लखनऊ 11 नवम्बर 26*सांसद अशोक रावत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक राहुल बच्चा सोनकर, बिल्हौर विधानसभा के भाजपा दावेदारों में हलचल शुरू!*

लखनऊ। आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बिल्हौर विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री अशोक रावत जी के साथ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह, आत्मीयता एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भेंट के दौरान आत्मीय वातावरण में विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा प्रदान करता है।
More Stories
बांदा 11नंबर 26*कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती*
बांदा 11नवंबर26*जुआ खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद*
हरदोई 11 नवम्बर 26*भीषण सड़क हादसा: आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की मौत, पत्नी और दो बच्चों की भी गई जान*