March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार

लखनऊ १४मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ १४मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- पीएम नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आज जनसभा हो रही है, जनसभा के लाइव प्रसारण को सुनने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, बंगाली समाज के लोगों के साथ भाषण सुना जाएगा, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे

➡लखनऊ- BJP कार्यालय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, बंगाली समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा गया, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में मौजूद रहे, आज पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता दौरे पर हैं, विशेष तौर पर बंगाली समाज के लोगों को बुलाया गया था, नीरज सिंह ने कहा कि बंगाल में इस बार बदलाव तय है, राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार गलत बताया, बंगाल की जनता बदलाव चाहती है- नीरज सिंह

➡लखनऊ- बस्ती के CHC विक्रमजोत में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया, आरोपी बाबू प्रदीप श्रीवास्तव को निलंबित किया गया, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने निलंबन का आदेश दिया, प्रदीप श्रीवास्तव पर घूस लेने का आरोप था

➡लखनऊ- कांग्रेस दफ्तर में शाम 4.30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, बदायूं में HPCL के दो अफसरों की हत्या के मामले में श्रद्धांजलि दी जाएगी, सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता मौजूद रहेंगे

➡लखनऊ- वालाकदर रोड पर इंडियन गैस एजेंसी बंद मिली, एजेंसी के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया, गाड़ी न आने का हवाला देते हुए नोटिस लगाया गया, गैस लेने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

➡लखनऊ- दारोगा भर्ती में ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आयुष बघेल को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी फर्जी पेपर बेचने की कोशिश कर रहा था, STF ने आयुष बघेल को गिरफ्तार किया

➡कानपुर- साढ़ के बिरहर इलाके में ऑटो पलटने से हादसा हुआ, ऑटो सड़क किनारे खड्डे में पलट गया, बारात से लौटते समय हादसा हुआ, एक बाराती की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए

➡हापुड़- फीस जमा न होने पर छात्र को पीटने का मामला सामने आया, कक्षा 1 के छात्र को पीटने का आरोप लगा, परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया, प्रिंसिपल पर छात्र को पीटने का आरोप लगाया गया, छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला हापुड़ देहात के जेपी पब्लिक स्कूल का है

➡बाराबंकी- लोक अदालत में 9 करोड़ 37 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में यह मुआवजा तय हुआ, परिजनों को 9 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि मिली, वर्षों से पैरवी कर रहे पीड़ितों को न्याय मिला, जिला जज ने 142 वादों का निस्तारण किया

➡मेरठ- भाजपा नेता ने पुलिस के सामने खुली चुनौती दी, मीट शॉप को लेकर कमल दत्त शर्मा ने चैलेंज दिया, कहा शहर में मीट की दुकानों की चेकिंग कराऊंगा, अवैध दुकान मिलने पर भट्टी तोड़ने की चेतावनी दी, दो संप्रदायों के व्यापारियों के बीच झगड़ा हुआ था, विवाद के बाद व्यापारी थाने पहुंचे थे, नौचंदी थाने में CO सिविल लाइन के सामने चेतावनी दी गई, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

➡देवरिया- देवरिया-बेलडाड़ की 10 किमी लंबी सड़क की जांच शुरू हुई, हैदराबाद के इंजीनियरों ने मशीन से जांच शुरू की, शलभमणि त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की थी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कुछ माह पहले सड़क बनवाई थी, बनने के बाद ही कई स्थानों पर सड़क टूटने लगी, मेसर्स CL गुप्ता एंड सन्स फर्म द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था

➡प्रयागराज- डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya प्रयागराज पहुंचे, 19 शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया, सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में कार्यक्रम हुआ, केशव मौर्य ने कहा युद्ध के संकट से भगवान बुद्ध बचाएंगे, भगवान बुद्ध के संदेश 40 देशों तक पहुंचे हैं, बुद्ध के तीर्थस्थलों का विकास किया जा रहा है

➡इटावा- पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने आत्महत्या कर ली, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी, शादी में जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, डॉक्टरों ने एकता को मृत घोषित किया, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, मामला भरथना क्षेत्र के गोपियागंज का है

➡बरेली- खाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया, इफ्तार के बाद खाने को लेकर झगड़ा हुआ, परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है

