लखनऊ ९फरवरी २६ * विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
लखनऊ। विधानसभा सत्र के प्रथम दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वीरांगना रानी एवं कुशल प्रशासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा निर्मित मणिकर्णिका को तोड़े जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
साथ ही SIR के नाम पर लोकतंत्र की हत्या, किसानों की बदहाली, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होना, खाद-बीज की किल्लत, बढ़ती लागत और कर्ज के बोझ से परेशान किसान, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेलगाम महंगाई जैसे तमाम जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया।
इस विरोध प्रदर्शन में चरथावल विधायक पंकज मलिक और सरधना विधायक अतुल प्रधान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

More Stories
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!
कौशाम्बी11जुलाई26*थाना समाधान दिवस पर करारी थाने में एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,