June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर 'बीजारोपण से वृक्षारोपण' मुहिम, पर्यावरण बचाने का संकल्प

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘बीजारोपण से वृक्षारोपण’ मुहिम, पर्यावरण बचाने का संकल्प

लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘बीजारोपण से वृक्षारोपण’ मुहिम, पर्यावरण बचाने का संकल्प

मोहनलालगंज लखनऊ*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की लखनऊ जिला इकाई टोली ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान “बीजारोपण से वृक्षारोपण” की मुहिम को गति प्रदान करते हुए मोहनलालगंज के कालेबीर बाबा मंदिर प्रांगण में जन-जागरूकता का कार्यक्रम किया । कार्यक्रम में गतिविधि के जिला धार्मिक प्रमुख रितेश राय ने बीजारोपण से वृक्षारोपण के द्वारा मानस परिवर्तन पर जोर दिया और बताया की लोग इस मुहिम में जुड़ कर पौधे के प्रति पुत्रवत व्यवहार रखकर बीज से वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल कर रहे है । खंड प्रमुख अमित ने पर्यावरण संरक्षण द्वारा ही आने वाले पर्यावरणीय खतरों से बचने का एक मात्र सरल साधन बताया I
पर्यावरणविद व गतिविधि के जिला संयोजक डॉ आशीष मिश्रा ने जलवायु परिवर्तन के मानव जाति पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिंता व्यक्त की, बाँदा जिला सर्वाधिक गर्म क्यों है हमें सोचना ही होगा ? भोजन, जल व वायु तीन हमारे जीवन के मुख्य अंग हैं, जिसमे हम खाने को सर्वाधिक तवज्जो देते है फिर जल व अन्त मे वायु । जबकि असलजीवन मे इसका उल्टा है स्वस्थ मनुष्य बिना भोजन के एक से डेढ महीने रह सकता है, बिना जल के 5-7 दिन रह सकता है जबकि वाययु के बिना 5-7 मिनट मे ही खेल खत्म । हमे सोचना होगा, पर्यावरण संरक्षण हर मानव की जिम्मेदारी है हमें अपनी जिम्मेदारी का वहन करना ही होगा । डॉ मिश्रा आगे ने बताया की गतिविधि आज ५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीजारोपण का कार्यक्रम चला रही ही इनसे बने पोधो को अगस्त माह में जब वर्षा अच्छी हो रही होगी तब अपने “प्रकृति वंदन” के कार्यक्रम में इन पौधो का पूरे देश भर में एक साथ वृक्षारोपण किया जाएगा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के इस क्रायक्रम में आरोग्यभारती के जिला प्रमुख अमितेश मिश्रा, समाजसेवी राजेश रावत, शनि पांडेय सोनू हरि, वरिष्ठ पत्रकार जय शुक्ला, पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी व गतिविधि के अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहे । इस अवसर पर गतिविधि की लखनऊ जिला इकाई टोली ने ५ शिव मंदिरो में फलदार पौधो का रोपण भी किया I

Taza Khabar