लखनऊ 12दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- बेहतर हो रहा ग्रामीण महिलाओं का जीवन स्तर , सीएम योगी की प्रेरणा से बदली महिलाओं की जिंदगी, कस्टम ज्वेलरी उद्यम ने बदली महिलाओं की जिंदगी , मीरजापुर जिले की महिलाओं ने सीखी बारीकियां
मार्केटिंग और नई टेक्नोलॉजी की बारीकियां सीखी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च उठा रहीं महिलाएं
➡लखनऊ- बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ले रहे बैठक, नए प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन को लेकर चर्चा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद, कल प्रदेश अध्यक्ष के लिए होना है नॉमिनेशन
➡चंदौली- बिना लाइसेंस मीट की दुकानें संचालित , एनएच- 19 की ड्रेन पर संचालित दुकानें, चंदौली मुख्यालय के एनएच- 19 का मामला
➡अमेठी- मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निरीक्षण करने बूथ पर पहुंचे जिला अधिकारी संजय चौहान, जनपद में अभी तक दो विधानसभा में डिजिटलाइजेशन का कार्य हुआ पूरा
➡इटावा- रेलवे स्टेशन पर छूटा यात्री का बैग, RPF की सतर्कता से सुरक्षित बरामद, करीब 5.50 लाख रुपए का सामान मिला, बैग सही-सलामत यात्री के सुपुर्द किया गया
➡श्रावस्ती- यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में हड़कंप, सहकारी समितियों पर किसानों की कतारें, बुवाई और फसल प्रबंधन में हो रही परेशानी, साधन सहकारी समिति दुर्गापुर का मामला
➡चित्रकूट- थाना राजापुर क्षेत्र के ग्राम पराको की चोरी का शेष वांछित आरोपी गिरफ्तार। आरोपी सुरेन्द्र कुशवाहा से सफेद और पीली धातु बरामद हुई
➡बुलंदशहर- अवैध हथियारों संग 3 युवकों का वीडियो , शस्त्र प्रदर्शनी का वीडियो बना किया वायरल, प्रशांत शायर नामक युवक ने किया वायरल, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है मामला
➡वाराणसी- काशी हिंदू विवि का 105वां दीक्षांत समारोह , 29 छात्रों को दिया गया गोल्ड मेडल, स्वतंत्रता भवन में संपन्न हुआ मुख्य आयोजन
➡सहारनपुर- दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार , CO सदर प्रिया यादव के निर्देशन में गिरफ्तारी, फतेहपुर पुलिस ने आरोपी दिवान्शु राणा को पकड़ा
➡रायबरेली- दिन दहाड़े उर्दू टीचर की गोली मारकर हत्या, गांव के ही युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, सिर में गोली मारी, घटनास्थल पर ही मौत, मदरसे में उर्दू टीचर था मृतक मुर्तजा, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, हत्यारे फरार , डीह क्षेत्र के CHC के पास की है घटना
➡हापुड़- डीएम का IAS और PCS कोचिंग का निरीक्षण, छात्राओं ने कई समस्याओं से कराया अवगत , समस्या सुन निस्तारण करने के निर्देश दिए , निजामपुर स्थित है आईएएस, पीसीएस सेंटर
➡मिर्जापुर – श्रम विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा, शिशु हित लाभ योजना में बड़ा भ्रष्टाचार, 105 लाभार्थियो की जांच में 90 लाभार्थी मिले फर्जी, 1072 आवेदनों की शिकायत पर जांच में खुलासा, 105 लाभार्थियों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी प्रणाम पत्र लगाकर दिया जा रहा था लाभ, बिना जन्मे ही बच्चे के परिजन ले रहे थे लाभ, शुरुआती जांच में श्रम प्रवर्तन अधिकारी दोषी पाए गए, शुरुआती जांच में कौशलेंद्र सिंह, निमेष पांडेय दोषी
पटल सहायक बाबू अरुण कुमार दुबे पाए गए दोषी, शिकायतकर्ता मंगल तिवारी की शिकायत पर जांच, मंगल तिवारी ने मामले में केस दर्ज करने की मांग की
➡दिल्ली- केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2027 से देशभर में जनगणना होगी, जनगणना के लिए 11723 करोड़ की मंजूरी, पहली बार डिजिटल जनगणना होगी, करीब 30 लाख कर्मचारी लगाए जाएंगे, फरवरी 2027 में जनगणना शुरू होगी
➡सोनभद्र- विधायक खेल महाकुंभ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन, 25 दिसंबर से शुरू होगा विधायक खेल महाकुंभ आयोजन, तैयारियां तेज
➡उन्नाव- प्रधान पति, बीजेपी मंडल अध्यक्ष में मारपीट, SIR फ़ार्म को लेकर विद्यालय में मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल , मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला
➡प्रतापगढ़- पुलिस ने दो गांजा तस्कर को पकड़ा, 5 किलो 890 ग्राम गांजा व बाइक बरामद, दोनों तस्करों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, नगर कोतवाली के नया माल गोदाम के पास पकड़ा
➡मुरादाबाद – दबंगों ने शादी हाल में घुसकर मारपीट की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी , कोतवाली क्षेत्र के बिस्मिल्लाह शादीहाल की घटना
➡आगरा – डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, शादी में विदाई के दौरान पथराव, वीडियो वायरल, करीब 3 घायल, दोनों पक्षों ने आपस में किया समझौता, एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर का मामला
➡मेरठ- मोमबत्ती से मकान में लगी आग, सो रही 2 वर्षीय बच्ची की मौत , बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार, दौराला क्षेत्र के बड़कली गांव का मामला
————————————

More Stories
कानपुर नगर 12 मार्च 26*जनता की आवाज़: जब सफर हुआ दुश्वार, तो सड़क पर उतरी ‘समाजवादी’ ललकार! ॥
पीलीभीत 12 मार्च 26*पीलीभीत के गड्ढों ने बचाई ब्रेन डेड महिला की जान
जोधपुर 11 मार्च 26*शीतला माता के नाम भक्ति संध्या में झूमे भक्त