लखनऊ ३० जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………
➡लखनऊ- लखनऊ के 7 प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भव्य द्वार, सीएम योगी ने भव्य द्वार बनाने के निर्देश दिए, प्रयागराज से अयोध्या तक विरासत की छाप दिखेगी, रायबरेली-प्रयागराज रोड पर संगम द्वार बनेगा, बाराबंकी-अयोध्या रोड पर सूर्य द्वार बनेगा, सुल्तानपुर-वाराणसी पर नंदी द्वार बनाया जाएगा, आगरा-मथुरा पर कृष्ण द्वार बनाने के निर्देश दिए, उन्नाव-झांसी पर शौर्य द्वार बनाया जाएगा, लखनऊ बनेगा आकर्षक और विशिष्ट सांस्कृतिक केंद्र
➡लखनऊ- स्वामित्व योजना से UP में 1 करोड़ घरौनियों का वितरण, ग्रामीण परिवारों को संपत्ति पर कानूनी मालिकाना हक मिला, 1,01,31,232 ग्रामीण परिवारों को घरौनी सौंपी गई, 1,14,43,688 घरौनियां बनाई गईं, वितरण जारी, सर्वे योग्य ग्रामों का 80.59% में प्रपत्र-10 जारी, फर्जी दावे-कब्जे रुके, गांवों में शांति और विश्वास बढ़ा, सुशासन-पारदर्शिता का ठोस कदम,कोर्ट का बोझ कम
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस का संवेदनशील कदम, मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 31.18 करोड़ के चेक, ADG एलओ अमिताभ यश ने चेक वितरित किए, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्वीकृत धनराशि सौंपी
➡लखनऊ- कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में अब अखबार पढ़ना अनिवार्य, युवा हुनरमंद के साथ जागरूक नागरिक भी बनेंगे, 800 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों पर समाचार-पत्र अनिवार्य, हर केंद्र पर रोज एक हिंदी,एक अंग्रेजी अखबार उपलब्ध, ट्रेनिंग बैच में रोज अखबार पढ़ाई से शुरू होगी क्लास, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, संवाद कौशल में सुधार, जिला समन्वयक,DPM,BPM नियमित निरीक्षण करेंगे
➡आगरा- मतदाता सूची को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू, DM अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने दी जानकारी, 31 जनवरी शनिवार को चलेगा विशेष अभियान, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अभियान
➡बदायूं- एंटी करप्शन टीम बरेली इकाई की ट्रैप कार्रवाई, शाहजहांपुर में तैनात जेई 20 हजार घूस लेते अरेस्ट, बिजली कनेक्शन के इस्टीमेट के लिए मांगी थी घूस, JE प्रदीप बाबू भारती को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
➡बाराबंकी- सपा को 2027 चुनाव से पहले लगा झटका, प्रदेश सचिव हफीज भारती बसपा में शामिल, विचारधारा, कार्यकर्ताओं के सम्मान में फैसला- हफीज, ‘बसपा की नीतियां सभी को साथ लेकर चलने वाली’
➡सीतापुर- जिला जज, DM, SP ने जेल का किया निरीक्षण, जेल परिसर में सब कुछ मिला सामान्य, बंदियों से वार्ता कर निराकरण के दिये निर्देश, फीता काटकर किया केंद्र का उद्घाटन, निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारी रहे मौजूद
➡बहराइच- बाइक सवारों को प्राइवेट बस ने रौंदा, नेपाली पति-पत्नी की मौके पर मौत, नेपाल के बांके जिला निवासी थे, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस , 31 वर्षीय बुद्धू, 29 वर्षीय सरस्वती की मौत, रूपईडीहा क्षेत्र के जमोग बाजार की घटना
➡अलीगढ़- खेत में मिले महिला के शव की शिनाख्त, हापुड़ निवासी मंतशाह के रूप में शिनाख्त, परिजनों का पति पर हत्या का आरोप, चण्डौस में हुई थी शादी, आरोपी पति फरार, मृतका के भाइयों ने पुलिस को दी तहरीर, चण्डौस इलाके के नगला पदम की घटना
➡अलीगढ़- युवक को मारी गई गोली, असलाह बरामद, दिल्ली निवासी युवक जयप्रकाश घायल, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर, जिले के गभाना थाना इलाके की घटना
हापुड़- दबंगों द्वारा जमीन पर हो रहा कब्जा, पीड़ित परिवार डीएम कार्यालय पहुंचा, कार्यालय पर पहुंचकर लगाई गुहार, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, धौलाना क्षेत्र के बास्तपुर का मामला
➡मेरठ- नंदनी प्लाजा मोबाइल मार्केट में छापेमारी, एप्पल कंपनी की शिकायत पर छापेमारी, भारी मात्रा में एप्पल लिखे फोनकवर जब्त, पूछताछ कर व्यापारियों को थाने से छोड़ा, नौचंदी क्षेत्र के नंदनी प्लाजा का मामला
➡बांदा- पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान, एक दूसरा धर्म है हरिउल्लाह वाला, 3 बार बोलने पर तलाक होता है, हमारे यहां 20-25 पेशी में भी नहीं, ‘मुसलमानों को गाली देने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा’,‘हिंदुओं को अपनी कुरीतियों को सुधारना पड़ेगा’
➡प्रतापगढ़- खून से लथपथ मिली युवती का मामला, पति शिवा सरोज ने ही किया था हमला, साल भर पहले हुई थी दोनों की शादी, लालगंज पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ा, पूरे मीतन प्राथमिक विद्यालय की घटना
➡फर्रुखाबाद- दबंग महिला ने बच्चे के साथ की मारपीट, शिकायत करने पर पीड़िता को भी पीटा, दबंग महिला की पिटाई से हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती, तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के खतराना का मामला
➡देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत से मिले सीएम धामी, CM ने शिष्टाचार भेंट की, कुशलक्षेम जाना, CM ने अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए, देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी आवास पर की भेंट

More Stories
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।
बांदा १ फ़रवरी २६*संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
मथुरा/जोधपुर 1 फरवरी 26*जोधपुरजिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया*