लखनऊ 01 सितम्बर *उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित 37 वर्षों कि सैन्य सेवाओं के बाद आज सेवानिवृत हो गए।
लखनऊ :-
इस अवसर पर जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के सैन्य अधिकरियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों एवं असैन्य कर्मियों तथा स्टाफ द्वारा उन्हें पारंपरिक रूप से विदाई दी गई।
इस दौरान मेजर जनरल राजपुरोहित ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के नवनियुक्त अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनोज तिवारी को कार्यभार सौंपा।
मेजर जनरल राजपुरोहित ने 10 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक का पदभार संभाला था। इसके अलावा वे अपने सैन्य सेवाओं के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्यक्षमता के लिए उन्हें एक बार विशिष्ट सेवा मेडल, दो बार थल सेनाध्यक्ष के प्रशंसा पत्र तथा दो बार जनरल आफिसर कमांडिंग-इन- चीफ़ के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*