लखनऊ 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज सुबह 9 बजे सूचना विभाग की लेंगे बैठक, 9.30 बजे नगर निगम के कार्यक्रम में होंगे शामिल, ईवी वाहन के फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे, 10.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक, यूपी विधिक माप विज्ञान नियमावली 2011 पर बैठक, 11.30 बजे कृषि विभाग की बैठक में शामिल होंगे, सरदार पटेल एम्पलॉयमेंट ज़ोन को लेकर बैठक, शाम 6.30 बजे बैठक में होंगे शामिल मुख्यमंत्री
➡लखनऊ- ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, जमकर पीटा, घर में घुसकर चोरी कर रहे थे, पुलिस मौके पर पहुंची, अरेस्ट किया, काकोरी क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर की घटना
➡लखनऊ- मिड डे मील घोटाले की जांच के आदेश, सभी 558 राज्यानुदानित मदरसों की जांच, सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आदेश, बलरामपुर के मदरसों में घोटाले के बाद एक्शन
➡लखनऊ- आबकारी ई-लॉटरी द्वितीय चरण प्रक्रिया आज, 1506 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी, ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन आज से शुरू, वेबसाइट exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर आरंभ
➡लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष, हमारी आस्था को स्वांग कहने पर- अखिलेश, ‘हम इनसे ‘मानहानि’ की मांग भी कर सकते थे’, पर जिनका स्वयं का कोई ‘मान’ नहीं है- अखिलेश, उनके साथ हमें बेहद सहानुभूति है- अखिलेश, ‘अगर स्टूल भी छिन गया तो कहां जाएंगे?’
➡लखनऊ- कर्मचारी से 10 लाख की लूट का मामला, लूट करने वाले दो बदमाशों से पुलिस मुठभड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश आलोक तिवारी घायल, दूसरा बदमाश सुजीत सिंह गिरफ्तार हुआ, बदमाशों के पास से असलहा, बाइक बरामद, वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश, मदेयगंज क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़
➡लखनऊ- वित्त वर्ष के आखिरी दिन नगर निगम की बंपर वसूली, कुल 1660 करोड़ की इस वित्त वर्ष हुई वसूली, नगर आयुक्त गौरव कुमार खुद डटे रहे, ज़ोन 3 में 1 दिन में साढ़े सात करोड़ वसूली, ज़ोन 3 में कुल 93 करोड़ 60 लाख की वसूली, सभी जोन में जमकर गृहकर की वसूली
➡हापुड़- ऊर्जा निगम कार्यालय पर कुर्की का नोटिस, मुआवजा नहीं देने पर कुर्की का नोटिस जारी, मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना, किसान की मौत के मामले में हुआ एक्शन, मौत के मामले मे मांगा गया था मुआवजा, अतरपूरा चोपला स्थित निगम कार्यालय का मामला
➡मेरठ- परिवारिक विवाद में कई राउंड फायरिंग, बहन को लेने पहुंचे थे दबंग भाई, बहन ने जाने से किया इंकार, भाइयों ने की कई राउंड फायरिंग, लोगों के घेरने पर दबंग वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने खोखा, कारतूस, बाइक कब्जे में लिया, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी का मामला
➡हापुड़- गैस एजेंसी संचालकों का आपदा में अवसर, सत्यापन में करीब 2200 सिलेंडर की गड़बड़ी, 1400 सिलेंडर की आपूर्ति फर्जी तरीके से मिली, फर्जी तरिके से आपूर्ति दिखाकर फर्जीवाड़ा किया, कार्रवाई के लिए प्रशासन को भेजा गया पत्र, 12 से अधिक एजेंसियो पर कार्रवाई की तलवार
➡दिल्ली- आज से बदल जाएंगे आपसे जुड़े कई नियम, कैश निकालने, जमा करने का नियम बदला, 10 लाख से अधिक कैश ट्रांजैक्शन पर नजर, आपके ट्रांजैक्शन पर इनकम टैक्स की नजर, वित्तीय वर्ष में 10 लाख कैश ट्रांजैक्शन न हो, कैश ट्रांजैक्शन बढ़ा तो आएगी IT की नोटिस, अभी तक 20 लाख कैश ट्रांजैक्शन का था नियम, रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम भी बदले, 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द तो 50% रिफंड, ट्रेन निकलने से पहले टिकट रद्द तो नो रिफंड, 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकेंगे, एटीएम से पांच मुफ़्त ट्रांज़ैक्शन के बाद शुल्क, UPI कैश विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांज़ैक्शन 23 रुपए, होटल में 1 लाख का कैश भुगतान कर सकेंगे
➡लखनऊ- आज लखनऊ में खेला जाएगा IPL मैच, आज के दिन मेट्रो सेवा देर रात तक मिलेगी, आज रात 12.30 बजे तक मिलेगी मेट्रो सेवा, इंदिरानगर, ट्रांसपोर्टनगर से फीडर बसें चलेंगी, दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर मिलेगी बस, इकाना स्टेडियम तक आने-जाने में होगी आसानी
➡देहरादून- आज से शुरू होगा सहकारी समितियों का सर्वे, आज से सितंबर तक चलेगा सर्वे का काम, समितियों के उत्पादन का अनुमान लगाया जाएगा
➡अम्बेडकरनगर- पुलिस टीम पर हमला करने का मामला, पीआरवी कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज, हमला करने वाले चार आरोपी अरेस्ट, धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल, अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ
➡बहराइच- गैस सिलेंडर लीकेज चेक करने में हादसा, आग लगने से परिवार के 3 लोग झुलसे, हादसे में पिता, दो मासूम बच्चे झुलसे, जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं तीनों घायल, बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती
➡मेरठ- तेज़ धमाके संग घर में रखा सिलेंडर फटा, घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान, आग बुझाने में एक व्यक्ति भी झुलसा, घर का सामान जलकर हुआ राख, दमकल गाड़ियों ने बमुश्किल आग बुझाई, सिविल लाइन क्षेत्र के विजयनगर का मामला
➡दिल्ली- पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा का बयान, पीएम अंतरराष्ट्रीय राजनीति को समझते हैं- मिश्रा, आजकल वैश्विक क्षेत्र में संकट चल रहा- मिश्रा, जो भी निर्णय लिया है बहुत उचित है- कलराज
➡मेरठ- पंजाबी युवती का धर्मांतरण कराकर निकाह का आरोप, युवक की इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, प्रेमजाल में फंसाकर 10 दिन पहले मेरठ लाया, सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने किया हंगामा, पुलिस ने युवक-युवती को थाने बुलाया, युवती के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई होगी- पुलिस, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामाबाद इलाके का मामला
➡झांसी- रक्सा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ग्राम खैरा तिराहे से दबोचा गया, घटना में प्रयुक्त लोढ़ा पत्थर बरामद, आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश
➡रामपुर- डंपर ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, चालक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा, लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, थाना सिविल लाइन के मिलक चिकना की घटना
————————————————————————————

More Stories
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*जाति आधारित जनगणना कराए भारत सरकार
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*यू एस ट्रेड डील भारतीय किसानों को तबाह कर देगी
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*एन डी पी एफ का समर्थन यू डी एफ को