October 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[10/10, 21:06] +91 93366 72487:लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ
मौलाना यासूब अब्बास दर्ज कराएंगे FIR
थाना चौक पहुंचकर FIR लिखवाने जाएंगे
अंकित अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे
वीडियो वायरल कर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
आयतुल्लाह खामेनेई के खिलाफ टिप्पणी का आरोप
मौलाना यासूब अब्बास ने एफआईआर की तैयारी की
मामले को लेकर शिया समुदाय में भारी रोष
अंकित अग्निहोत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
[10/10, 21:06] +91 93366 72487: *🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ*

*शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के मौलाना यासूब अब्बास*

*पत्रकार रिज़वान रिज़वी*

*चौक कोतवाली पहुंचकर अंकित अग्निहोत्री के खिलाफ दी शिकायत, FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग*
*कॉमेडी शो में कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का मामला, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप*
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास साहब ने शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई साहब के खिलाफ एक कॉमेडी शो में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मामले को लेकर मौलाना यासूब अब्बास स्वयं चौक कोतवाली पहुंचे और लखनऊ निवासी अंकित अग्निहोत्री के विरुद्ध शिकायत-पत्र देकर FIR दर्ज करने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कॉमेडी शो में कथित टिप्पणी से बढ़ा विवाद
शिकायत के अनुसार, संबंधित कॉमेडी शो में आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई साहब के लिए कथित तौर पर “ख़ामेनई पंचर वाला” और “ख़ामेनई हलाला सेंटर” जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मौलाना यासूब अब्बास साहब का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से शिया समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में नाराजगी है।
धार्मिक व्यक्तित्वों के सम्मान का उठाया मुद्दा
मौलाना यासूब अब्बास साहब ने कहा कि आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई साहब को बड़ी संख्या में लोग एक प्रतिष्ठित धार्मिक व्यक्तित्व के रूप में सम्मान देते रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व के संबंध में कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनोरंजन या कॉमेडी के नाम पर किसी की धार्मिक आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
मौलाना यासूब अब्बास साहब ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शिकायत में उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच की जाए। संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर आरोपों की सत्यता सुनिश्चित की जाए तथा कानूनी आधार पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता और अन्य लागू कानूनों के तहत उचित धाराओं में FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच करेगा और कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाएगा।
कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर हैदरी टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ने आग़ा, ज़ीशान ज़ैदी, ज़ैग़म ज़ैदी, आमिर रज़ा (ज़फ़रुल), हैदर रिज़वी, शेख़ सईद समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
[10/10, 21:07] +91 93366 72487: लखनऊ: संजय नगर में पार्षद सुभाष चंद्र के क्षेत्र में बने चबूतरों पर उठे सवाल, नजूल भूमि पर निर्माण को लेकर नगर निगम की भूमिका पर चर्चा

Hbकई स्थानों पर बैठने के लिए चबूतरे बनवाए जाने का दावा, एलडीए की निगरानी और नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल*

राजधानी लखनऊ के संजय नगर क्षेत्र में पार्षद सुभाष चंद्र के क्षेत्र में कई स्थानों पर बने बैठने वाले चबूतरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि यदि ये चबूतरे नजूल भूमि पर बनाए गए हैं, तो क्या इनके निर्माण के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी? नगर निगम इस मामले में ध्यान क्यों नहीं दे रहा है? वहीं, एलडीए की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुषमा खरकवाल जी से जनहित में निवेदन:संजय नगर सहित ऐसे सभी स्थानों की जांच कराई जाए, जहां नजूल भूमि पर चबूतरे बनाए जाने की शिकायत है। यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उचित कदम उठाए जाएं।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई करते हैं या नहीं।
[10/10, 21:07] +91 93366 72487: *🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ*

*थाना ठाकुरगंज में समाधान दिवस: DCP पश्चिमी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

*पत्रकार रिज़वान रिज़वी*

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय ने आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो।
समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिकायतों की गुणवत्ता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें।
लखनऊ पुलिस का उद्देश्य—जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन को न्याय दिलाना।
[10/10, 21:07] +91 93366 72487: *🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ*

*मासूम के एक्सीडेंट की खबर साझा करने वाले कैमरा मैन वाजिद अली शाह से पुलिस ने की पूछताछ, फिर घर भेजा*
*अस्पताल के बाहर मिली जानकारी के आधार पर ग्रुप में साझा की थी खबर, वाजिद अली शाह ने वसूली और ठगी के आरोपों को बताया निराधार*

*पत्रकार पिंटू नवाब*

लखनऊ। मासूम बच्चे के एक्सीडेंट और उसके इलाज से जुड़ी जानकारी साझा करने के मामले में कैमरा मैन वाजिद अली शाह से पुलिस ने पूछताछ की। वाजिद अली शाह के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया। वह सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच गए।
अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति ने दी थी बच्चे को मदद की जरूरत होने की जानकारी
वाजिद अली शाह के मुताबिक, वह अस्पताल गए थे। वहां अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है और उसे मदद की जरूरत है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने एक ग्रुप में बच्चे के एक्सीडेंट और इलाज से संबंधित खबर साझा की थी।
हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि जानकारी देने वाला व्यक्ति बच्चे के परिवार का सदस्य नहीं था। इसके बाद मामले को लेकर विवाद सामने आया।
पुलिस ने की पूछताछ, आरोपों की नहीं हुई पुष्टि
मामले को लेकर वाजिद अली शाह पुलिस के पास पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई। उनके अनुसार, पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे वसूली और ठगी जैसे आरोपों को निराधार बताया है।
वाजिद अली शाह का कहना है कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। उन्होंने पैसों के लेनदेन से संबंधित किसी भी आरोप की जांच कराने की बात भी कही है।
फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है, इसलिए पुलिस की जांच के निष्कर्ष के संबंध में स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
सुरक्षित घर पहुंचे वाजिद अली शाह
वाजिद अली शाह के मुताबिक, पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया और वह अपने परिवार के पास सुरक्षित घर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस का आभार भी जताया।

Taza Khabar