➡महोबा- आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है, 96 घंटे से आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है, खनन मेडिकल और रियल एस्टेट कारोबारियों पर कार्रवाई हुई, दर्जनों संपत्तियों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए, मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर और हार्डडिस्क जब्त की गई, संपत्तियों की खरीद में आय के स्रोत की जांच जारी है, ग्रेनाइट कारोबारी सोमेश भारद्वाज के खिलाफ जांच चल रही है, दिलीप सिंह और उनके भाई राहुल सिंह के खिलाफ भी जांच हो रही है, सीरतध्वज के खिलाफ भी जांच जारी है, महोबा बांदा और हमीरपुर के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, करीब 200 आयकर अधिकारी जांच में जुटे हैं

➡सीतापुर- सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, एक अन्य युवक घायल हुआ, हादसा बिसवां थाना क्षेत्र में हुआ

➡मिर्जापुर- अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, ट्रेलर डिवाइडर में जा भिड़ा, राहत और बचाव कार्य जारी है, गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ की है

➡रामपुर- युवक के सुसाइड मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, मृतक की पत्नी सास और एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया, जेसीबी चालक ने खुदकुशी की थी, आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है

➡वाराणसी- सेना के जवानों ने टेक्नोलॉजी और हथियारों की प्रदर्शनी लगाई, IIT BHU के छात्रों को जानकारी दी गई, नैनो ड्रोन और रोबोटिक डॉग आकर्षण का केंद्र रहे, IIT BHU परिसर में सेना की प्रदर्शनी आयोजित की गई

➡हाथरस- गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर शिकायतें सामने आईं, कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन सख्त हुआ, DM और SP ने सुहानी गैस एजेंसी पर छापा मारा, SDM सदर और पूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए गए, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी

➡जोधपुर- जोधपुर सेंट्रल जेल से सोनम वांगचुक को रिहा कर दिया गया, उनकी हिरासत तत्काल खत्म की गई, अचानक बदले घटनाक्रम में रिहाई हुई, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई पर चर्चा तेज हो गई, केंद्र सरकार ने समीक्षा के बाद फैसला लिया

➡मेरठ- ADM सिटी के ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया, परिजनों ने गनर और होमगार्ड पर आरोप लगाया, मृतक ने परिजनों को बताया था कि उसे पीटा जा रहा है, आज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने जांच शुरू की, मामला सिविल लाइन क्षेत्र के कमिश्नरी पार्क का है

➡सीतापुर- मां ने बेटी को नहर में फेंक दिया, पति से विवाद के बाद महिला घर से भागी थी, बेटी को साथ लेकर घर से निकली थी, नहर में फेंकने के बाद खुद किनारे बैठी रही, नहर में मासूम की तलाश जारी है, मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है

➡वाराणसी- गैस की किल्लत से संकट गहरा गया, मां अन्नपूर्णा मंदिर के प्रसाद से भक्त वंचित हो रहे हैं, मंदिर की रसोई में गैस न होने से ताला लग गया, श्रद्धालु बिना प्रसाद के लौट रहे हैं, मंदिर प्रबंधन LPG गैस की व्यवस्था करने में जुटा है, मंदिर प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की

➡उन्नाव- मनोकान्त हत्या कांड मामला, चौकी इचार्ज कमल दुबे लाइन हाजिर, SP ने चौकी इचार्ज को किया लाइन हाजिर, हाजीपुर चौकी पर तैनात थे दारोगा कमल दुबे, गंगाघाट के बसधना गांव का मामला

➡सिद्धार्थनगर- कार चालक का बिना हेलमेट में चालान, शोहरतगढ़ में ट्रैफिक विभाग की लापरवाही, कार पर 1000 रुपये का ई-चालान भेजा, यातायात क्षेत्राधिकारी ने मानवीय भूल कहा

➡कोलकाता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में TMC सरकार पर निशाना साधा, कहा बंगाल की निर्मम सरकार का अंत होगा, TMC के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे, कुर्सी जाती देख TMC बौखला गई है, बीजेपी बंगाल के विकास में लगी है, TMC सरकार में पलायन बढ़ा, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, नौकरियां बेची जा रही हैं।

Taza Khabar