लखनऊ १५ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.………………*
➡लखनऊ- चैत्र नवरात्र से पहले CM की प्रदेशवासियों को चिट्ठी, ‘नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति का संचार करे’, 9 वर्षों में यूपी की संकल्प से सिद्धि की यात्रा- सीएम, उबरकर ‘उपद्रव से उत्सव प्रदेश’ की यात्रा- सीएम योगी, नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय- सीएम, जहां बेटियां होंगी समर्थ, वही समाज-प्रदेश सशक्त- CM, ‘नारी शक्ति का मान रहे, मातृशक्ति को मिले सम्मान’, सीएम ने लिखा- बेटियों को सपनों का आसमान मिले, बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें- CM योगी, ‘विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिले अवसर’
➡ लखनऊ- मायावती ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की, बसपा के जन्मदाता को श्रद्धांजलि- मायावती, आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन- माया, ‘कांशीराम ने बाबा साहेब की सोच आगे बढ़ाई’, ‘बहुजन समाज के लोग बीएसपी मूवमेंट से जुड़ें’, मिशनरी, ईमानदार अम्बेडकरवादी बनें- मायावती, ‘वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें’
➡ फर्रुखाबाद- फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा, 3 की मौत, डंपर ने तीन बाइक सवारों को कुचला, तीनों बाइक सवारों की मौके पर मौत, दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए, डंपर पेड़ तोड़कर दुकान में भी घुसा, घटना के बाद चालक मौके से फरार, थाना नवाबगंज क्षेत्र में दर्दनाक घटना
➡ देवरिया- सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जिला पंचायत सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे, टेंट लगाकर रात में भी धरना प्रदर्शन जारी, PMGSY की 7 करोड़ से अधिक लागत की सड़क अधूरी, 2 साल बाद भी नहीं बन सकी 5.30 किमी सड़क, RED विभाग के ExEn, JE और ठेकेदार पर आरोप, भ्रष्टाचार और लापरवाही का लगा आरोप, करोड़ों भुगतान के बाद भी सड़क अधूरी, रोपन छपरा-परासी चकलाल मार्ग का मामला
➡ सीतापुर- स्कूल में महिला शिक्षामित्र से बदसलूकी, धक्का देकर शिक्षामित्र से की गाली गलौज, छात्रा के पिता ने साथी संग मिलकर की अभद्रता, स्कूल में पिता कर रहा था बेटी की पिटाई, मीतु मिश्रा द्वारा मना करने पर भड़का पिता, भीड़ बढ़ती देख मौके से भागा पिता सुशील गौड़, शिक्षामित्र ने पुलिस से की अभद्रता की शिकायत, सकرن के बेलवा बसाहिया स्कूल का मामला
➡ रायबरेली- घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर अनोखा विरोध, सपा नेता ने रील बनाकर जताया विरोध, फांसी के फंदे से लटका दिखाया गैस सिलेंडर, सिलेंडर से लिपटकर रोते दिखे सपा नेता, महंगाई के विरोध में बनाया गया वीडियो, विश्वास द्विवेदी ने बनाई रील, विश्वास द्विवेदी सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव, रायबरेली की घटना पर मचा चर्चा का माहौल
➡ रायबरेली- 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, पुलिस ने आरोपी दयाशंकर को दबोचा, काफी समय से फरार चल रहा था आरोपी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है दयाशंकर
➡ बुलंदशहर- रिसेप्शन पार्टी के दौरान बीच रोड पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, एक ओर से फायरिंग, कई राउंड फायरिंग से लोगों में मचा हड़कंप, लाठी-डंडों और फरसे से जमकर किया हमला, एक पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी, खुर्जा अलीगढ़ चुंगी पुराना जीटी का मामला
➡ संभल- खाने में देरी, सौतेला बेटा बना हत्यारा, सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटे ने बाहर से आकर मां से मांगा खाना, थोड़ी देर रुकने को कहना मां को पड़ा भारी, कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, सौतेली मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी, आरोपी बेटा गिरफ्तार, बहजोई कोतवाली क्षेत्र नई बस्ती की वारदात
➡ बागपत- हिस्ट्रीशीटर विक्की हत्याकांड का मामला, इनामी बदमाश प्रिंस, मां समेत रिश्तेदार फरार, दबिश में घरों में नहीं मिले परिजन-रिश्तेदार, पुलिस टीम दे रही अलग अलग जगह दबिश, शामली के विक्की की गोली मारकर की थी हत्या
➡ बुलंदशहर- बदमाश से सिकंदराबाद पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से जौली निवासी मंगल घायल, आधा दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज, चोरी की बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद, सिकंदराबाद के गांव जौली के पास मुठभेड़
➡ रायबरेली- सिरप पीने से तबियत खराब होने का आरोप, कफ सिरप पीने से बच्चे की हालत हुई गंभीर, जिला अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज, डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हालत है नाजुक, सतांव के मेडिकल स्टोर से ली गई थी सिरप, इलाज के करीब 8 घंटे बाद बच्चे को आया होश, गुरबख्शगंज के दुलारायपुर का रहने वाला बच्चा
➡ रामपुर- रामपुर जेल में बंद आज़म खां का संदेश, आज़म खां का सुन्नी मुसलमानों के नाम संदेश, सपा नेता गुसुफ मलिक ने मीडिया को बताया, आज़म से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया, मुलाकात के दौरान आज़म खान ने दिया संदेश, सुन्नी मुसलमानों से ईद पर काले कपड़े बांधने की अपील, नमाज़ के दौरान काली पट्टी बांधने का भी आह्वान
➡ गाजियाबाद- सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मामला, हरीश राणा को परिवार ने घर से किया विदा, एम्स के डॉक्टर के साथ घर से किया विदा, एम्स में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया होगा, परिवार ने अंगदान करने पर भी सहमति दी, परिवार ने हरीश को नम आंखों से दी विदाई, 13 सालों से बिस्तर पर थे हरीश राणा
➡ दिल्ली- NCERT की किताब में ब्राह्मणों पर टिप्पणी, किताब में ब्राह्मणों पर टिप्पणी से विवाद, किताब में लिखा-ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को शास्त्र सौंपे, विरोध के बाद NCERT ने कंटेंट वापस लिया, NCERT ने कंटेंट वापस लेने का फैसला किया, शिक्षा बोर्ड पर लगातार विवादों के आरोप
➡ दिल्ली- UAE एयरपोर्ट अधिकारियों ने निर्देश दिए, अधिकारियों के निर्देशों के बाद कई उड़ानें रद्द, Air India की दिल्ली-दुबई 5 में से 4 उड़ानें रद्द, Air India की 1 दिल्ली-दुबई उड़ान संचालित होगी, Air India Express की दिल्ली-दुबई 6 में से 5 उड़ानें रद्द, Air India Express की सिर्फ 1 दिल्ली-दुबई उड़ान चलेगी, अबू धाबी के लिए Air India Express की 5 उड़ानें रद्द, शारजाह के लिए कई उड़ानें शर्तों के साथ चलेंगी
➡ दिल्ली- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबर, चुनाव की तारीखों का ऐलान आज संभव, चुनाव आयोग तारीख घोषित कर सकता है, पश्चिम बंगाल, असम, केरल में होना है चुनाव, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी तारीखों का ऐलान

More Stories
भागलपुर15 मार्च 26*‘श्री लक्ष्मी नारायण होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया आधुनिक भोजनालय*
मथुरा 15 मार्च 26*अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी मथुरा के द्वारा किया गया*
मथुरा 15 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*