लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*