लखनऊ २८ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट, ट्वीट कर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम को श्रद्धांजलि दी, महाराष्ट्र के बारामती में दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसा- CM,अजित पवार एवं अन्य सदस्यों का निधन दुःखद- CM,उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों संग- सीएम योगी, प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति दें
➡लखनऊ- उत्तर रेलवे मुख्यालय हजरतगंज में CBI रेड, दो अफसर 70 हजार घूस लेते पकड़े गए, असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर अरेस्ट, कैशियर को भी CBI टीम ने रंगे हाथ दबोचा, पेंशन जारी करने के बदले 3.50 लाख मांगे थे, ADFM अक्षय श्रीवास्तव, आकाश त्यागी अरेस्ट, शिकायतकर्ता को CBI ने आकाश के पास भेजा, 70 हजार लेते ही कैशियर आकाश पकड़ा गया, इसके बाद ADFM अक्षय श्रीवास्तव भी गिरफ्तार, दोनों के अयोध्या रोड पर अपार्टमेंट में भी छापा
➡प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धरना खत्म किया, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने माघ मेला छोड़ा, अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज से काशी के लिए रवाना, प्रशासन की नीयत ठीक नहीं, हमारी आत्मा को चोट पहुंची- अविमुक्तेश्वरानंद
➡सीतापुर- SP अंकुर अग्रवाल ने 4 CO के कार्यक्षेत्र बदले, CO आलोक प्रसाद को ट्रैफिक संग लहरपुर की कमान, CO लहरपुर ब्रजेश कुमार को जिला मुख्यालय सम्बद्ध, CO सदर नेहा त्रिपाठी से हटा मिश्रिख का अतिरिक्त चार्ज, विशाल गुप्ता को मिश्रिख सर्किल की मिली कमान
➡श्रावस्ती- जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर आरोप, मासूम के इलाज में लापरवाही का आरोप, इलाज के नाम पर निजी क्लीनिक बुलाया, न्याय को लेकर पीड़िता पहुंची DM कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित की
➡सोनभद्र- युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, भीख मांगकर जीवन गुजारता था मृतक, सुबह टहलने वालों ने पड़ी देखी लाश, चोरी की नियत से हत्या की आशंका, पन्नुगंज थाना के रामगढ़ बाजार की घटना
➡प्रतापगढ़- पुलिस ने तीन शोहदों को अरेस्ट किया, महिलाओं से युवकों ने की थी अभद्रता, मंदिर परिसर में युवकों ने की अभद्रता, आसपास के लोगों ने शोहदों को पीटा, चार आरोपियों पर केस, 3 गिरफ्तार, फरहान, जीशान, सिराज गिरफ्तार हुए
➡मेरठ- पत्नी का हत्यारोपी पति वकील गिरफ्तार, चरित्र पर शक था इसलिए की थी हत्या, 6 महीने से बच्चों संग अलग रह रही थी, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया, मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर की थी घटना
➡वाराणसी- कफ सिरप सिंडीकेट मामले से जुड़ी बड़ी खबर, सरगना शुभम जायसवाल का करीबी गिरफ्तार, विकास सिंह नरवे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, आकाश पाठक, अंकित श्रीवास्तव भी गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से तीनों को दबोचा, शुभम के साथ 1 कंपनी में डायरेक्टर है आकाश, सिंडिकेट के पैसे का लेनदेन देखता था विकास , विकास, आकाश पर 50 हजार का इनाम था
➡नोएडा- नोएडा में नए CEO ने संभाला कार्यभार, नोएडा अथॉरिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अफसरों की नई वर्क-डिस्ट्रीब्यूशन लिस्ट जारी, RTI, मीडिया, लैंड, बिल्डर-हाउसिंग की जिम्मेदारियां बदलीं, ट्रैफिक और पब्लिक शिकायत विभागों में भी बदलाव, 65 वल्नरेबल प्वाइंट एक हफ्ते में दुरुस्त करने के निर्देश, ग्रुप हाउसिंग के ब्लैक स्पॉट बिल्डर ठीक करेंगे, बिल्डर नहीं सुधारेगा तो अथॉरिटी भेजेगी, ब्लैक स्पॉट पर सड़क मरम्मत मार्च के पहले हफ्ते से शुरू, 20 नए सेनेटरी इंस्पेक्टरों की नियुक्ति के आदेश
➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट, दुःखद हादसे में अजीत पवार जी का निधन- शाह, ‘अजीत पवार को खो देने की सूचना से मन व्यथित’, पवार परिवार के प्रति गहरी संवेदना- अमित शाह, ‘NDA परिवार संग ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति’
➡मुंबई- महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार नहीं रहे, एकनाथ शिंदे ने निधन पर दुख जताया, महाराष्ट्र के लिए आज काला दिन- एकनाथ, उनके साथ मिलकर कई फैसले किए- शिंदे, अजित दादा लोगों की सेवा करते थे- शिंदे, सीएम और मैं बारामती जा रहे हैं- एकनाथ
➡दिल्ली- अजित पवार के निधन पर PM ने शोक जताया, अजित पवार जमीन से जुड़े नेता थे- पीएम, ‘अजित पवार के निधन से गहरा सदमा लगा’,जनता के नेता थे अजित पवार- पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी
➡दिल्ली- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जताया दुख, अजित पवार के निधन पर शोक जताया, हवाई जहाज़ दुर्घटना की खबर पीड़ादायक-राहुल, ‘दुख की घड़ी में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं’
➡दिल्ली- आज से संसद के बजट सत्र का आगाज, संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण जारी, मेट्रो नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है- राष्ट्रपति, हम स्पेस सेक्टर में भी बढ़ रहे हैं- राष्ट्रपति, ‘इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित’
➡दिल्ली- राजनाथ सिंह ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक, रक्षामंत्री ने ट्वीट कर की दी उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि, ‘अजित के असामयिक निधन की खबर सुनकर पीड़ा हुई’,‘महाराष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रहा पूरा जीवन’,‘परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना हैं’
——————————————————————

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*
लखनउ ३१ जनवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………*
कौशांबी २८ जनवरी २६*लाखों पौधे सूखने के बाद डीएफओ डीएम कमिश्नर कंजरवेटर को दोषी मानते हैं मंझनपुर रेंजर*