लखनऊ १८ दिसंबर २५ * मुख्यम्नत्री योगी जी शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभाग किया। …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभाग किया।
इस अवसर पर उनके द्वारा ‘विकसित भारत @ 2047’ की संकल्पना के अंतर्गत भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ तथा एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
साथ ही, शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रकाशित कॉफी टेबल बुक और डाक विभाग द्वारा तैयार विशेष आवरण का मुख्यमंत्री जी द्वारा विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने शताब्दी समारोह के शुभारंभ पर विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए इस गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*