लखनऊ ७ जुलाई २६*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ, चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता हनुमान सेतु पहुंचे, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल, चंपत राय समेत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
➡️ लखनऊ, लोकबंधु अस्पताल में नवजात की मौत मामले में जांच जारी, प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पिता शुभम पाल ने कार्रवाई की मांग की, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए।
➡️ झांसी, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज ओमकार और सिपाही शशांक त्रिपाठी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, चौकी परिसर में ही टीम ने दबोचा।
➡️ सीतापुर, अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला, 25 बीघा जमीन पर की जा रही थी प्लॉटिंग, जमीन बाग के नाम दर्ज थी, दो बुलडोजर से प्लॉटिंग की सड़कें खोदी गईं, खैराबाद थाना क्षेत्र के पास का मामला।
➡️ फतेहपुर, योगी कैबिनेट ने जिले को बड़ी सौगात दी, ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय को मिली मान्यता, जिले का पहला विश्वविद्यालय बनेगा, सस्ती और रोजगारपरक शिक्षा देने पर जोर।
➡️ बस्ती, दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, आरोपी अनिल निषाद को पुलिस ने पकड़ा, बहादुरपुर ब्लॉक के सेमरा गांव का प्रधान, करहली-भोंडसर मार्ग से गिरफ्तारी, कोर्ट भेजा गया।
➡️ दिल्ली, राहुल गांधी ने भारी बारिश से हुई तबाही पर दुख जताया, महाराष्ट्र और हिमाचल की स्थिति पर संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों के प्रति शोक जताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में सहयोग की अपील।
➡️ हैदराबाद, चढ़ावा चोरी प्रकरण पर टी. राजा सिंह की प्रतिक्रिया, सीएम योगी से एनकाउंटर की मांग की, बोले- एक-दो चढ़ावा चोरों का एनकाउंटर करवा दीजिए, मामले पर सियासी और धार्मिक बहस तेज।
➡️ उन्नाव, वीडियो कॉल पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति से झगड़े के बाद आत्महत्या का आरोप, पति की आंखों के सामने घटना, ITBP में तैनात है पति, पुलिस जांच में जुटी, शहर के कब्बा इलाके का मामला।
➡️ सीतापुर, मनोज शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, नर्स समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, नर्स जय देवी ने दी थी हत्या की सुपारी, 50 हजार रुपये में तय हुई थी डील, राजू और विनोद ने की हत्या, SOG और महमूदाबाद पुलिस की कार्रवाई।
➡️ रायबरेली, कलयुगी शराबी पिता की शर्मनाक करतूत, दो बच्चों को कीटनाशक पिलाने का आरोप, बच्चों की हालत नाजुक, CHC में भर्ती, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ शामली, बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, दो घंटे की बारिश में शहर बना टापू, कई इलाकों में भीषण जलभराव, माजरा रोड और नेहरू मार्केट में पानी भरा, कैराना में कार आधी डूबी।
➡️ अयोध्या, राम धन गबन मामले को लेकर कांग्रेस ने निकाली यात्रा, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष रहे मौजूद।
➡️ सहारनपुर, अखिलेश यादव ने BLO के परिवार की मदद की, दिवंगत सरदार दुष्यंत सिंह के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, इकरा हसन और आशु मलिक ने सौंपा चेक, परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा।
➡️ संतकबीरनगर, अपराधी मुकेश यादव जिला बदर किया गया, मुनादी कराकर जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया, महुली थाना पुलिस की कार्रवाई।
➡️ दिल्ली, AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को दस्तावेज सौंपने की बात कही, बोले- जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेज मेरे पास हैं, SIT अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा, 1.73 करोड़ की जमीन 29.67 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया।
➡️ मुरादाबाद, जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुरेर गांव के गोदामनुमा घर पर छापेमारी, 40 से ज्यादा घरेलू सिलेंडर बरामद, घर में बनाया गया था गैस सिलेंडर का गोदाम, FIR की प्रक्रिया जारी।
➡️ अयोध्या, पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ ज्ञापन दिया, चढ़ावा प्रकरण में SIT जांच पर सवाल उठाए, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग।
➡️ बस्ती, झपट्टामारी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, दीपक मौर्या और आकाश अरेस्ट, महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनते थे, एक सोने का लॉकेट और नकदी बरामद, सरगना फरार।
➡️ रामपुर, इलाज के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत, पति ने अस्पताल डॉक्टर पर FIR दर्ज कराई, CMO ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल सील किया, डॉक्टर फरार, कोतवाली गंज क्षेत्र का मामला।
➡️ दिल्ली, बारिश के दौरान पेड़ कार पर गिरा, घटना CCTV में कैद, किसी के घायल होने की सूचना नहीं, ईस्ट ऑफ कैलाश का मामला।
➡️ सोनभद्र, पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल, लाइन में खड़े लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद, दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, शक्तिनगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ कानपुर देहात, दबंगों के डर से दंपति ने छोड़ा घर, दीवार पर लिखा ‘पलायन’, जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का दावा, मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसवां गांव की घटना।
➡️ हापुड़, बाइक सवार व्यक्ति ने पुजारी को पीटा, बरसात के पानी की छींट आने पर विवाद, हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड का मामला।
➡️ मिर्जापुर, जिम धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी इमरान खान की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप, इमरान समेत 10 आरोपी जेल में बंद।
➡️ वाराणसी, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे, राज्यमंत्री के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
➡️ दिल्ली, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का अलीगढ़ दौरा कल, प्रबुद्धजनों से करेंगे मुलाकात, AMU छात्रों से भी चर्चा करेंगे।
➡️ मऊ, अफजाल अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने साधा निशाना, मुख्तार अंसारी परिवार पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया।
➡️ कौशांबी, बकरी चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, अनीश, सफीक और निसार पकड़े गए, नकदी और कार बरामद, करारी पुलिस की कार्रवाई।
➡️ बुलंदशहर, खड़ी मैक्स में बाइक टकराई, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, घटना CCTV में कैद, RTO जांच के दौरान हुआ हादसा, अनूपशहर क्षेत्र का मामला।
➡️ आगरा, राम धन गबन मामले पर कांग्रेस की यात्रा, यात्रा से पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका, एक कार्यकर्ता हिरासत में लिया गया, विरोध में धरना दिया गया।
➡️ दिल्ली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पप्पू यादव, कोसी-सीमांचल की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा, लंबित योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
➡️ चित्रकूट, खनिज विभाग की कार्रवाई जारी, अवैध परिवहन मामले में 11 ट्रक सीज, तीन क्रेशर प्लांटों पर कार्रवाई, 28 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई, भरतकूप क्रेशर मंडी का मामला।

More Stories
कानपुर नगर7जुलाई26*”बुलडोजर के आगे बेबस किसान, मुआवजे की लड़ाई में सुलग उठा कानपुर सिंहपुर का इलाका”*
लखनऊ7जुलाई26*थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
लखनऊ7जुलाई26*उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार*