लखनऊ २ जुलाई २६*शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में एक व्यक्ति द्वारा कूद कर आत्महत्या कर ली
*विवरण :*
आज दिनांक 02.07.2026 को समय करीब 19:00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि *चौकी विज्ञानपुरी क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के बी-टावर* में रहने वाले *विवेक महेश्वरी पुत्र श्री अशोक महेश्वरी, निवासी फ्लैट संख्या बी-803, थाना महानगर, लखनऊ, उम्र लगभग 35 वर्ष* द्वारा ऊंचाई से छलांग लगा दी गई है।
सूचना पर *थाना महानगर पुलिस* तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर अवस्था में घायल विवेक महेश्वरी को उपचार हेतु *भवराव अस्पताल* , महानगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें *मृत घोषित* कर दिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि *विवेक महेश्वरी काफी समय से अवसादग्रस्त (डिप्रेशन)* थे। घटना के संबंध में *फॉरेंसिक टीम* द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर *साक्ष्य संकलन* किया जा रहा है।
*शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजन मौके पर मौजूद हैं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। घटना के सभी तथ्यों की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*