लखनऊ ३१ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल में आज की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- राजधानी लखनऊ में कोहरे, ठंड ने की वापसी, 20 से भी अधिक जिलों में बारिश के आसार, एक से तीन फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी, लखनऊ, पूर्वी यूपी में पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी, पूर्वी, पश्चिमी UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत में अलर्ट, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा में भी अलर्ट जारी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर के लिए भी अलर्ट, लखनऊ में आज सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई, शुक्रवार रात का तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया, आज दिन-रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है
➡लखनऊ- KGMU में धर्मांतरण, यौन शोषण मामला, रमीज का साथी शारिक पीलीभीत से अरेस्ट, निकाह पढ़ाने वाले जाहिद की तलाश में पुलिस, धर्मांतरण, निकाह में जाहिद की भूमिका थी, महिला डॉक्टर पर भी धर्मांतरण का दबाव था, युवतियों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाते थे
➡लखनऊ- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट मामला, शुभम जायसवाल के परिजनों से पूछताछ होगी, ED ने पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया, मां-बहन के नाम पर भी फर्जी फर्म खोली थी, अगले सप्ताह मां-बहन को ED ने तलब किया
➡प्रयागराज- पुलिस मुठभेड़ पर इलाहाबाद HC का फैसला, पुलिस के ‘हाफ-एनकाउंटर’ तरीके पर HC सख्त, गैर-ज़रूरी फायरिंग पर पुलिस को फटकार, अपराधी को सज़ा देना कोर्ट का काम, पुलिस का नहीं, प्रमोशन, सोशल मीडिया फेम के लिए गोली चलाना गलत, गैर-ज़रूरी हिस्से पर गोली मारना अस्वीकार्य, एनकाउंटर में गंभीर चोट पर सख्त नियम लागू, पुलिस के लिए 6-प्वाइंट गाइडलाइंस जारी, जस्टिस अरुण कुमार देशवाल की बेंच का आदेश, PUCL बनाम महाराष्ट्र केस के निर्देश अनिवार्य, निर्देशों का पालन न हुआ तो SP, SSP जिम्मेदार, व्यक्तिगत रूप से अवमानना की कार्रवाई होगी
➡रायबरेली- रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला, दबंगों ने जेई, संविदाकर्मी समेत 5 को पीटा, बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर हुई पिटाई, मारपीट में जेई समेत 5 लोग हुए घायल, जेई विजय बहादुर की तहरीर पर केस दर्ज, बिजली बिल राहत योजना के तहत गई थी टीम, खीरो क्षेत्र के मल्लपुर मजरे डुमटहर की घटना
➡संभल- चुनावी रंजिश को लेकर पथराव, फायरिंग, फायरिंग में महिला राशन डीलर की मौत, दो पक्षों के बीच बवाल, दो लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस भी पहुंची, थाना बबराला के पहलवाड़ा की वारदात
➡गाजियाबाद- शराब पीने के दौरान विवाद के बाद फायरिंग, दो कारोबारियों के बीच हुई कहासुनी, फायरिंग, गौरव गोयल के घर शराब पार्टी में हुआ बवाल, विवाद में हर्ष नाम के कारोबारी ने की फायरिंग, नशे में धुत गौरव गोयल ने भी झोंका फायर, कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम की घटना
➡सहारनपुर- सरकारी नाली, चक मार्ग पर कब्जा मामला, पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ताओं पर हमला, लेखपाल की मौजूदगी में जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, गंगोह क्षेत्र के ईसापुर गांव का मामला
➡झांसी- पुलिस से डरकर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, बच्चा चोर समझकर युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के पहुंचने से पहले मकान में छिप गया, पुलिस आने पर घबराया, तीसरी मंजिल से कूदा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, कोतवाली थाना की मां दुर्गा कॉलोनी की घटना
➡हापुड़- दहेज कम मिलने पर महिला को प्रताड़ित किया, सुंदर न होने का आरोप लगाकर प्रताड़ना- महिला, जबरन गर्भपात का भी महिला ने लगाया आरोप, पति पर दूसरी शादी, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, थाना कपूरपुर में पति, देवर, सास-ससुर पर FIR दर्ज
➡सहारनपुर- गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट, मां संग चचेरे भाई ने युवक को पीटा, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार, चचेरे भाई विकास समेत तीन नामजद, महिला आरोपियों पर मामले में FIR दर्ज, नागल के पठौड़ी बक्काल गांव की घटना
➡इटावा- मलाजानी ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, शताब्दी बस-ट्रैक्टर टक्कर में 12 घायल, चारधाम यात्रा से लौट रही बस पलटी, बस में करीब 40 श्रद्धालु थे सवार, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र की घटना
➡बागपत- मेरठ पुलिस ने डकैती के जेवर किए बरामद, बागपत से डकैती के जेवर किए गए बरामद, दो सर्राफा व्यापारियों के पास से बरामदगी, बदमाश की भाभी ने बागपत में बेचे थे जेवर, महिला की निशानदेही पर बरामद किए जेवर, बड़ा बाजार, पुराना बाजार से बरामद हुए जेवर
➡ग्रेटर नोएडा- बांदा जेल प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही, B वारंट के बावजूद जेल से रवि काना रिहा, CJM नोएडा ने बांदा जेलर से मांगा जवाब, रवि काना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट था, जेल प्रशासन की चूक पर सख्त कार्रवाई होगी, रवि काना की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश, स्क्रैप माफिया रवि काना मामले में जांच शुरू, बांदा जेल से गैरकानूनी रिहाई पर कोर्ट सख्त, जेलर को 6 फरवरी तक स्पष्टीकरण देना होगा, वारंट जारी होने के बावजूद रिहाई कैसे हुई- कोर्ट
➡हापुड़- अधिवक्ता और दरोगाओं में जमकर विवाद, दारोगा ने अधिवक्ता से गाली गलौज की, दारोगा ने वकील की कनपटी पर तानी पिस्टल, वेदांश कौशिक पर पिस्टल तानने का आरोप, गिरेबान पकड़कर अधिवक्ता को जड़े थप्पड़, वकील ने तीन दरोगाओं के खिलाफ दी तहरीर, गढ़ कोतवाली के नक्का कुआं मार्ग का मामला
➡प्रतापगढ़- स्कूल के लिए निकली 3 छात्राएं लापता, इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा हैं तीनों, घर न पहुंचने पर परिजन हुए परेशान, 48 घंटे बाद भी तीनों का नहीं लगा सुराग, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर का मामला
➡देहरादून- 18 पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, विवेक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नरेंद्र पंत एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना हल्द्वानी, दीपक सिंह अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी बने, अविनाश शर्मा एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा बने
➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, 11:35 बजे सीएम धामी कोटद्वार पहुंचेंगे, सिद्धबली मंदिर कोटद्वार में करेंगे दर्शन, कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में शामिल होंगे, दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी में जाएंगे सीएम, आज दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे सीएम
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट का आदेश-स्कूलों में फ्री मिले सैनेटरी पैड, मासिक धर्म स्वास्थ्य मौलिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट, सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त निर्देश जारी, मुफ्त में सैनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित हो- SC, उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता निरस्त होगी- SC, निर्देश सभी सरकारी, निजी स्कूलों पर लागू होंगे, विफल रहने पर सरकारें जवाबदेह ठहराई जाएंगी- SC, कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए बड़ा आदेश, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय का भी आदेश, सभी सरकारें 3 महीने में निर्देशों को लागू करें- SC.

More Stories
लखनऊ १ फरवरी २६ * अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलान…
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 1 फरवरी 26 * लखनऊ की कुछ खबरे। …