लखनऊ ३१ जनवरी २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………
➡लखनऊ- यूपी में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, नगेन्द्र प्रताप मंडलायुक्त आगरा बनाए गए, विवेक कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी मऊ, डॉ. पूजा गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, मनीष मीणा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, YEIDA,प्रशांत नागर नगर आयुक्त फिरोजाबाद, रणवीर प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार दिया गया, आयुक्त खाद्य-रसद यूपी के पद का अतिरिक्त प्रभार
➡लखनऊ- यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले, राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट बरेली, सुनील कुमार नगर मजिस्ट्रेट जालौन, कमलेश चन्द्र उप सचिव UPPSC प्रयागराज, राजेश कुमार यादव अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा, नन्द प्रकाश मौर्या ADM नमामि गंगे,ग्रामीण जलापूर्ति मथुरा
➡लखनऊ- पिपराघाट रेलवे क्रासिंग पर बनेगा आरओबी, दिलकुशा रोड का होगा चौड़ीकरण, ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तृतीय चरण का काम शुरू, पिपराघाट से शहीद पथ तक 5KM लंबा कॉरिडोर बनेगा, कैंट से अयोध्या रोड,कानपुर रोड जाने वालों को राहत, एलडीए उपाध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण, पिपराघाट पर 240 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा आरओबी बनेगा, दिलकुशा रोड को बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए चौड़ा किया जाएगा, पिपराघाट से जी-20 रोड तक 4-लेन पुल का निर्माण होगा
➡लखनऊ- इदरीस बिरयानी का किया चालान, गंदगी पर नगर निगम ने किया चालान, चालान के बाद बौखला गए संचालक, कार्रवाई पर गुस्सा ज़ाहिर किया, गलत तरीके से चालान किया- अबू बकर, पाटानाला स्थित इदरीस बिरयानी की शॉप का मामला
➡लखनऊ- बच्चों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल का सैफुद्दीन गिरफ्तार, चारबाग स्टेशन से गांधीधाम एक्सप्रेस से गिरफ्तारी, 4 नाबालिग़ बच्चों को बरामद किया गया, बालश्रम के लिए ले जा रहा था बच्चे, थाना एएचटी,RPF संयुक्त पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡प्रयागराज- श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में जारी किए निर्देश, ग़लत रिपोर्टिंग की शिकायत पर जारी किए निर्देश, गैर-जिम्मेदाराना या गलत रिपोर्टिंग अवमानना होगी, मामले की कार्रवाई की रिपोर्टिंग में संयम बरतें, जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच ने दिया आदेश
➡कानपुर- थाना बिठूर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई, अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब नष्ट, मालखाने की लगभग 800 पेटी शराब नष्ट, कोर्ट के आदेश पर विनिष्टीकरण की कार्रवाई
➡वाराणसी- मामूली विवाद में छत से गिरी 2 महिलाएं, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल, कपड़ा फैलाने को लेकर दोनों में विवाद, आपस में झड़ते हुए दोनों छत से गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया का मामला
➡आजमगढ़- आजमगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आजमगढ़ में सड़क परियोजना की सौगात, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने दिया धन्यवाद, नितिन गडकरी को निरहुआ ने दिया धन्यवाद
➡बुलंदशहर- फर्जी डिग्री लगाकर नर्सिग होम का रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर बताने वाले सुकुमार यादव पर केस, खुर्जा कोतवाली में मामला दर्ज हुआ, शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की जांच, खुलासा, नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन निरस्त- CMO,आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अभी भी फरार है, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र शिकारपुर रोड का मामला
➡हापुड़- सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा, करोड़ों रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा, अवैध कब्जा हटवाने पहुंची प्रशासन की टीम, प्रशासन की टीम अवैध कब्जा हटवा रही, धौलाना थाना क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़- प्रतिबंधित मांझे से बच्ची के कटे गाल, बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मीनाक्षी पुल से गुजर रही थी मासूम बच्ची, मांझे की चपेट में आकर बच्ची के कटे गाल, थाना सिविल लाइन इलाके का मामला
➡अलीगढ़- नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अरेस्ट, नगर निगम की टीम ने दो लोगों को पकड़ा, जमालपुर चौकी और ओवर ब्रज क्षेत्र से अरेस्ट, नगर आयुक्त के निर्देश में हुई बड़ी कार्रवाई, जन सेवा केंद्र के माध्यम से कर रहे थे काम, थाना सिविल लाइन इलाके का मामला
➡हमीरपुर- किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू, किशोरी के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका का मामला
➡गोंडा- करंट से युवती क़ी मौत का मामला, रोशनी की मौत के पीछे परिजनों की साजिश, प्रेमी से बात करने पर मौत के घाट उतारा, हाथ पैर बांधकर इलेक्ट्रिक शॉक दिया, मौत के बाद प्रेमी ने थाने जाकर दी तहरीर, तहरीर पर केस, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच में दोषी मिलने पर बाप-बेटा गिरफ्तार, एसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने किया खुलासा
➡गोंडा- सीबीएन रोड पर डीसीएम की बाइक से टक्कर, टक्कर से PWD में बेलदार प्रदीप यादव की मौत, तरबगंज के डाक बंगले में थी प्रदीप की तैनाती, ड्यूटी से रानीपुर अपने घर जाते समय हादसा, पिता की जगह प्रदीप क़ो मिली थी नौकरी, पुलिस ने डीसीऍम सहित चालक क़ो पकड़ा, सीबीएन रोड के झामपुरवा की पूरी घटना
➡उन्नाव- छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने वीडियो की शुरू की जांच, विकास प्राधिकरण की कार पार्किंग का मामला
➡बागपत- साधु बनकर आए युवक ने महिला से की ठगी, महिला से साधु के भेष में युवक ने की ठगी, जेवर दोगुना करने के बहाने की लाखों की ठगी, साधु की भेष में घूम रहा आरोपी CCTV में कैद, पुलिस ने आरोपी को युवक को किया गिरफ्तार, एक कार, एक जोड़ी कुंडल, 3800 रुपए बरामद, बागपत कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर गांव का मामला
————————————————————————————

More Stories
नई दिल्ली 1 फ़रवरी 26 * रक्षा क्षेत्र की यूनिट्स द्वारा मेंटेनेंस। .
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26 * सेवा से सेवानिवृत्त: भू-हदबंदी अपर समाहर्ता रामेश्वर राम को विदाई
नई दिल्ली 1 फ़रवरी 26 *बजट की खास बातें..