February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏 🙏शुभप्रभातम् जी🙏 नई दिल्ली ७फरवरि ६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

लखनऊ ६ frvri२६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ ६ frvri२६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-= चाइनीज मांझे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बिक्री,भंडारण और सप्लाई पर जीरो-टॉलरेंस नीत, यूपी में पूरे नेटवर्क की सघन जांच के आदेश दिए, ऑनलाइन सप्लायर्स, थोक विक्रेता, गोदाम पर छापा,. चाइनीज मांझे से होने वाली मौत हादसा नहीं हत्या, ऐसी किसी भी मौत पर हत्या की धारा लगेगी- सीएम, 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी तैनात

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का केंद्र सरकार से अनुरो, OTT प्लेटफॉर्म से घूसखोर पंडत का शीर्षक हटाने का अनुरोध, टीजर लॉन्च होते ही ब्राह्मण समाज बहुत आहत-ब्रजेश, भारत सरकार ने डिप्टी सीएम के अनुरोध को माना, OTT प्लेटफॉर्म को टाइटल हटाने के सख्त निर्देश दिए, सामाजिक सद्भाव को नुकसान न पहुंचे- पाठक, डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया, विवादित शीर्षक पर केंद्र सरकार की त्वरित कार्रवाई

➡कुशीनगर – शादी करने आए घराती-बाराती आपस में भिड़े , मंदिर में चल रही शादी में मची अफरातफरी , वधू पक्ष के युवक वर पक्ष के युवकों से भिड़े , मौके पर पहुंचीं पुलिस लोगों को समझाने में जुटी , पुलिस ने समझा बुझाकर शादी कार्यक्रम संपन्न कराया, कप्तानगंज के दुबौली मंदिर में हो रही थी शादी

➡झांसी – वांछित वांरटी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया , विद्युत अधिनियम मामले में चल रहा था फरार,. पुलिस ने स्कूलपुरा से दबोचकर कोर्ट में पेश किया

➡सीतापुर- संदिग्ध परिस्थितियों में सहायक अध्यापक की मौत, स्कूल में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, आगरा जनपद के रहने वाले थे शिक्षक दारा सिंह, 2024 से कंपोजिट विद्यालय भागीपुर में थी तैनाती, मृतक शिक्षक को सेवा समाप्ति का मिला था नोटिस, विद्यालय में रात्रि निवास करते थे शिक्षक दारा सिंह, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिसवां कोतवाली के कंपोजिट विद्यालय का मामला

➡लखीमपुर-= पीड़ित युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक, चेयरमैन पति पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, संजय शुक्ला पर प्रताड़ना का लगा आरोप, युवक को बंधक बनान से क्षुब्ध था युवक, भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति है संजय शुक्ला , लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र की घटना

➡प्रयागराज- ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, चालक समेत 4 स्कूली छात्र घायल, कार चालक मौके से हुआ फरार, थरवई के जैतवार डीह का मामला

➡सहारनपुर- बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी, बंद मकान को निशाना बनाया,लाखों की चोरी, पीपलतला मोहल्ले में वारदात से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल, नसीराबाद थाने के पिछवरिया गांव में हादसा

➡हापुड़- अवैध प्लॉटिंग पर चला HPDA का बुलडोजर, बुलडोजर चलाकर तोड़ी भू माफियाओं की कमर, कई हजार वर्गमीटर में थी अवैध प्लॉटिंग, शिवलोक कॉलोनी सहित कई स्थानों पर कार्रवाई

➡इटावा- पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब और बियर कराई गई नष्ट, न्यायालय के आदेश के बाद किया गया नष्ट, 8 लाख 41 हजार रूपये की 206 लीटर शराब नष्ट, सदर कोतवाली के FM टावर के पास अवैध शराब नष्ट

➡झांसी – थाना बबीना पुलिस ने 6 अभियुक्तों को किया अरेस्ट, बिना अनुमति काफिले-डीजे रैली निकालने पर अरेस्ट, यातायात नियम तोड़ने पर त्वरित कार्रवाई की गई, गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया

➡मैनपुरी- डीएम कार्यालय पर जुए का वीडियो मामला , डीएम ने मामले जांच के दिए निर्देश , जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम

➡हापुड़- तेज रफ्तार कार हाइवे से नीचे खाई में पलटी, कार पलटने से उठी आग की चिंगारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के हाईवे का मामला

➡बिजनौर- फर्जी आईबी डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी, प्रशासनिक अधिकारियों पर करता था रौब गालिब, मेरठ STF ने मनोज कुमार को हिरासत में लिया, मनोज कुमार को मेरठ एसटीएफ लेकर गई, नगीना मार्ग स्थित मकान में रहता था ठग

➡कानपुर देहात- शादी समारोह में टेंट लगाने के दौरान हादसा, 11 हजार KV की लाइन में पाइप छूने से फैला करंट, पाइप पकड़ रहे लोगों को लगा जोरदार झटका, करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती, शिवली कोतवाली के प्रताप उदैत गांव की घटना

➡जालौन- 2 बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर, भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत,2 घायल, घायलों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया , कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर अहीर का मामला

➡जिम्बाब्वे- अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत, फाइनल में भारत की 100 रनों से शानदार जीत , भारत ने छठी बार अंडर 19 विश्वकप जीता, भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत जीता, वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार 175 रन बनाए

➡बहराइच- चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रशासन सख्त, पुलिस, नगर पालिका की टीम ने की छापेमारी, 6 दुकानों पर प्रशासन की गई छापेमारी, चाइनीज मांझा न बेचने की दुकानदारों पर सख्ती, छापेमारी में दुकानों पर नहीं मिला चाइनीज मांझा, कोतवाली नगर के कबाबचली गली में छापेमारी

➡हापुड़- 144 घंटे बाद भी हाइवे पर हुई लूट का खुलासा नहीं, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घटना के खुलासे में जुटे, 64 लाख की लूट का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, 10 टीमें अज्ञात लुटेरों की पहचान करने में नाकाम, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर हुई थी लूट