February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा'

लखनऊ १ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………*

लखनऊ १ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………*

➡लखनऊ- पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित, आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, 5 वर्षों से हर रविवार नियमित लग रहा स्वास्थ्य मेला, प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण-रोग स्क्रीनिंग की सुविधाएं दी, मेले में 4,198 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, लाभार्थियों में 1,655 पुरुष, 2116 महिलाएं,427 बच्चे शामिल

➡लखनऊ- मौलाना कल्बे जवाद के सम्मान में जलसा, ईरान में मिले इमाम खुमैनी पुरस्कार पर जलसा, हिंदू मुस्लिम सिख,ईसाई धर्म के विद्वान शामिल, पुरस्कार पर मौलाना कल्बे जवाद को दी बधाई

➡लखनऊ- खेल प्रतियोगिता के आयोजन में खिलाड़ी नाराज़, केडी सिंह बाबू सिंह स्टेडियम में हो रहा था आयोजन, प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए खिलाड़ी नाराज़, अव्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों पर लगाया आरोप, खाने व पीने रहने की बदइंतजामी के आरोप, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खिलाड़ियों का हंगामा, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

➡लखनऊ- सीएम योगी ने SLBC की विशेष बैठक की अध्यक्षता की, यूपी का कुल CD रेशियो 60.39% के पार पहुंचा, मार्च तक CD रेशियो 62% करने का लक्ष्य, ODOP की तर्ज पर ODOC को ब्रांड बनाएं बैंक, ‘छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स को बड़ा लाभ मिलेगा’,‘किसान, MSME, युवा उद्यमियों के लिए ऋण सरल बनाएं’,बैंकों से आवेदन-पात्रता जांच में अनावश्यक देरी न हो, 8 वर्ष में प्रदेश का बैंकिंग व्यवसाय 32.79 लाख करोड़, वित्तीय समावेशन में उत्तर प्रदेश देश में नंबर-1 बना, जनधन,जीवन बीमा,अटल पेंशन योजना में शीर्ष प्रदर्शन

➡लखनऊ- राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति की बैठक, बैठक में सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ओवरलोड ट्रक और डंपर न चलें, चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच, ‘जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर ही कार्ययोजना तैयार करें, सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाने पर CM ने दिया जोर

➡लखनऊ- KGMU में ACCLMPCON 2026 का 12वां राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं ने लिया भाग, सम्मेलन का आयोजन डॉ.कल्पना सिंह के नेतृत्व में हुआ, ACCLMPCON अध्यक्ष सुष्रुत सेन के दूरदर्शी नेतृत्व की झलक

➡कन्नौज- मेडिकल कॉलेज में कैंसर,कार्डियोलॉजी अस्पताल सालों से बंद, निर्माण पूरा होने के बाद भी करीब 10 सालों से पड़े है बंद, करोड़ों की लागत से दोनों अस्पतालों का हुआ था निर्माण, 2016 में दोनों अस्पतालों का निर्माण कार्य हुआ था पूरा, 220 बेड का कैंसर अस्पताल,123 बेड का कार्डियोलॉजी अस्पताल, मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड़ रहा, सपा ने विधान परिषद में भी उठाया था मुद्दा

➡शामली- कांधला में गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लिया, आरोपी मौके से फरार हुए, तमंचा बरामद, पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी, कांधला के गांव इस्सोपुर टील की घटना

➡सीतापुर- ज़िंदा मुस्लिम मतदाताओं का भरा गया प्रारूप 7, फार्म में लिखा गया फर्जी नाम व मोबाइल नम्बर, 63 मतदाताओं को मृत दिखा तहसील में फार्म जमा , जांच के लिए BLO के पास पहुंचे फार्म 7 से हड़कंप, इलाके के राजकुमार के नाम से जमा कराए गए थे फार्म, सपा विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने की शिकायत, आरोपी युवक ने थाने में पत्र देकर जारी किया वीडियो, फार्म 7 पर नाम डालने को बताया साजिश, महोली विधानसभा के गुरसंडा बूथ का पूरा मामला

➡सहारनपुर- बिना अनुमति रविदास जयंती का जुलूस निकालने की कोशिश, बिना प्रशासनिक अनुमति जबरन निकाली गई शोभायात्रा, जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती, जुलूस को रोका, नई परंपरा डालने की कोशिश पर प्रशासन अलर्ट, वरिष्ठ पुलिस,प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पठेड़ की घटना

➡उन्नाव- मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद, युवक शिवम ने ओमप्रकाश पर की फायरिंग, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गंगाघाट क्षेत्र के कल्लूपुरवा की घटना

➡बिजनौर- नवविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से हुआ निकाह, देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप, ससुराल पक्ष ने पीटकर घर से निकाला- पीड़िता, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार, थाना नहटौर क्षेत्र के जिगर कालोनी का मामला

➡प्रतापगढ़- भाजपा नेता रमाशंकर सिंह पर केस दर्ज, कार देने के बहाने ठगी करने का केस दर्ज, पैसा वापस मांगने पर धमकाने का आरोप, पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली के मां बेल्हा देवी ऑटो मोबाइल्स का मामला

➡हापुड़- रेलवे के नियमों का खुलेआम उलंघन, बंद फाटक के नीचे को निकल रहे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सिंभावली क्षेत्र के तिगरी का मामला

➡हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, हाइवे पर अफरातफरी, बाल-बाल बचे कार सवार, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का हाइवे का मामला

➡कन्नौज- विशिष्ट आलू मंडी में आढ़तियों का प्रदर्शन, आलू आढ़तियों की लाइसेंस रदद् होने से नाराज, मंडी प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप, ठठिया क्षेत्र के विशिष्ट आलू मंडी का मामला

➡बहराइच- आवारा कुत्ते का ग्रामीण पर हमला, हमलाकर ग्रामीण की उंगलियां चबाया, रानीपुर के भानपुर गांव का निवासी है, ग्रामीण इलाज के लिए कराया गया भर्ती, जिले के थाना रानीपुर इलाके का मामला

➡मिर्जापुर- जुलूस से घर जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने काटा बवाल, मौके से ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार, चुनार वाराणसी मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम, ADM चुनार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद, चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव का मामला

➡बुलंदशहर- राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया लोकार्पण, नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण, 6.57 करोड़ की लागत तैयार हुआ उपकेंद्र, खुर्जा क्षेत्र के गांव नंगला हरभजन का मामला

➡बस्ती- अज्ञात कारणों से लगी झोपड़ी में आग, आग से खाक हो गई गरीब की गृहस्थी, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, दुबौलिया क्षेत्र के दमोदरपुर गांव की घटना

➡मिर्जापुर- लापता व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव, 5 दिन में हत्या की दूसरी घटना से हड़कंप, आदिवासी कोल समाज से आते है दोनों मृतक, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡रुद्रपुर- रुद्रपुर में ANTF टीम पर नशा तस्करों ने किया हमला, सुभाष कॉलोनी में स्मैक सप्लाई की सूचना पर दबिश, तस्करों ने पुलिस पर पथराव और ईंट-पत्थर बरसाए, हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगी,घायल, घायल हेड कांस्टेबल का जिला अस्पताल में इलाज, घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस ने आरोपी के घर की सघन तलाशी ली गई, आरोपी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी , कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कालोनी इलाके का मामला

➡देहरादून- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, ‘दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे’,‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक’,यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है,‘उत्तराखंड की BJP सरकार असामाजिक ताक़तों के साथ’,शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है,‘हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत, तुम बब्बर शेर हो’
————————————————————————–

Taza Khabar