पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
प्रेस नोट सं0-656
दिनांक 22.04.2026
CRIME BRANCH / थाना-रहीमाबाद
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * जीएसटी कर चोरी के बड़े संगठित गिरोह का भण्डाफोड़: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख का फर्जी लेनदेन का खुलासा ।
जीएसटी कर चोरी के बड़े संगठित गिरोह का भण्डाफोड़: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख का फर्जी लेनदेन का खुलासा ।
गिरोह के सदस्य गरीब जरूरतमंद लोगो को रूपयों का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नम्बर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे।
फर्जी किरायाना/बिजली का बिल तैयार कर जीएसटी फर्म रजिस्ट्रेशन कराया था।
फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों की बोगस ITC बेचकर जीएसटी कर चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्जी इनवाइस आदि तैयार कर अवैध कमीशन पर ITC बेचने का खेल।
फर्जी ई-वे बिल तैयार कर लेन-देन का वैध दर्शाया जाता था।
साइबर/सर्विलांस टीम एवं थाना रहीमाबाद की टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से संगठित जीएसटी गिरोह का पर्दाफाश।
01.संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.10.2025 को वादी मुकदमा (राम नरेश वर्मा) सहायक आयुक्त, राज्य कर,खण्ड-18, लखनऊ ग्राम – चांदपुर कैल, पोस्ट-पोरा,अयोध्या, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित पते/व्यापार स्थल सर्वश्री सूरज इलेक्ट्रिकल सप्लायर 67, गोपालपुर मडवाना लखनऊ उ0प्र0 226104 अस्तित्वविहीन/फर्जी फर्म द्वारा सुनियोजित तरीके से आई0टी0सी0 का अनुचित लाभ हेतु करापवंचन के आशय से लाभ प्राप्त करने के लिये अविधिक तरीके से इनवाइसेस जारी, प्राप्त और इनवर्ड सप्लाई प्राप्त किये हुये बिना अन-अनुमन्य आई0टी0सी0 क्लेम व विभिन्न प्रकार से राजस्व क्षति कारित करने के सम्बन्ध में थाना रहीमाबाद कमिश्नरेट लखनऊ पर मु0अ0सं0-148/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3) /340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके क्रम में थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ पुलिस व साइबर क्राइम पुलिस टीम के सहयोग से 01 नफर अभियुक्त रविन्दर गिरि पुत्र मनमोहन लाल निवासी ग्राम व पोस्ट दरेरी थाना पड़ौहा जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन व नगद 710 रूपये बरामद किया गया।
02-अपराध का उद्देश्यः-
अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराकर विभिन्न कम्पनियों से सम्पर्क करते हुये फर्जी आईटीसी बेचकर एक दूसरे को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कर अपवंचन करते हुये लगभग 01 करोड़ 30 लाख की राजस्व हानि कारित करना।
03.गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रविन्दर गिरि पुत्र मनमोहन लाल निवासी ग्राम व पोस्ट दरेरी थाना पड़ौहा जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीब 35 वर्ष
04.अनावरित अभियोगः-
1.मु0अ0सं0 -148/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना रहीमाबाद कमिश्नेरट लखनऊ
05-बरामदगीः-
03 अदद मोबाइल फोन (आईफोन 15, सैमसंग गैलेक्सी एफ-13, इनफिनिक्स X6825)
नगद 710 रूपये
06.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1.उ0नि0 संदीप कुमार थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ।
2.उ0नि0 सैय्यद अहमद मेंहदी जैदी थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ।
3.उ0नि0 प्रदीप सिंह थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ।
4.का0 मनु कुमार थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ।
07. गिरफ्तार करने वाली स्वाट/सर्विलांस टीमः
1. उ0नि0 प्रकाश सिंह स्वाट टीम कमिश्नरेट लखनऊ ।
2. का0 देशराज स्वाट टीम कमिश्नरेट लखनऊ ।
3. का0 नाहर सिंह सर्विलांस टीम कमिश्नरेट लखनऊ ।
4. का0 अमित तिवारी साइबर क्राइम कमिश्नरेट लखनऊ ।
‘‘एफआईआर संख्या 148/2025 में ₹1.3 करोड़ के आईटीसी फ्रॉड का खुलासा करते हुए लखीमपुर खीरी निवासी अभियुक्त रविंदर गिरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं । अभियुक्त द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली (Modus Operandi) के तहत व ग्रामीणों से MUDRA LOAN दिलाने के नाम पर उनके मूल दस्तावेज (आधार, पैन व निवास प्रमाण पत्र) लेकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड जारी कराता था और उन्हें अपने पास रखता था। इन सिम का उपयोग कर फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग करता था । अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा मामले में आगे की पूछताछ कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।’’ –
किरन यादव IPS,
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध
कमिश्नरेट लखनऊ।

More Stories
झाँसी25 अप्रैल26*610 कुंवारे अधेड लोगो से लाखो की ठगी का खुलासा.
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश