February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.

लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.………………

➡लखनऊ- विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेसी, लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, अजय राय, अविनाश पांडे पुलिस हिरासत में, आराधना मोना को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस, कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की, कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, “हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे”- केएल शर्मा, “हम आगे भी आवाज उठाते रहेंगे”- केएल शर्मा

➡प्रयागराज- घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने का मामला, बरेली के DM और SSP को अवमानना नोटिस जारी, घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप, हिंदू परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने रोका था, याचिकाकर्ता पर जबरदस्ती की कार्रवाई पर भी रोक, तारिक खान के खिलाफ जबरदस्ती कार्रवाई पर रोक, बरेली के मोहम्मदगंज गांव में पढ़ी जा रही थी नमाज, HC ने क्रिश्चियन समूह से जुड़े फैसले का हवाला दिया, पुराने फैसले का हवाला देते इलाहाबाद HC का नोटिस, मामले में 11 मार्च को होगी हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

➡हमीरपुर- ज्वैलर्स के आत्महत्या के प्रयास का मामला, कारोबारी सुरेंद्र सोनी गंभीर हालत में भर्ती, प्रांशू गुप्ता उसकी मां ने फर्जी FIR कराई- सुरेंद्र, 1 लाख के भाव में प्रांशू ने जेवर बेचा था, जेवर बेचकर 23.57 लाख सुरेंद्र से लिया था, बिके जेवर को गिरवी बताकर FIR करा दी, SI देवेंद्र मिश्रा ने FIR के लिए 2 लाख लिए, तनाव में सुरेंद्र सोनी ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में सुरेंद्र सोनी कानपुर में भर्ती, हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡गोंडा- 4 बच्चों के एकसाथ गायब होने से मचा हड़कंप, संदिग्ध परिस्थितियों में 24 घंटे से गायब चारों, आसपास के घरों, तालाबों में पूरी रात खोजबीन, गायब होने वाले बच्चे 6 से 10 साल तक के, गायब बच्चों के परिवार वाले हैरान परेशान, खोड़ारे थाने में बच्चों को लेकर दर्ज हुई FIR, खोड़ारे के ढडुवा कुतुबजोत गांव का मामला

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में युवती की खौफनाक करतूत, 3 वर्षीय भतीजी की हत्या की, भाभी पर हमला, 3 वर्षीय मासूम इशरा की गला दबाकर जान ली, बेरहम बुआ ने भतीजी का शव टंकी में डुबाया, प्रेम में बाधा बनने पर वारदात को दिया अंजाम, जानलेवा हमले में भाभी फिरदौस घायल, भर्ती, पुलिस ने मौके से हैवान माना को किया अरेस्ट, खूनी हमले में 3 और भतीजे-भतीजी भी घायल, SSP, SP देहात पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, शाहपुर थाना इलाके के बसी कला की वारदात

➡अलीगढ़- महिला का शव परिजनों ने चिता से निकाला, ससुराल पक्ष चुपके से कर रहा था अंतिम संस्कार, परिजनों ने जलती चिता से शव निकाला बाहर, परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई, पुलिस के आने से पहले ही ससुरालीजन फरार, चिता को जलता छोड़कर ससुराल वाले भागे, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, जवां थाना इलाके के लहटोई गांव की घटना

➡महराजगंज- दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ हादसा, सड़क हादसे में एक दारोगा की मौत, 5 घायल, पेड़ से टकराई गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो कार, कुशीनगर में दबिश देकर वापस जा रही थी पुलिस, घायल पुलिसकर्मी BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती, रामगढ़ताल थाने के दारोगा संतोष कुमार की मौत, महिला दारोगा गीता, अन्य पुलिसकर्मी भी घायल, स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, श्यामदेउरवा थाना के कतरारी चौकी की घटना

➡आगरा- तथ्कथित सपा नेता दामा यादव की रंगबाजी, रंगबाजी के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस को पैसों में खरीदने की बात कहते वीडियो, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के काफिले की रील, नंबर प्लेट की जगह गाड़ी पर लिखा है यादव, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एंथम का है निवासी

➡कानपुर- पुलिस के सामने दबंगो की गुंडई, हमला किया, गाली-गलौज के विरोध पर युवक पर हमला, लोहे की सरिया से जानलेवा हमला किया, जानलेवा हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, पुलिस के जाने के बाद पड़ोसी के घर पर पथराव, दबंग रवि गुप्ता और निखिल गुप्ता पर आरोप, किदवई नगर के जूही लाल कॉलोनी का मामला

➡चंदौली- चंदौली में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, पिछले कुछ समय से चल रहा था विवाद, वारदात के बाद आरोपी पति हुआ था फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर पति को किया अरेस्ट, परिजनों ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, दहेज की डिमांड करने का पति पर आरोप, चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुर की वारदात

➡संभल- संभल से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर, गर्भवती पत्नी और पति ने किया सुसाइड, दोनों ने एक ही कमरे में फांसी लगा ली, एक साथ दोनों की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जुनावई थाना क्षेत्र के खेडामानी की घटना

➡फर्रुखाबाद- दुष्कर्म के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर, कोचिंग संचालकों ने किया था दुष्कर्म, शीबू, सलमान, अनस पर बुलडोजर कार्रवाई, युवती को झांसा देकर किया था दुष्कर्म, मौके पर पुलिस समेत राजस्व टीम रही मौजूद, थाना कम्पिल क्षेत्र में हुआ बुलडोजर एक्शन

➡हरदोई- दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, हॉकी से पीट-पीटकर की ससुर की हत्या, युवक की ससुरालियों से चल रही थी अनबन, मौका मिलते ही दामाद ने ससुर की जान ली, पचदेवरा थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात

➡प्रयागराज- रेलवे डाट पुल के पास युवक की मौत मामला, मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, FIR के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी, राकेश मिश्र का पेड़ पर लटकता मिला था शव, सीएम से कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा की मांग, यमुनानगर के नैनी इलाके का मामला

➡ग्रेटर नोएडा- एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन उड़ने का मामला, प्रतिबंधित नो-फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाया, सुरक्षा अधिकारी ने जेवर थाने में की कंप्लेन, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू, दो-तीन दिनों से लगातार ड्रोन उड़ने की सूचना, ड्रोन को रन्हेरा-कुरैब की दिशा से आते देखा, क्षेत्र में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है, एयरपोर्ट निर्माण अंतिम चरण में, एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश में जुटी है

➡चंदौली- चंदौली में प्रेम विवाह का खौ्फनाक अंत, झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, पिछले कुछ समय से चल रहा था विवाद, वारदात के बाद आरोपी पति हुआ था फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर पति को किया अरेस्ट, चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुर की वारदात
——————————————————————-