लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों और खासकर शिया बाहुल्य इलाकों व धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने या हिंसक प्रदर्शन की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है