लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
लखनऊ *हनलालगंज कोतवाली में शनिवार को एसीपी विकास पाण्डेय और इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ।
राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में हुई इस सुनवाई में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े रहे।
समीक्षा के दौरान जालसाजी के दो बड़े मामले सामने आए। मऊ निवासी सतीश गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्लॉट के बदले उन्हें ₹6.28 लाख का बंद खाते का चेक देकर ठगा गया, जबकि दहियर के एक किसान से कब्जा दिलाने के नाम पर वसूली की गई।
एसीपी ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ अप्रैल २६ * जनगणना में दी गई जानकारी न आरटीआई से सार्वजनिक होगी, न अदालत में बनेगी साक्ष्य : डीएम
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर