक्षक है डॉ लक्ष्यराज, छिजारसी टोल पर किया जाएगा स्वागत

➡औरैया- तेल टैंकर से तेल चोरी करने की घटना, केशव ढाबा पर टैंकर खड़ाकर चोरी की, चोरी करने का वीडियो वायरल हुआ , सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहोली का मामला

➡सीतापुर- जिला अस्पताल पहुंचे DM डॉ राजा गणपति , KGBV की बीमार छात्राओं से मिलने पहुंचे थे , चिल्ड्रेन वार्ड में छात्राओं से मिल जाना हाल, 24 घंटे के भीतर 13 छात्राएं हुई थी बीमार, लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

 

————————————-

Taza Khabar